पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नागौर पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने रियांबड़ी, भेरूंदा और डेगाना के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण पादूकलां, नागौर सरपंच और वार्ड पंच चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। पादूकलां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील। रियांबड़ी और भेरूंदा क्षेत्र में पुलिस व आरएसी के जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का किया आह्वान। संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील। फ्लैग मार्च में डीएसपी धर्मवीर पूनिया, डीएसपी विकास कुमार, डीएसपी महेंद्र कुमार, पादूकलां थानाधिकारी देवीलाल बिश्नोई, मनोज माचरा, जसनगर थानाधिकारी भारमल और आसूचना अधिकारी गोविंद ताड़ा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-जवान रहे मौजूद।
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नागौर पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने रियांबड़ी, भेरूंदा और डेगाना के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण पादूकलां, नागौर सरपंच और वार्ड पंच चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। पादूकलां थाना क्षेत्र
के विभिन्न गांवों में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील। रियांबड़ी और भेरूंदा क्षेत्र में पुलिस व आरएसी के जवानों
ने संभाली सुरक्षा की कमान। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का किया आह्वान। संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील। फ्लैग मार्च
में डीएसपी धर्मवीर पूनिया, डीएसपी विकास कुमार, डीएसपी महेंद्र कुमार, पादूकलां थानाधिकारी देवीलाल बिश्नोई, मनोज माचरा, जसनगर थानाधिकारी भारमल और आसूचना अधिकारी गोविंद ताड़ा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-जवान रहे मौजूद।
- पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नागौर पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने रियांबड़ी, भेरूंदा और डेगाना के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण पादूकलां, नागौर सरपंच और वार्ड पंच चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। पादूकलां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील। रियांबड़ी और भेरूंदा क्षेत्र में पुलिस व आरएसी के जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का किया आह्वान। संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील। फ्लैग मार्च में डीएसपी धर्मवीर पूनिया, डीएसपी विकास कुमार, डीएसपी महेंद्र कुमार, पादूकलां थानाधिकारी देवीलाल बिश्नोई, मनोज माचरा, जसनगर थानाधिकारी भारमल और आसूचना अधिकारी गोविंद ताड़ा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-जवान रहे मौजूद।4
- पांचौड़ी पंचायत समिति से देऊ फाटा से 5 वी बार एक ही घर में सरपंचाई आई है । पांचौड़ी पंचायत समिति से देऊ फाटा से 5 वी बार एक ही घर में सरपंचाई आई है । पहले देवगांव और देव फटा एक ही पंचायत के थे अब देऊ गांव और देव फटा अलग-अलग हो गए है । अब जीवन सिंह जी घर में पांचवी बार उनकी धर्मपत्नी सरपंच बनी है ।1
- जोधपुर जिले में अलग-अलग तहसील मैं सरपंच का चुनाव चल रहे हैं बुजुर्ग महिलाओं को सरपंच चुनाव के अंदर लोग पकड़ पकड़ कर ले जाकर वोट डलवा रहे हैं1
- पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, रियां और भैरूंदा में निकाला फ्लैग मार्च डेगाना में एसपी आशाराम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा नागौर। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए नागौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एसपी आशाराम चौधरी ने डेगाना पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। वहीं पंचायत समिति रियां और भैरूंदा क्षेत्र में संबंधित थानाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आरएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भय या अशांति की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देना है। फ्लैग मार्च निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश पंचायत समिति रियां और भैरूंदा में पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने संबंधित थानाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें नागौर पुलिस ने आमजन से पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चुनाव संबंधी अनियमितता या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का जोर है कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों और प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान कर सके। इसके लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा, पुलिस की सतर्कता और आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, रियां और भैरूंदा में निकाला फ्लैग मार्च डेगाना में एसपी आशाराम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा नागौर। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए नागौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एसपी आशाराम चौधरी ने डेगाना पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। वहीं पंचायत समिति रियां और भैरूंदा क्षेत्र में संबंधित थानाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आरएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भय या अशांति की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देना है। फ्लैग मार्च निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश पंचायत समिति रियां और भैरूंदा में पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने संबंधित थानाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें नागौर पुलिस ने आमजन से पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चुनाव संबंधी अनियमितता या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का जोर है कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों और प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान कर सके। इसके लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा, पुलिस की सतर्कता और आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।1
- विजय शंकर गहलोत जी का दो सौ करोड़ से भंडारा भरे ईश्वर.. में विजय शंकर गहलोत जी से दो सौ लेकर जा रही हूं, भगवान इनका दो सौ करोड़ से भंडार भरे- मुस्कान अग्रवाल बीकानेर किन्नर समाज की गद्दीपति मुस्कान अग्रवाल दीपावली के उपलक्ष्य में कोयला गली स्थित बाजार में इलाके की तरक्की हेतु आशिर्वाद के रूप में शुभ संदेश देती हुई। शुभ दीपावली 2026 की पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार को बीकानेर किन्नर समाज की गद्दीपति #मुस्कानबाई अग्रवाल और उनकी टीम की ओर से कोयला गली स्थित जजमानों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जाकर बधाई देने और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने की परंपरा इस साल भी गुरुवार को निभाई जा रही थी। इस शुभ अवसर पर व्यापारी समाज के परिवारों की खुशहाली, उन्नति और मंगलकामना के लिए मुस्कान और उनकी टीम द्वारा आशीर्वाद देते हुए नजर आए। समाज की गदीपति मुस्कान अग्रवाल ने बताया कि किन्नर समाज के सदस्य विशेष रूप से त्योहारों के अवसर पर बधाई लेने के लिए निकलते हैं। दीपावली पर जजमानों के यहां जाकर बधाई देने और आशीर्वाद देने की यह परंपरा बीकानेर शहर में पिछले कई वर्षों से चली आ रही है, जो हमारे यहां सनातन हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत और जजमानों के साथ उसके संबंधों को दर्शाती है।1
- बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी ने राजेश धनोपिया को सौंपा मकान का पट्टा CPTIWARI बिजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष ममता मोदी ने पट्टे के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी राजेश धनोपिया को उनके मकान का पट्टा सौंपा। इस दौरान पालिका कर्मचारी योगेश शर्मा सहित पार्षद रामलाल जांगिड़, प्रमोद जागेटिया और विनोद कच्छावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर राजेश धनोपिया ने पालिकाध्यक्ष ममता मोदी एवं पालिका प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आमजन को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना ही नगरपालिका की प्राथमिकता है। बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी ने राजेश धनोपिया को सौंपा मकान का पट्टा जैतारण राधेश्याम दाधीच बिजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष ममता मोदी ने पट्टे के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी राजेश धनोपिया को उनके मकान का पट्टा सौंपा। इस दौरान पालिका कर्मचारी योगेश शर्मा सहित पार्षद रामलाल जांगिड़, प्रमोद जागेटिया और विनोद कच्छावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर राजेश धनोपिया ने पालिकाध्यक्ष ममता मोदी एवं पालिका प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आमजन को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना ही नगरपालिका की प्राथमिकता है।1
- मुख्यमंत्री और स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन देकर नागौर नगर परिषद के उपसभापति को हटाने की की गई मांग। नागौर,,सर्व हिंदू समाज की ओर से आज मुख्यमंत्री और स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन देकर नागौर नगर परिषद के उपसभापति हाजी मोहम्मद कुरैशी को हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि नागौर नगर के नवनिर्वाचित उपसभापति हाजी मोहम्मद कुरैशी ने दिनांक 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन मेले में नगर परिषद द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में जाकर भगवान श्री राम दरबार की आरती और पूजा अर्चना की थी लेकिन उनके समाज के लोगों के दबाव में आकर उन्होंने मुस्लिम समाज से इसके लिए माफी मांगी जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऑडियो में उन्होंने कहा है कि मुझसे जो यह काम करवाया गया है यह गलत है इस बयान को लेकर हिंदू समाज के लोग गुस्से में है । विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सूरजमल भाटी ने कहा कि यदि यह आरती पूजा करना गलत है तो एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जनप्रतिनिधि इस प्रकार एक समाज का पक्ष लेकर कार्य कर रहे हैं यह संवैधानिक पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है इसलिए उपसभापति को तत्काल पद से हटाना चाहिए और हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखकर फिर से उनका ऑडियो या वीडियो जारी करके हिंदू समाज से उनको माफी मांगनी चाहिए। बजरंग दल के राहुल भाटी ने आरोप लगाया कि उपसभापति ने संवैधानिक पद पर रहते हुए तथा एक जनप्रतिनिधि के नाते भगवान राम की आरती की और बाद में उसका जो अपमान किया गया वह असहनीय है भगवान राम की आरती करना गलत है तो हिंदुओं का वोट लेना भी गलत है उन्होंने कहा कि सरकार अगर उपसभापति को पद से नहीं हटाती है तो दीपावली के बाद आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करके नगर परिषद सभापति कक्ष के सामने हाजी मोहम्मद कुरैशी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पुखराज सांखला बाबूलाल टाक सुखदेव मनिहार राधेश्याम टोगसिया बजरंग रतावा हर्षुल पटेल धीरेंन सोनी जयप्रकाश टाक रामजीवन पार्षद नेमीचंद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- एक ही हादसे में बुझ गईं दो जिंदगियां, पाली में शोक की लहर पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार ट्रोले में घुसी, पाली के मामा-भांजे की मौत भुजैला हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त; रोहिड़ा पुलिस जुटी जांच में पाली/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में रोहिड़ा थाना अंतर्गत भुजैला हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पाली निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रोले के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान पाली निवासी पंकज सांड, पुत्र संपतराज सांड, और यश चोपड़ा, पुत्र मुकेश चोपड़ा, के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर छा गई।1