Shuru
Apke Nagar Ki App…
उनियारा फीडर में रहेगी ढाई घंटे विद्युत कटौती, सुबह 6:00 से 8:30 तक रहेगी कटौती, विद्युत कटौती से लोगों को होती है काफी परेशानी, लोगों ने की मांग कम से कम करें कटौती संदीप गुप्ता पत्रकार उनियारा. जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से उनियारा फीडर से जुड़े हुए सभी गांव की विद्युत सप्लाई सुबह ढाई घंटे बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए 132 केबी से निकलने वाले सभी फीडर जिसमें ढिकोलिया, अलीगढ़,सोप, पचाला, चोरु, सहित सभी फीडर की सप्लाई सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत कटौती से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसी गर्मी की स्थिति में वह विद्युत कटौती कम से कम करें।
Sandeep Gupta
उनियारा फीडर में रहेगी ढाई घंटे विद्युत कटौती, सुबह 6:00 से 8:30 तक रहेगी कटौती, विद्युत कटौती से लोगों को होती है काफी परेशानी, लोगों ने की मांग कम से कम करें कटौती संदीप गुप्ता पत्रकार उनियारा. जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से उनियारा फीडर से जुड़े हुए सभी गांव की विद्युत सप्लाई सुबह ढाई घंटे बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए 132 केबी से निकलने वाले सभी फीडर जिसमें ढिकोलिया, अलीगढ़,सोप, पचाला, चोरु, सहित सभी फीडर की सप्लाई सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत कटौती से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसी गर्मी की स्थिति में वह विद्युत कटौती कम से कम करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन संदीप गुप्ता, उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।2
- टोंक जिले के उनियारा उपखंड में एक सूने मकान से अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।1
- जनगणना में उत्कृष्ट कार्य पर दीपिका श्रीवास्तव को मिला सम्मान,#chattisgarh #bilaspurnews #latestup. जनगणना में उत्कृष्ट कार्य पर दीपिका श्रीवास्तव को मिला सम्मान,#chattisgarh #bilaspurnews #latestup.1
- स्थायी स्टाफ की कमी पर अभिभावकों का अल्टीमेटम, 13 मई से धरने की चेतावनी चौथ का बरवाड़ा। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में स्थायी स्टाफ की भारी कमी को लेकर अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान नहीं होने पर 13 मई से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं एक वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति होने से उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विद्यालय में केवल एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ही शेष रह जाएगा। छात्रावास अधीक्षक का पद भी शुरू से रिक्त चल रहा है, जिससे छात्रावास संचालन प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी कटवा रहे हैं और नए प्रवेश में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोरसिंह, बोलताराम, रामजीलाल, बुद्धराज गुर्जर, हेमराज, कालुराम गुर्जर सहित कई अभिभावक शामिल रहे।1
- त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का किया औचक निरीक्षण, अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाई फटकार राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 11 मई 2026, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।1
- जयपुर: रिंग रोड वाटिका टोल पर RTO की 'अवैध वसूली' का वीडियो वायरल जयपुर। राजस्थान की राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच एक बार फिर परिवहन विभाग (RTO) सुर्खियों में है। जयपुर रिंग रोड स्थित वाटिका टोल प्लाजा पर RTO कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिंग रोड से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों और ट्रकों को रोककर उनसे कथित तौर पर एंट्री के नाम पर रुपयों का लेन-देन किया जा रहा है। चौकी बनाकर वसूली: स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि वाटिका टोल के पास RTO की टीम नियम विरुद्ध तरीके से नाका लगाकर बैठती है। बिना रसीद के पैसे: आरोप है कि ओवरलोडिंग या कागजों की कमी का डर दिखाकर चालकों से मोटी रकम वसूली जाती है और इसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। धमकाने का आरोप: वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और कुछ चालकों ने दावा किया है कि विरोध करने पर उन्हें भारी-भरकम चालान काटने की धमकी दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्री को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सरेआम इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की नाक के नीचे चल रही हैं।1
- yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai2
- राजस्थान के टोंक जिले में पानी और बिजली की किल्लत से आक्रोशित किसान नेता नरेश मीणा ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। मीणा ने राज्य सरकार के मंत्रियों पर उपचुनाव में किए गए वादों से मुकरने का आरोप भी लगाया।1