Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उमड रहा जन आक्रोश, जल्द हो सकता है बडा आंदोलन मौदहा हमीरपुर। कस्बे में लगभग एक साल पहले बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए लगाए गए स्मार्ट मीटरों को अब बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर में बदल दिया है जिसको लेकर उपभोक्ता खासे नाराज हैं और शुक्रवार को बिजली विभाग के आफिस में हंगामा काटने के बाद शनिवार को लगभग सभी राजनीतिक दलों और सम्भ्रांत लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की, हालांकि पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के खिलाफ जिस तरह की चिंगारी भडक रही है उससे भविष्य में बडे आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
अनवर हुसैन
स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उमड रहा जन आक्रोश, जल्द हो सकता है बडा आंदोलन मौदहा हमीरपुर। कस्बे में लगभग एक साल पहले बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए लगाए गए स्मार्ट मीटरों को अब बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर में बदल दिया है जिसको लेकर उपभोक्ता खासे नाराज हैं और शुक्रवार को बिजली विभाग के आफिस में हंगामा काटने के बाद शनिवार को लगभग सभी राजनीतिक दलों और सम्भ्रांत लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की, हालांकि पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के खिलाफ जिस तरह की चिंगारी भडक रही है उससे भविष्य में बडे आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।2
- मौदहा हमीरपुर। कस्बे में लगभग एक साल पहले बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए लगाए गए स्मार्ट मीटरों को अब बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर में बदल दिया है जिसको लेकर उपभोक्ता खासे नाराज हैं और शुक्रवार को बिजली विभाग के आफिस में हंगामा काटने के बाद शनिवार को लगभग सभी राजनीतिक दलों और सम्भ्रांत लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की, हालांकि पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के खिलाफ जिस तरह की चिंगारी भडक रही है उससे भविष्य में बडे आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।3
- 👉 मौदहा से मांचा जाते समय रास्ते में घात लगाकर रोका 👉 पति ने बच्चा छीनने की कोशिश की, नाकाम होने पर परिजनों संग हमला 👉 मांचा गेट पर ऑटो रोककर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पिटाई 👉 महिला समेत कई लोग घायल, सभी लहूलुहान 👉 भाई को मरा समझकर नाले में फेंका 👉 एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की 🚔1
- अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि कल दिनांक 17.04.2026 को देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️03 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।1
- बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस, गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगाए गए प्रीपेड विद्युत मीटरों के खिलाफ अब उपभोक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए प्रीपेड मीटर हटाकर पुनः पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, जिससे समय पर रिचार्ज न हो पाने पर अचानक बिजली कट जाती है। खासकर रात और आपात स्थिति में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इसके अलावा बुजुर्ग और अशिक्षित उपभोक्ताओं को ऑनलाइन रिचार्ज प्रक्रिया में कठिनाई होती है, जिससे उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर में टैरिफ अधिक है और न्यूनतम बैलेंस खत्म होते ही कनेक्शन काट दिया जाता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कई मीटरों में तकनीकी खराबी, गलत रीडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें भी उठाईं। उनका कहना है कि पहले की पोस्टपेड व्यवस्था में ऐसी समस्याएं नहीं थीं और लोग समय पर बिल जमा करते थे। ज्ञापन देते समय संदीप बाल्मीकी ने बताया कि यदि 4 दिनों के भीतर प्रीपेड मीटरों को हटाकर पोस्टपेड मीटर नहीं लगाए गए, तो समस्त उपभोक्ता 5 वें दिन बिजली विभाग कार्यालय, मौदहा में शांतिपूर्ण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान संदीप वाल्मीकि, अंकित सूर्यवंशी, फिरोज पठान, अतीक रहमान,रॉकी बाल्मीकि,रमजानी सभासद सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों महिला उपभोक्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।4