Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Amit kumar1
- सन्हौला थाना क्षेत्र में आज अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। इनमें एक गंभीर हादसा उर्दू मध्य विद्यालय के पास हुआ, जहां स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा को टोटो (ई-रिक्शा) ने टक्कर मार दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा की पहचान मनताशा परवीन के रूप में हुई है। वह मोहम्मद मुन्ना की पुत्री है और उर्दू मध्य विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के आसपास यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, सन्हौला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टोटो चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।2
- परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके भाई, बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सोमवार की रात लगभग दस बजे पटना से लौटने के दौरान गोगरी प्रखंड के रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। मौके पर पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य पर जमकर निशाना साधते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, एमएलसी राजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।1
- IPL 20261
- लखनऊ का विकास नगर का घटना है आप लोगों से ज्यादा ज्यादा शेयर करें लाइक करें कमेंट करके बताएं भाई1
- प्यार पर पहरे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहाँ ग्रामीणों ने 'विलेन' बनने के बजाय 'मैरैज ब्यूरो' की भूमिका निभाई। मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत पसराहा गाँव एवं गोगरी थाना क्षेत्र का शेरगढ़ गाँव का है, जहाँ रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों नें पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। हंगामा करने के बजाय, मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी। आईए जानते हैं विस्तार से पूरी कहानी। दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले अंतर्गत नवगछिया दुर्गा मंदिर के समीप का है। जहां यह दोनों प्रेमी जोड़े आपने किसी निजी रिश्तेदार के यहां जाकर मिलने का प्लान बनाया, वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी चहल-पहल को देखकर समझ गए कि यह कोई प्रेमी जोड़े हैं, जब पूछताछ किया तो मामला सच साबित हुआ, और वहां के कुछ ग्रामीण युवा और प्रेमी जोड़े के रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दिया। वही इस संबंध में प्रेमी जोड़े ने बताया की , हम डरे हुए थे, लेकिन गांव वालों ने जो हमारा साथ दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- IPL 20261