logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरसरांय थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही सख्त तेवर, कानून व्यवस्था मजबूत करने क गुरसरांय। थाना गुरसराय में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मेडिकल अवकाश पर जाने के बाद फूल सिंह ने इंचार्ज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इंचार्ज थाना प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नए इंचार्ज थाना प्रभारी के आगमन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। इस मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक सिंग दार सिंह, आशीष द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सिसोदिया, संदीप श्रीवास्तव, सोम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गुरसरांय थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही सख्त तेवर, कानून व्यवस्था मजबूत करने क गुरसरांय। थाना गुरसराय में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मेडिकल अवकाश पर जाने के बाद फूल सिंह ने इंचार्ज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इंचार्ज थाना प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नए इंचार्ज थाना प्रभारी के आगमन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। इस मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक सिंग दार सिंह, आशीष द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सिसोदिया, संदीप श्रीवास्तव, सोम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरौठा (झांसी) – तहसील गरौठा के ग्राम गुढ़ा में बीती रात बिजली के तारों में हुए फाल्ट से निकली चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया। चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई, जिससे करीब तीन बीघा में खड़ी फसल पूरी तरह झुलसकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुढ़ा निवासी किसान जंग बहादुर सिंह पुत्र हरपाल सिंह पिछले तीन वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे थे। इस बार उनकी फसल अच्छी तैयार थी, लेकिन अचानक लगी आग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि दो दिन पहले ही एक खरीदार ने खड़ी फसल के लिए करीब एक लाख रुपये की बोली लगाई थी। आग लगने से पूरी फसल जल जाने के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। किसान ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
    1
    गरौठा (झांसी) – तहसील गरौठा के ग्राम गुढ़ा में बीती रात बिजली के तारों में हुए फाल्ट से निकली चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया। चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई, जिससे करीब तीन बीघा में खड़ी फसल पूरी तरह झुलसकर नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुढ़ा निवासी किसान जंग बहादुर सिंह पुत्र हरपाल सिंह पिछले तीन वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे थे। इस बार उनकी फसल अच्छी तैयार थी, लेकिन अचानक लगी आग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
पीड़ित किसान ने बताया कि दो दिन पहले ही एक खरीदार ने खड़ी फसल के लिए करीब एक लाख रुपये की बोली लगाई थी। आग लगने से पूरी फसल जल जाने के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
घटना के बाद परिवार सदमे में है। किसान ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
    user_Hemant Yadav
    Hemant Yadav
    Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • गुरसरांय। थाना गुरसराय में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मेडिकल अवकाश पर जाने के बाद फूल सिंह ने इंचार्ज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इंचार्ज थाना प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नए इंचार्ज थाना प्रभारी के आगमन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। इस मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक सिंग दार सिंह, आशीष द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सिसोदिया, संदीप श्रीवास्तव, सोम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय। थाना गुरसराय में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मेडिकल अवकाश पर जाने के बाद फूल सिंह ने इंचार्ज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इंचार्ज थाना प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने नगर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
नए इंचार्ज थाना प्रभारी के आगमन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है।
इस मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक सिंग दार सिंह, आशीष द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सिसोदिया, संदीप श्रीवास्तव, सोम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Security Guard गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अब खेला होबे नहीं विकास शुरू होगा #YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModdiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #mamatabanerjeespeech #TMC #Mafia
    1
    अब खेला होबे नहीं विकास शुरू होगा
#YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModdiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #mamatabanerjeespeech #TMC #Mafia
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राठ पनवाड़ी मार्ग पर रॉन्ग साइड से चलना आखिर कब होगा बंद ट्रैफिक पुलिस रॉन्ग साइड से चलने वालों पर क्यों नहीं करती कोई भी कार्रवाई प्रतिदिन होते हैं बड़े हादसे ? रोहंग साइड आ रहे ट्रक ने एक पिकअप को मारी टक्कर और ट्रक छोड़कर। मौके से हुआ फरार राहगीरों की मदद से पिकअप सवार को भेजा गया राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां उसकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है
    9
    राठ पनवाड़ी मार्ग पर रॉन्ग साइड से चलना आखिर कब होगा बंद  ट्रैफिक पुलिस रॉन्ग साइड से चलने वालों पर क्यों नहीं करती  कोई भी कार्रवाई प्रतिदिन होते हैं बड़े हादसे ?
रोहंग साइड आ रहे ट्रक ने एक पिकअप को मारी टक्कर और ट्रक छोड़कर। मौके से हुआ फरार राहगीरों की मदद से पिकअप सवार को भेजा गया राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां उसकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है
    user_भूपेंद्र सिंह
    भूपेंद्र सिंह
    Local News Reporter राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर के मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में एक बाबू हूटर लगाकर रौब गांठ रहा है। सचल दल के नाम पर गाड़ी में लगा हूटर, सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। मंडी के बाबू को नहीं है किसी भी अधिकारी का डर ¹। क्या प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर के मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में एक बाबू हूटर लगाकर रौब गांठ रहा है। सचल दल के नाम पर गाड़ी में लगा हूटर, सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। मंडी के बाबू को नहीं है किसी भी अधिकारी का डर ¹।
क्या प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देखिये TNP NEWS में 📍 👉 मऊरानीपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, 4 लाख का सामान जलकर रा 👉 नई बस्ती में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू👉 घर बंद होने से टला बड़ा हादसा, टीवी-फ्रिज समेत सब कुछ खाक👉 शैलेन्द्र पटेल का मकान बना आग का गोला, कोई जनहानि नहीं👉 शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, मोहल्ले में अफरा-तफरी*
    1
    देखिये TNP NEWS में 📍 👉 मऊरानीपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, 4 लाख का सामान जलकर रा 👉 नई बस्ती में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू👉 घर बंद होने से टला बड़ा हादसा, टीवी-फ्रिज समेत सब कुछ खाक👉 शैलेन्द्र पटेल का मकान बना आग का गोला, कोई जनहानि नहीं👉 शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, मोहल्ले में अफरा-तफरी*
    user_Satendra Kumar
    Satendra Kumar
    मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुरसराय (झांसी)। नगर में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल ऐसा बना हुआ है मानो गुरु पूर्णिमा का पर्व पूर्व में ही आ गया हो। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में जीवन के वास्तविक सुख-दुख पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गृहस्थ अवस्था में सुख तो है, पर सच्चा सुख नहीं है, जबकि मुनि अवस्था में दुख तो हैं, परंतु सच्चा सुख है।” उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में व्यक्ति भौतिक साधनों के बीच रहकर क्षणिक सुख का अनुभव करता है, लेकिन उसे स्थायी शांति नहीं मिल पाती। वहीं मुनि जीवन त्याग, तप और संयम से भरा होता है, जिसमें कठिनाइयाँ जरूर होती हैं, लेकिन आत्मिक शांति और सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है। मुनि के प्रवचनों को सुनने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रवचन के दौरान पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और श्रोता भाव-विभोर हो उठे। नगर में चल रहा यह आध्यात्मिक आयोजन लोगों को धर्म और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित कर रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे प्रवचन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा के साथ दीपक जैन नुनार की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी)। नगर में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल ऐसा बना हुआ है मानो गुरु पूर्णिमा का पर्व पूर्व में ही आ गया हो। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि  विश्रांत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में जीवन के वास्तविक सुख-दुख पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गृहस्थ अवस्था में सुख तो है, पर सच्चा सुख नहीं है, जबकि मुनि अवस्था में दुख तो हैं, परंतु सच्चा सुख है।”
उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में व्यक्ति भौतिक साधनों के बीच रहकर क्षणिक सुख का अनुभव करता है, लेकिन उसे स्थायी शांति नहीं मिल पाती। वहीं मुनि जीवन त्याग, तप और संयम से भरा होता है, जिसमें कठिनाइयाँ जरूर होती हैं, लेकिन आत्मिक शांति और सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है।
मुनि के प्रवचनों को सुनने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रवचन के दौरान पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और श्रोता भाव-विभोर हो उठे।
नगर में चल रहा यह आध्यात्मिक आयोजन लोगों को धर्म और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित कर रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे प्रवचन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
गुरसरांय से सोम मिश्रा के साथ दीपक जैन नुनार की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.