Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एग्जिबिशन रोड में छात्रों के हंगामा प्रदर्शन को उकसाने और तोड़फोड़ करवाने के आरोप में की है। तेज प्रताप यादव छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आधी रात को ही तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।
जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एग्जिबिशन रोड में छात्रों के हंगामा प्रदर्शन को उकसाने और तोड़फोड़ करवाने के आरोप में की है। तेज प्रताप यादव छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आधी रात को ही तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- 24 दिन बाद विदेश से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पटना पहुंचते ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर से एफआईआर (FIR) नहीं हटाई गई और उनकी रिहाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। अपने बड़े भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। सरकार को सीधे तौर पर चेताते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न होने और उन्हें जल्द रिहा न किए जाने की सूरत में वे उग्र आंदोलन की राह चुनेंगे।1
- पटना सिटी के नौजर घाट स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के बीच भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू होकर यह रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए निकली। पूरे मार्ग में "हरे रामा, हरे कृष्णा" और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इस शोभायात्रा में पटना इस्कॉन मंदिर के पुजारी भी शामिल हुए, जो भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करते नजर आए। आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ 13 दिनों तक अपने प्रवास स्थल पर विराजमान रहेंगे और इसके बाद 14वें दिन पुनः अपने मंदिर लौटेंगे। पूरी रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।1
- पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।1
- पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो वे इसके खिलाफ धरना देंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि सोमवार को बांकीपुर में तेजस्वी यादव के रोड शो के जवाब में जन सुराज भी अपना रोड शो निकालेगा। बांकीपुर में 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा, जन सुराज और राजद पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी चुनावी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांकीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर पार्टी के चुनाव प्रचार को धार दी।1
- निषाद सेना ने जुब्बा साहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधान परिषद अतिथिशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि जुब्बा साहनी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय निषाद समाज के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। संगठन ने सम्राट सरकार से निषाद समाज की दो अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है। मुकेश निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में चार एकड़ सरकारी भूमि पर जुब्बा साहनी स्मृति उद्यान और पटना में जुब्बा साहनी स्मृति भवन एवं शोध संस्थान स्थापित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा स्मृतियों का संरक्षण हो सकेगा। इस संवाददाता सम्मेलन में अधिवक्ता विजय चौधरी, राष्ट्रीय अति पिछड़ा संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुनील निषाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुँचते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए छात्र से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए तेजस्वी यादव सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे हैं।2
- लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एग्जिबिशन रोड में छात्रों के हंगामा प्रदर्शन को उकसाने और तोड़फोड़ करवाने के आरोप में की है। तेज प्रताप यादव छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आधी रात को ही तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।1