Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक अनिल कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन । शिक्षक अनिल कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।
Surash Sahu
शिक्षक अनिल कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन । शिक्षक अनिल कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- 👉 मौदहा में प्रीपेड बिजली मीटरों के विरोध में उपभोक्ता लामबंद 👉 ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा 👉 4 दिन में समाधान न होने पर अनशन की चेतावनी 👉 नेटवर्क समस्या, महंगे टैरिफ व खराब मीटरों को लेकर आक्रोश 👉 सैकड़ों महिला उपभोक्ताओं ने भी किया जोरदार विरोध1
- Post by JSB NEWS UP1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।2
- मौदहा हमीरपुर। कस्बे में लगभग एक साल पहले बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए लगाए गए स्मार्ट मीटरों को अब बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर में बदल दिया है जिसको लेकर उपभोक्ता खासे नाराज हैं और शुक्रवार को बिजली विभाग के आफिस में हंगामा काटने के बाद शनिवार को लगभग सभी राजनीतिक दलों और सम्भ्रांत लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की, हालांकि पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के खिलाफ जिस तरह की चिंगारी भडक रही है उससे भविष्य में बडे आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।3
- पीएम गति शक्ति योजना के तहत देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य विकास की गति को तेज करना है।PM GATI SHAKTI BIG UPDATE1
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।1
- Post by JSB NEWS UP1
- मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगाए गए प्रीपेड विद्युत मीटरों के खिलाफ अब उपभोक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए प्रीपेड मीटर हटाकर पुनः पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, जिससे समय पर रिचार्ज न हो पाने पर अचानक बिजली कट जाती है। खासकर रात और आपात स्थिति में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इसके अलावा बुजुर्ग और अशिक्षित उपभोक्ताओं को ऑनलाइन रिचार्ज प्रक्रिया में कठिनाई होती है, जिससे उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर में टैरिफ अधिक है और न्यूनतम बैलेंस खत्म होते ही कनेक्शन काट दिया जाता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कई मीटरों में तकनीकी खराबी, गलत रीडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें भी उठाईं। उनका कहना है कि पहले की पोस्टपेड व्यवस्था में ऐसी समस्याएं नहीं थीं और लोग समय पर बिल जमा करते थे। ज्ञापन देते समय संदीप बाल्मीकी ने बताया कि यदि 4 दिनों के भीतर प्रीपेड मीटरों को हटाकर पोस्टपेड मीटर नहीं लगाए गए, तो समस्त उपभोक्ता 5 वें दिन बिजली विभाग कार्यालय, मौदहा में शांतिपूर्ण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान संदीप वाल्मीकि, अंकित सूर्यवंशी, फिरोज पठान, अतीक रहमान,रॉकी बाल्मीकि,रमजानी सभासद सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों महिला उपभोक्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।4