महारैली में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शन कारियों को दिलाया भरोसा, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण। 15 हजार की महारैली के बाद सरकार का हस्तक्षेप, कैड़ा ने दिया समाधान का भरोसा हल्द्वानी -:बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 44वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार बारिश के बावजूद करीब 15 हजार ग्रामीणों ने महारैली निकालकर लालकुआं तहसील की ओर कूच किया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भेजा। कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आंदोलनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान बिंदुखत्ता के मामले को कैबिनेट में लाकर समाधान निकालने का भरोसा दिया है। कैड़ा ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पर भरोसा रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से भी ग्रामीणों के समक्ष फोन पर वार्ता की और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले जनता इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित जनसभा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव के दर्जे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा परीक्षण के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजे जाने पर सवाल उठाया। आंदोलन के समर्थन में काररोड और घोड़ानाला बाजार बंद रहे। महारैली में महिलाएं, युवा, पूर्व सैनिक, छात्र नेता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। अब ग्रामीणों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और कैबिनेट में मामले को रखे जाने पर टिकी हैं।

- Dr, dr Dr, drओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड🙏7 hrs ago
- महारैली में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शन कारियों को दिलाया भरोसा, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण। 15 हजार की महारैली के बाद सरकार का हस्तक्षेप, कैड़ा ने दिया समाधान का भरोसा हल्द्वानी -:बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 44वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार बारिश के बावजूद करीब 15 हजार ग्रामीणों ने महारैली निकालकर लालकुआं तहसील की ओर कूच किया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भेजा। कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आंदोलनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान बिंदुखत्ता के मामले को कैबिनेट में लाकर समाधान निकालने का भरोसा दिया है। कैड़ा ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पर भरोसा रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से भी ग्रामीणों के समक्ष फोन पर वार्ता की और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले जनता इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित जनसभा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव के दर्जे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा परीक्षण के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजे जाने पर सवाल उठाया। आंदोलन के समर्थन में काररोड और घोड़ानाला बाजार बंद रहे। महारैली में महिलाएं, युवा, पूर्व सैनिक, छात्र नेता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। अब ग्रामीणों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और कैबिनेट में मामले को रखे जाने पर टिकी हैं।1
- नायब तहसीलदार बनी लालकुआं की बेटी शिवांगी बिष्ट #Uttrakhand #haldwani #LalKuan1
- उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फ :: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे लोगों को युद्ध स्तर पर बाहर निकालने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री धामी ने। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात एवं प्रतिकूल मौसम के कारण बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।1
- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्यवाही; विवाहिता को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपी जेल भेजा लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस ने मोटाहल्दू क्षेत्र में हुए एक विवाहिता आत्महत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त आशिक अली (निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद थे।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशिक अली ने मृतका को अपने जाल में फंसाकर आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल किया, जिससे मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर महिला ने 6 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पति को कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सह-अभियुक्त साहिब अली और देवेश गंगवार फिलहाल फरार हैं। पुलिस दोनों की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।1
- *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड*1
- छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 सितंबर मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर1
- नैनीताल में आज शामको कुछ देर को बारिश क्या रुकी, सैलानियों की बहार आ गई।। नैनीताल में आज शामको कुछ देर को बारिश क्या रुकी, सैलानियों की बहार आ गई।।1