महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का
संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में
चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
- 🚨 बारात से लौटे युवक पर जानलेवा हमला! रॉड से सिर पर वार, युवक की हालत गंभीर — सदर अस्पताल आरा में भर्ती, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूध घाट गांव में आपसी विवाद को लेकर युवक पर रॉड से हमला कर दिया गया। घायल युवक सोनू बिन को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल फिर सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया।1
- महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।3
- *जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा* *दिनांक: 09 मई, 2026* *वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन* *कुल 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050 रुपये की समझौता राशि* *आरा, 09 मई:* आज दिनांक 09 मई, 2026 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में *वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत* का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश *श्री पुरुषोत्तम मिश्रा* के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय *श्री आशुतोष कुमार*, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष *श्री राकेश कुमार मिश्रा*, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार*, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव *श्री मनमोहन ओझा*, अभियोजन पदाधिकारी *श्री मणिक कुमार सिंह*, जिला शासकीय अधिवक्ता *श्री रामधनी भारती*, लोक अभियोजक *श्री राणा प्रताप सिंह*, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरीय पदाधिकारीगण, सभी माननीय न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ-साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए *कुल 19 पीठों* का गठन किया गया था। *राष्ट्रीय लोक अदालत के आंकड़े:* - *कुल निष्पादित मामले:* 1173 - *बैंक ऋण से संबंधित मामले:* 280 - *न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन:* 659 - *बीएसएनएल से संबंधित मामले:* 07 - *कुल समझौता राशि:* 15373050/- रुपये जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार* द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा था। उन्होंने सभी सहयोगियों, बैंक अधिकारियों एवं पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।1
- जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी आरा सदर द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से निर्मित पक्के संरचनाओं को भी तोड़ा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। साथ ही, पासवान चौक से धरहरा तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के कार्य को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी अतिक्रमण हटाना आवश्यक हैं। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भूमि एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- भोजपुर के आरा में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आयोजित इस अदालत में जिला जज ने न्याय के त्वरित निपटारे पर जोर दिया। इससे लंबित मामलों में फंसे लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है।1
- जनतंत्र वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने लोहार समुदाय से जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर खास अपील की है। उनकी यह अपील लोहार समाज के भविष्य और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह संदेश राष्ट्रीय स्तर पर इस समुदाय की स्थिति को प्रभावित कर सकता है।1
- भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड की कटेया पंचायत में KPL के तहत एक शानदार क्रिकेट मुकाबला आयोजित हुआ। किंग्स इलेवन कटेया और कटेया सुपर किंग के बीच यह रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। स्थानीय दर्शकों ने इस मैच का खूब आनंद लिया।1
- 👓 लगातार मोबाइल और लैपटॉप देखने से आंखों पर बढ़ रहा है असर, अब आरा में आंखों की सुरक्षा का आधुनिक समाधान! भोजपुर आरा के जीरो माइल वी-मार्ट के पास खुल गया है “फ्रेमलेंस”, जहां हर प्रकार के आधुनिक और स्टाइलिश फ्रेम उपलब्ध हैं। यहां फ्री में आंखों की जांच की सुविधा दी जा रही है। फ्रेमलेंस के फाउंडर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज के डिजिटल दौर में लगातार स्क्रीन देखने से आंखों के लेंस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बचाव के लिए सही फ्रेम और लेंस बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप भी आंखों की बेहतर देखभाल और स्टाइलिश फ्रेम की तलाश में हैं, तो आज ही पहुंचे फ्रेमलेंस। 📍 पता – जीरो माइल, वी-मार्ट के पास, आरा 📞 संपर्क – 87894 134581