Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहगढ़ में भीषण सड़क हादसा दो बाइक सवार हुए घायल,एंबुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती नरसिंहगढ़ में देवगढ़ के पास कोटरा जोड़ पर क्रासिंग के दौरान अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार बनेसिंह ओर चेनसिंह को टक्कर मार दी जिसमे एक का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट गोपाल यादव ईएमटी कमल दांगी से घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा हे।
Jagdish nagar
नरसिंहगढ़ में भीषण सड़क हादसा दो बाइक सवार हुए घायल,एंबुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती नरसिंहगढ़ में देवगढ़ के पास कोटरा जोड़ पर क्रासिंग के दौरान अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार बनेसिंह ओर चेनसिंह को टक्कर मार दी जिसमे एक का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट गोपाल यादव ईएमटी कमल दांगी से घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा हे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ये अजब एमपी की गजब कहानी ,वाकई Bharatiya Janata Party (BJP) में मौज है ! ट्रेनिंग के बाद गजब की मस्ती चल रही है..BJP में कम ही देखा गया है फिर भी बड़ी बात है,सामाजिक राजनैतिक कार्यक्रमों के तनाव को कम करने का ये बेहतर तरीका है... वीडियो - इंदौर में BJP के प्रशिक्षण शिविर के खत्म होने के बाद का है.. जो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हे।1
- तलेन तलेन में मुस्लिम पक्ष द्वारा हिंदू पक्ष की गली दीवार तोड़ने के मामले में हिंदू महिला से अभद्रता करने का मामला बुधवार फिर से गरमाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के कारण सकल हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष है। भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों द्वारा महेश्वरी मंदिर में एकत्रित होकर समस्त महाजन समाज के नेतृत्व में मंदिर से पैदल चलकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ज्ञापन देने तलेन थाने पहुंचे। समस्त महाजन समाज व व्यापारी वर्ग के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज ने थाने में एकत्रित होकर थाना प्रभारी राकेश दामले को जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की बीते रविवार व सोमवार को मनोज परतानी के मकान की दीवार तोड़ने व मनोज परतानी व उसकी भाभी किरण व पत्नी जामवंती के साथ झूमा झटकी गाली गलौच व अभद्रता व मकान पर कब्जा करने के मामले में आरोपित यूसुफ उर्फ युना, सिद्धिक लाल ,व सलमान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसे गुंडो के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। मनोज परतानी की पत्नी जामवंती के साथ झूमा झटकी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।उसी को लेकर सकल हिंदू समाज में काफी रोष है। यूसुफ उर्फ यूना आदतन अपराधी है आम जनता को डराकर उनकी भूमि पर कब्जा करकर उस भूमि को औने-पौने दामों में खरीदकर भूमाफिया बन गया है इसके कारण पूरे नगर में आतंक का माहौल है।पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की सुरक्षा व आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार करने की कारवाई की जाई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपीयों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।3
- तलेन में तनाव: हिंदू परिवार के घर में घुसकर मारपीट, 'भू-माफिया' के खिलाफ सड़कों पर उतरा हिंदू समाज! तलेन (राजगढ़): राजगढ़ जिले के तलेन में एक गरीब महाजन परिवार के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। आज सर्व हिंदू समाज ने एकजुट होकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अवैध निर्माण को ढहाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। क्या है पूरा विवाद? पीड़ित मनोज कुमार परतानी के अनुसार, तलेन का 'नामचीन हिस्ट्रीशीटर' यूसुफ उर्फ यूना और डॉ. सिद्दीक लाला ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर उनके पैतृक मकान पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि इन लोगों ने मशीन लगाकर घर की दीवार और दरवाजा तोड़ दिया। महिलाओं से अभद्रता, वीडियो वायरल हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं, किरण और जामवंती के साथ सरेआम झूमा-झटकी कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे पूरे नगर के हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। थाने में अपराधी की 'खातिरदारी'? पीड़ित पक्ष का गंभीर आरोप है कि जब महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंचीं, तो उन्हें घंटों बाहर बिठाया गया, जबकि आरोपी यूना थाना प्रभारी के कमरे में बैठकर बातें कर रहा था। पूर्व अध्यक्ष चंद्रसिंह जी के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों और हिंदू समाज में गहरा असंतोष है। भू-माफिया के आतंक के खिलाफ एकजुटता आज सर्व हिंदू समाज और महाजन समाज ने तहसीलदार और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी चेतावनी दी है। समाज का कहना है कि: यूसुफ उर्फ यूना, जो पहले भी दो बार जिला बदर हो चुका है, वह भू-माफिया बनकर आम जनता की जमीनों पर कब्जा कर रहा है। डॉ. लाला द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त किया जाए। गुंडागर्दी करने वाले इन तत्वों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। "अगर जल्द ही गुंडों पर कार्रवाई नहीं हुई और हिंदू परिवार को सुरक्षा नहीं मिली, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।"1
- Post by Banwari katariya1
- शाजापुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कोतवाली थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर ₹20 हजार की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने एक मामले में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। आरोप सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित प्रधान आरक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- आगामी चैत्र नवदुर्गा पर्व के दृष्टिगत एसडीएम दतिया श्री संतोष तिवारी के निर्देशन में एसडीओपी अनुभाग दतिया, श्रीमती आकांक्षा जैन एवं उप निरीक्षक अंशुल अरोरा (थाना कोतवाली) द्वारा दतिया शहर के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मां पीतांबरा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।1
- शाजापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: किसान की 3 बीघा गेहूं की फसल जली, समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड शाजापुर (उज्जैन) | शाजापुर जिले के दुपाड़ा गांव में बुधवार को एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। बिजली लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में करीब 3 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। यह घटना दुपाड़ा गांव के पास स्थित धोबी पचोर क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, दुपाड़ा निवासी किसान शहजाद खान के खेत में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।बताया जा रहा है कि किसान के खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी सूखी फसल पर गिर गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा खेत इसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद किसान और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। उन्होंने पास के कुएं और बोरवेल के पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। हालांकि, तब तक किसान की फसल पूरी तरह जल चुकी हां, यह वही है, शब्द 220 है।1
- नरसिंहगढ़ में देवगढ़ के पास कोटरा जोड़ पर क्रासिंग के दौरान अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार बनेसिंह ओर चेनसिंह को टक्कर मार दी जिसमे एक का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट गोपाल यादव ईएमटी कमल दांगी से घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा हे।1