logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।

3 hrs ago
user_Mohan Kumar
Mohan Kumar
महनार, वैशाली, बिहार•
3 hrs ago

बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव में शराबबंदी कानून के तहत एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगलचक निवासी नथुनी राय को आठ लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया और जब्त बीयर को अपने कब्जे में ले लिया है। एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद ने बताया कि नथुनी राय द्वारा अवैध रूप से बीयर का भंडारण किए जाने की खबर मिली थी, जिसकी जांच और सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 205/26 के तहत उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस तथा एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव में शराबबंदी कानून के तहत एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगलचक निवासी नथुनी राय को आठ लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया और जब्त बीयर को अपने कब्जे में ले लिया है।

एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद ने बताया कि नथुनी राय द्वारा अवैध रूप से बीयर का भंडारण किए जाने की खबर मिली थी, जिसकी जांच और सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 205/26 के तहत उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस तथा एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 24 दिनों के विदेश दौरे के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और गिरफ्तार छात्रों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई को भी गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है। तेजस्वी यादव के इस कड़े बयान और चेतावनी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस बयान पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    24 दिनों के विदेश दौरे के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और गिरफ्तार छात्रों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई को भी गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है।

तेजस्वी यादव के इस कड़े बयान और चेतावनी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस बयान पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर एक विवाहित महिला की उसके प्रेमी के साथ जबरन शादी करा दी गई। इस शादी के दौरान महिला का पति भी वहीं मौजूद था और अपनी पत्नी की प्रेमी से शादी होते देख बेहद मायूस नजर आया। पति की मौजूदगी में ही प्रेमी जोड़े की कराई गई इस जबरन शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर एक विवाहित महिला की उसके प्रेमी के साथ जबरन शादी करा दी गई। इस शादी के दौरान महिला का पति भी वहीं मौजूद था और अपनी पत्नी की प्रेमी से शादी होते देख बेहद मायूस नजर आया। पति की मौजूदगी में ही प्रेमी जोड़े की कराई गई इस जबरन शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में प्रेमी संग पकड़ी गई विवाहिता की उसके पति और ग्रामीणों ने प्रेमी से शादी करा दी। खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के एक एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। करीब 6 महीने पहले उसने कॉलेज के ही एक कर्मी मनोहर कुमार से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसके बावजूद अनुराधा का अपने पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव से मिलना-जुलना जारी रहा। रात में जब पन्ना लाल यादव अनुराधा से मिलने पहुंचा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और पति मनोहर कुमार की सहमति व पहल पर अनुराधा की शादी पन्ना लाल से करा दी गई। पन्ना लाल ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का निवासी है और दो बच्चों—12 साल की बेटी व 9 साल के बेटे—का पिता है। पन्ना लाल के अनुसार, दोनों की 8 से 10 साल पुरानी पहचान थी। इस अनोखी शादी की पूरे गांव में खूब चर्चा हो रही है।
    1
    समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में प्रेमी संग पकड़ी गई विवाहिता की उसके पति और ग्रामीणों ने प्रेमी से शादी करा दी। खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के एक एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। करीब 6 महीने पहले उसने कॉलेज के ही एक कर्मी मनोहर कुमार से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसके बावजूद अनुराधा का अपने पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव से मिलना-जुलना जारी रहा।

रात में जब पन्ना लाल यादव अनुराधा से मिलने पहुंचा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और पति मनोहर कुमार की सहमति व पहल पर अनुराधा की शादी पन्ना लाल से करा दी गई। पन्ना लाल ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का निवासी है और दो बच्चों—12 साल की बेटी व 9 साल के बेटे—का पिता है। पन्ना लाल के अनुसार, दोनों की 8 से 10 साल पुरानी पहचान थी। इस अनोखी शादी की पूरे गांव में खूब चर्चा हो रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    1
    पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    खुसरूपुर, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • 24 दिन बाद विदेश से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पटना पहुंचते ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर से एफआईआर (FIR) नहीं हटाई गई और उनकी रिहाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। अपने बड़े भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। सरकार को सीधे तौर पर चेताते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न होने और उन्हें जल्द रिहा न किए जाने की सूरत में वे उग्र आंदोलन की राह चुनेंगे।
    1
    24 दिन बाद विदेश से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पटना पहुंचते ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर से एफआईआर (FIR) नहीं हटाई गई और उनकी रिहाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

अपने बड़े भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। सरकार को सीधे तौर पर चेताते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न होने और उन्हें जल्द रिहा न किए जाने की सूरत में वे उग्र आंदोलन की राह चुनेंगे।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एएनएम कॉलेज के पास एक विवाहिता अपने पूर्व प्रेमी के साथ रात में पकड़ी गई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां पति की सहमति से विवाहिता की शादी उसके पूर्व प्रेमी से करा दी गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सिंघिया खुर्द स्थित एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। इसी दौरान कॉलेज कर्मी मनोहर कुमार से नजदीकी बढ़ने के बाद लगभग छह माह पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद अनुराधा के परिजनों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसी बीच अनुराधा का संपर्क ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ निवासी अपने पुराने प्रेमी पन्ना लाल यादव से दोबारा शुरू हो गया। पन्ना लाल यादव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा शामिल है। पन्ना लाल के अनुसार दोनों की पहचान करीब 8 से 10 वर्ष पुरानी है, जब वह खगड़िया के एक विद्यालय में पढ़ाता था। शनिवार देर रात पन्ना लाल जब अनुराधा से मिलने उसके आवास पर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आयोजित पंचायत में काफी देर विचार-विमर्श के बाद पति मनोहर कुमार ने दोनों के संबंधों को देखते हुए सहमति जताई, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में अनुराधा और पन्ना लाल का विवाह करा दिया गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एएनएम कॉलेज के पास एक विवाहिता अपने पूर्व प्रेमी के साथ रात में पकड़ी गई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां पति की सहमति से विवाहिता की शादी उसके पूर्व प्रेमी से करा दी गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सिंघिया खुर्द स्थित एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। इसी दौरान कॉलेज कर्मी मनोहर कुमार से नजदीकी बढ़ने के बाद लगभग छह माह पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद अनुराधा के परिजनों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसी बीच अनुराधा का संपर्क ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ निवासी अपने पुराने प्रेमी पन्ना लाल यादव से दोबारा शुरू हो गया। पन्ना लाल यादव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा शामिल है। पन्ना लाल के अनुसार दोनों की पहचान करीब 8 से 10 वर्ष पुरानी है, जब वह खगड़िया के एक विद्यालय में पढ़ाता था।

शनिवार देर रात पन्ना लाल जब अनुराधा से मिलने उसके आवास पर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आयोजित पंचायत में काफी देर विचार-विमर्श के बाद पति मनोहर कुमार ने दोनों के संबंधों को देखते हुए सहमति जताई, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में अनुराधा और पन्ना लाल का विवाह करा दिया गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव प्रचार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बांकीपुर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने बदलाव के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर वोट देने की अपील की। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और सभी दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
    1
    पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव प्रचार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बांकीपुर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने बदलाव के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर वोट देने की अपील की। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और सभी दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई द्वारा एक भव्य दीपोत्सव और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता और कारगिल के वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर देश के लिए शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। आयोजन के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रँग गया।
    1
    पटना जिले के बाढ़ में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई द्वारा एक भव्य दीपोत्सव और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता और कारगिल के वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर देश के लिए शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। आयोजन के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रँग गया।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.