logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घुमारवीं महाविद्यालय में स्कार्फ डे का आयोजन स्कार्फ डे स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, घुमारवीं की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई द्वारा आज स्कार्फ डे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोवर्स एवं रेंजर्स के आदर्शों, अनुशासन, सेवा भावना तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवा भाव तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रोवर्स एवं रेंजर्स के स्कार्फ के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और रोवर्स एवं रेंजर्स के मूल्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर डॉ. प्रवीण कुमार तथा प्रो. अनु शर्मा उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
a7b1affb-3750-4281-ba1b-4a9e050759e3

घुमारवीं महाविद्यालय में स्कार्फ डे का आयोजन स्कार्फ डे स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, घुमारवीं की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई द्वारा आज स्कार्फ डे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोवर्स एवं रेंजर्स के आदर्शों, अनुशासन, सेवा भावना तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवा भाव तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों

502504f8-428a-447d-a418-fe5f05fb5e7c

से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रोवर्स एवं रेंजर्स के स्कार्फ के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और रोवर्स एवं रेंजर्स के मूल्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर डॉ. प्रवीण कुमार तथा प्रो. अनु शर्मा उपस्थित रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    1
    घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर दें, क्या यह सही बात है
    1
    कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर दें, क्या यह सही बात है
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • 17 डोगरा बटालियन ने धूमधाम से मनाया राईजिंग डे बाईपास स्थित निजी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे पूर्व सैनिक पूर्व सैनिकों ने अपनी बटालियन की यादों को किया ताजा, डीजे की धुनो पर जमकर थिरके हमीरपुर हमीरपुर के बाईपास स्थित निजी होटल में 17 डोगरा बटालियन ने अपना राईजिंग डे बडी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी पुराने यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान लेटिनेट जनरल रिटायर्ड जीएस गिल के साथ साथ बिग्रेडियर आरएस, बिग्रेडियर ज्ञान उदय सिंह, कर्नल एसपी परमार इत्यादि ने शिरकत कर कार्यक्रम में 17 डोगरा बटालियन के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने डीजे की धुनो पर थिरक कर राइजिंग डे का लुत्फ उठाया। बटालियन के राइजिंग डे के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन के पदाधिकारी एस सिंह ने बताया कि हर साल ही 17 डोगरा के द्वारा राइजिंग डे धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रदेश भर से पूर्व सैनिक हिस्सा लेते है। बता दे कि हर साल ही 17 डोगरा बटालियन के पूर्व सैनिक इक्टठा होकर राइजिंग डे मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करते है।
    1
    17 डोगरा बटालियन ने धूमधाम से मनाया राईजिंग डे
बाईपास स्थित निजी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे पूर्व सैनिक
पूर्व सैनिकों ने अपनी बटालियन की यादों को किया ताजा, डीजे की धुनो पर जमकर थिरके
हमीरपुर
हमीरपुर के बाईपास स्थित निजी होटल में 17 डोगरा बटालियन ने अपना राईजिंग डे बडी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी पुराने यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान लेटिनेट जनरल रिटायर्ड जीएस गिल के साथ साथ बिग्रेडियर आरएस, बिग्रेडियर ज्ञान उदय सिंह, कर्नल एसपी परमार इत्यादि ने शिरकत कर कार्यक्रम में 17 डोगरा बटालियन के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने डीजे की धुनो पर थिरक कर राइजिंग डे का लुत्फ उठाया।
बटालियन के राइजिंग डे के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन के पदाधिकारी एस सिंह ने बताया कि हर साल ही 17 डोगरा के द्वारा राइजिंग डे धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रदेश भर से पूर्व सैनिक हिस्सा लेते है।
बता दे कि हर साल ही 17 डोगरा बटालियन के पूर्व सैनिक इक्टठा होकर राइजिंग डे मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करते है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अजोली में मानसून की जबरदस्त दस्तक! 🌧️ अजोली में मूसलाधार और लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। तेज बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। अजोली से लाइव अपडेट हिमाचल पंजाब न्यूज़
    1
    अजोली में मानसून की जबरदस्त दस्तक! 🌧️
अजोली में मूसलाधार और लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। तेज बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। अजोली से लाइव अपडेट हिमाचल पंजाब न्यूज़
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण हमीरपुर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।   राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए। नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    1
    नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण
हमीरपुर
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।  
राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ  कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
    1
    ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ
 कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण
प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है।
सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    1
    मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.