Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के आलबेड़ा गांव पहुंचा प्रशासन, बाइक से दुर्गम रास्ते तय कर कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों संग लगाई चौपाल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो बदलाव की नई कहानी लिख रही है। आज़ादी के 78 साल बाद पहली बार अबूझमाड़ के अंतिम छोर पर बसे गांव आलबेड़ा में प्रशासन की दस्तक हुई है। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों, नालों और पगडंडियों को पार कर बाइक से गांव तक का सफर तय किया। कभी नक्सलियों की समानांतर सरकार का गढ़ रहा यह इलाका अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को बेताब है।
AKASH singh thakur
आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के आलबेड़ा गांव पहुंचा प्रशासन, बाइक से दुर्गम रास्ते तय कर कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों संग लगाई चौपाल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो बदलाव की नई कहानी लिख रही है। आज़ादी के 78 साल बाद पहली बार अबूझमाड़ के अंतिम छोर पर बसे गांव आलबेड़ा में प्रशासन की दस्तक हुई है। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों, नालों और पगडंडियों को पार कर बाइक से गांव तक का सफर तय किया। कभी नक्सलियों की समानांतर सरकार का गढ़ रहा यह इलाका अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को बेताब है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जगदलपुर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। करीब 235 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए समय पर और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने पर जोर दिया।2
- बालोद में सदर बाजार अतिक्रमण पर तीखा विवाद! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी बोलीं – “जो कार्रवाई हो रही है, वो जिला प्रशासन के निर्देश पर”; प्रदर्शनकारियों ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं तो जिला बंद की चेतावनी बालोद जिले में सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुद्दे पर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यावहारिक रूप से जो संभव है, वही किया जा रहा है और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं हैं। इस बयान के बाद स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शशि भूषण चंद्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, उपाध्यक्ष दानी साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर सदर बाजार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अगर तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पूरे बालोद जिले में बंद का आह्वान करने जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी समझाइश बेअसर रही। प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख नहीं बदला और अल्टीमेटम देकर प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन अल्टीमेटम और चेतावनी को देखते हुए आने वाले दिनों में यह विवाद और उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि वह अगले एक हफ्ते में सदर बाजार के अतिक्रमण को हटाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है। दोस्तों, विकास और सुव्यवस्था दोनों जरूरी हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर आंदोलन से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। नगर पालिका और जिला प्रशासन से अपील है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से करें, ताकि आम व्यापारियों और दुकानदारों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं प्रदर्शनकारियों से भी निवेदन है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन को समय दें, ताकि बिना किसी विवाद के सदर बाजार को व्यवस्थित किया जा सके। शांति और समाधान ही सबसे अच्छा रास्ता है। द छत्तीसगढ़ – सच्ची खबर, सही समय पर। अगली खबर तक, सतर्क रहिए, शांत रहिए।1
- मध्य प्रदेश के सतना में एक अस्पताल में एक बच्चे का पथरी का ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर साहब ने उस बच्चे की दोनों किडनी निकाल ली देखिये अब ये सब खुले आम हो रहा हैं डॉक्टर को बस पैसा चाहिए भले उसके लिए एक घर मे अंधेरा हो जाए... अब आम इंसान कहा किसके पास जाएगा डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं और ये हम इंसानो को रास्ते के मवेशी समझ ते हैं.....1
- धमधा मैं अवैध लकड़ी जप्त रिपोर्टर -हेमंत उमरे क्षेत्र में इन दिनों अवैध लकड़ी की कटाई व परिवहन जोरों पर है । फसल के कटते ही धमधा क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार सक्रिय हो जाते हैं और लगातार किसानों से कम दाम पर लकड़ी खरीद कर बैखौफ होकर लकड़ी की तस्करी करते हैं । ताज़ा मामला धमधा से आया है जहां अवैध रुप से प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे खुर्द से मेटाडोर वाहन में भर कर कुम्हारी ले जा रहा था। वाहन धमधा नगर मे ही खराब हो गया जो कौतुहल का विषय बन गया, राहगिरो को जब पता चला की इस वाहन में फलदार वृक्ष व प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई है इसकी शिक़ायत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरी मेटाडोर वाहन CG 04CV 8800 को जप्त कर प्रकरण क्रमांक 6984/22 के तहत कार्यवाही की गई।और लकड़ी सहित वाहन को धमधा डीपो में रखा गया है। क्षेत्र में लगातार अवैध व फलदार वृक्षो की लकड़ी का परिवहन धड़ल्ले से किया जाता है । लकड़ी तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर अलग अलग मार्गों से दीन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में लकड़ी की तस्करी करते हैं,सुत्रो की मानें तो तस्करी वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से कुम्हारी में पहुंचाया जाता है। आज जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्यवाही से लकड़ी तस्कर व ठेकेदारो में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा की वन विभाग अवैध लकड़ी परिवहन पर अब तक लगाम लगातीं है।1
- ❤️🫵🫂1
- गण्डई थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 28 पौवा शराब व चारपहिया वाहन जप्त, आरोपी गिरफ्तार, 17 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गण्डई पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मानपुर नाका में नाकाबंदी कर छोटा हाथी वाहन से 28 पौवा देशी प्लेन शराब (5.04 बल्क लीटर) बरामद की। आरोपी अशोक कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वाहन सहित कुल जुमला कीमत 1 लाख 2 हजार 5 सौ 20 रुपये आंकी गई।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं THE CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई के हुडको क्षेत्र में स्थित एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज में खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गैरेज में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की खबर यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि गैरेज, दुकान, गोदाम और घरों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील सामान पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित स्थान पर रखें। बिजली के वायरिंग सिस्टम और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके। किसी भी जगह आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। बिना सुरक्षा उपकरणों के आग बुझाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। भीड़ इकट्ठा न करें और दमकल कर्मियों को अपना काम करने दें। आप सभी से भी अपील है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, बच्चों को आग और गैस सिलेंडर से दूर रखें, और किसी भी आपात स्थिति में जिम्मेदारी के साथ काम लें। आपकी सतर्कता ही बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए THE CHHATTISGARH के साथ।1
- दो नादान बच्चे जो खेलते खेलते नदी के पास पहुंचे, और फिर नाहने के लिए दोनों नदी मे चले गये और फिर वो हुआ जो वो बच्चों ने सोचा नहीं था, डूब गए और फिर ऊपर नहीं आये गाँव के बाकि लोगो ढूढ़ने मे लग गये फिर गाँव के तैराको ने पूरी नदी मे ढूंढ़ने पर दोनों बच्चों कई बॉडी निकाली गईं बॉडी पूरी तरह अकड़ गईं थीं और कई हिस्सों को मछलियों ने नोंच खाया...1
- वाल फोर्ट, विनायक सिटी के बगल से चंगोराभाठा जाने वाली बाईपास में लाईट न होने से आने जाने वाले को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारी ध्यान दें।1