logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।

15 hrs ago
user_मनोज कुमार
मनोज कुमार
खुसरूपुर, पटना, बिहार•
15 hrs ago

पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।

More news from बिहार and nearby areas
  • 24 दिन बाद विदेश से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पटना पहुंचते ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर से एफआईआर (FIR) नहीं हटाई गई और उनकी रिहाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। अपने बड़े भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। सरकार को सीधे तौर पर चेताते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न होने और उन्हें जल्द रिहा न किए जाने की सूरत में वे उग्र आंदोलन की राह चुनेंगे।
    1
    24 दिन बाद विदेश से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पटना पहुंचते ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर से एफआईआर (FIR) नहीं हटाई गई और उनकी रिहाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

अपने बड़े भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। सरकार को सीधे तौर पर चेताते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न होने और उन्हें जल्द रिहा न किए जाने की सूरत में वे उग्र आंदोलन की राह चुनेंगे।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना सिटी के नौजर घाट स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के बीच भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू होकर यह रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए निकली। पूरे मार्ग में "हरे रामा, हरे कृष्णा" और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इस शोभायात्रा में पटना इस्कॉन मंदिर के पुजारी भी शामिल हुए, जो भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करते नजर आए। आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ 13 दिनों तक अपने प्रवास स्थल पर विराजमान रहेंगे और इसके बाद 14वें दिन पुनः अपने मंदिर लौटेंगे। पूरी रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
    1
    पटना सिटी के नौजर घाट स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के बीच भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू होकर यह रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए निकली। पूरे मार्ग में "हरे रामा, हरे कृष्णा" और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।

इस शोभायात्रा में पटना इस्कॉन मंदिर के पुजारी भी शामिल हुए, जो भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करते नजर आए। आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ 13 दिनों तक अपने प्रवास स्थल पर विराजमान रहेंगे और इसके बाद 14वें दिन पुनः अपने मंदिर लौटेंगे। पूरी रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    1
    पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    खुसरूपुर, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।
    1
    बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत समस्तीपुर के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छठू टोल टांडा के प्रांगण में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने पंचायत के चहुंमुखी विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इसे रोकने की अपील की और कहा कि 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द ही प्राप्त होगी, जिससे नाली-गली निर्माण एवं जलजमाव की समस्या के समाधान में तेजी आएगी। उन्होंने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कर्मियों को वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा 36 वर्ष बाद पंचायतों के परिसीमन कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक सशक्त होगी। इस विशेष ग्राम सभा में उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, नुनुवती देवी, कार्यपालक सहायक ब्रजनंदन सिंह, विकास मित्र सुनील राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक दरोगा प्रसाद, आशा सुपरवाइजर, जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत समस्तीपुर के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छठू टोल टांडा के प्रांगण में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया।

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने पंचायत के चहुंमुखी विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इसे रोकने की अपील की और कहा कि 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द ही प्राप्त होगी, जिससे नाली-गली निर्माण एवं जलजमाव की समस्या के समाधान में तेजी आएगी। उन्होंने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कर्मियों को वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा 36 वर्ष बाद पंचायतों के परिसीमन कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक सशक्त होगी।

इस विशेष ग्राम सभा में उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, नुनुवती देवी, कार्यपालक सहायक ब्रजनंदन सिंह, विकास मित्र सुनील राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक दरोगा प्रसाद, आशा सुपरवाइजर, जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    55 min ago
  • पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Patna Breaking
    Patna Breaking
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एग्जिबिशन रोड में छात्रों के हंगामा प्रदर्शन को उकसाने और तोड़फोड़ करवाने के आरोप में की है। तेज प्रताप यादव छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आधी रात को ही तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।
    1
    लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एग्जिबिशन रोड में छात्रों के हंगामा प्रदर्शन को उकसाने और तोड़फोड़ करवाने के आरोप में की है। तेज प्रताप यादव छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए गए थे।

गिरफ्तारी के बाद आधी रात को ही तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.