आलमपुर जाफराबाद में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक सभागार में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मीणा पुष्कर ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और अब आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने भी सभी से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चकरपुर की शिक्षिका सोनम गुप्ता ने टीएलएम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व शिक्षकगण मौजूद रहे।
आलमपुर जाफराबाद में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक सभागार में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मीणा पुष्कर ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और अब आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने भी सभी से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चकरपुर की शिक्षिका सोनम गुप्ता ने टीएलएम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व शिक्षकगण मौजूद रहे।
- आंवला। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बिना परमिशन और बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के चल रही “बरेली का बच्चन” सीरियल की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े, जिससे रेलवे ट्रैक और सड़क मार्ग पर अव्यवस्था फैल गई। भमोरा-आंवला रोड से पखुन्नी जाने वाले मार्ग पर मुंबई से आए कलाकारों और उनकी टीम ने अस्थायी पंडाल लगाकर शूटिंग शुरू कर दी। डायरेक्टर शशांक भारद्वाज के अनुसार यह शूटिंग कलर्स और जिओ हॉटस्टार के लिए की जा रही है। शूटिंग की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालात यह रहे कि कई ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर और कुछ लोग पास के खेतों में घुसकर शूटिंग देखने लगे, जिससे उनकी खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस शूटिंग की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, भमोरा थाने के एसओ सनी चौधरी ने भी स्पष्ट किया कि इस शूटिंग के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति और सुरक्षा के इस तरह की शूटिंग से जन-जीवन और रेल यातायात दोनों को खतरा हो सकता है।4
- रामनगर ब्लॉक के हरदासपुर कस्बे में विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक अवैध पेट्रोल पंप का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को हुई छापेमारी में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और बड़ी मात्रा में डीजल-पेट्रोल जब्त किया गया।1
- खबर बदायूं से है शहर के मोहल्ला खाकरोवान मुस्तफा गंज में हजरत लुटेरी पीर का उर्स हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया, बता दें मोहल्ला मुस्तफा गंज में हजरत लुटेरी पीर रसूलुल्लाह अलैहि का मजार है जिसे हर साल उर्फ मनाया जाता है गुरुवार देर शाम को मरहूम अफसर खां के घर में मजार शारिफ़ खान के लिए आरिफ खान व तमाम अकीदतमंदों के साथ चादर लेकर रवाना हुए। इसे पूर्व नात ख़्वा हज़रात ने बेहतरीन नात ओ मनकबत पेश कर समां बांध दिया। सलातो सलाम के साथ अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पर पहुंचे जहां चादरपोशी कर लोगों ने अपने परिवार कौम और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी, देर रात कुल की फातिहा के बाद आरिफ खान,शारिफ़ खान ने लंगर तकसीम किया। इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम, साबिर खान,आरिफ खान,शम्स मुजाहिदी, बदायूनी,नसीम खान,रशीद खान, नसीम अख्तर, यामीन खान, यासीन खान, मो. हमजा अली खान, हुसैन अली खा. फैसल, अदनान जुनैद, अब्दुल,आतिफ, मो. अली आदि मौजूद रहे3
- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई5
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- उझानी / भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के द्वारा लखनऊ में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा में स्काउट गाइड की भूमिका पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला 23 से 25 मार्च तक ज्यूपिटर हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में वॉलिंटियर, जिला संगठन कमिश्नर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, ट्रेनिंग काउंसलर प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी सड़क सुरक्षा से संबंधित एक पोस्टर और छह स्लोगन तैयार कर पहुंचेंगे। जिले की ओर से जिला संगठन कमिश्नर और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर आकर्षक पोस्टर तैयार कर एआरटीओ हरिओम को प्रदान किए गए। एआरटीओ कार्यालय से यह पोस्टर बरेली जाएंगे और वहां से लखनऊ भेजे जाएंगे। कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा में स्काउट गाइड की भूमिका में बदायूँ से जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण आयुक्त सतपाल गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय रायपुर की प्रधानाध्यापिका अंबिका सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी महेरा की सहायक शिक्षिका कंचन सक्सेना राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगें।1
- बरेली की ऐतिहासिक किला जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद जब हज़ारों की संख्या में नमाज़ी मस्ज़िद से बाहर निकले, तो बाहर खड़ी अमन कमेटी की टीम ने फूलों की बारिश कर उनका शानदार इस्तकबाल किया। हर तरफ मोहब्बत की खुशबू और भाईचारे का पैगाम नज़र आया। इस आयोजन की अगुवाई डॉक्टर कदिर अहमद (प्रदेश अध्यक्ष) ने की, जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम एकता की मिसाल बन गया। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। प्रशासन की मौजूदगी: कार्यक्रम में किला सीओ सिटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ इस अनोखी पहल और सामाजिक समन्वय की खुलकर सराहना की। डॉक्टर कदिर अहमद का बयान: डॉक्टर. कदिर अहमद ने कहा कि "फूलों की यह वर्षा इस बात का प्रतीक है कि बरेली हमेशा से मोहब्बत और भाईचारे का शहर रहा है। हमारा मकसद है कि आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत को आगे बढ़ाएं।"1
- आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक सभागार में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मीणा पुष्कर ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और अब आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने भी सभी से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चकरपुर की शिक्षिका सोनम गुप्ता ने टीएलएम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व शिक्षकगण मौजूद रहे।1