logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुँचते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए छात्र से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए तेजस्वी यादव सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे हैं।

3 hrs ago
user_रजनीश कुमार
रजनीश कुमार
पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुँचते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए छात्र से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए तेजस्वी यादव सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे हैं।

More news from पटना and nearby areas
  • पटना में मानसून के दौरान जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को पटना नगर निगम के नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन राजीव नगर, आनंदपुरी एवं बाकरगंज नालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ-साथ मानसून के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति और नागरिक सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन स्थलों पर खुले गड्ढे, निर्माण सामग्री और सड़क पर फैली मिट्टी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। राजीव नगर एवं आनंदपुरी नाले के निरीक्षण में सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन कई स्थानों पर खुदाई के कारण गहरे गड्ढे और सड़क पर मिट्टी फैली मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को बुडको के साथ समन्वय स्थापित कर सभी निर्माणाधीन हिस्सों की तत्काल लाल कपड़े से स्पष्ट बैरिकेडिंग कराने और सड़क से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए। बाकरगंज नाले के निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मी फ्लोटिंग कचरे को हटाते पाए गए, जहां नगर आयुक्त ने नियमित सफाई अभियान निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया ताकि वर्षा के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो। इसके अलावा, जिन हिस्सों में निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां भी मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त (प्रवर्तन), पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    पटना में मानसून के दौरान जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को पटना नगर निगम के नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन राजीव नगर, आनंदपुरी एवं बाकरगंज नालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ-साथ मानसून के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति और नागरिक सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन स्थलों पर खुले गड्ढे, निर्माण सामग्री और सड़क पर फैली मिट्टी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। राजीव नगर एवं आनंदपुरी नाले के निरीक्षण में सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन कई स्थानों पर खुदाई के कारण गहरे गड्ढे और सड़क पर मिट्टी फैली मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को बुडको के साथ समन्वय स्थापित कर सभी निर्माणाधीन हिस्सों की तत्काल लाल कपड़े से स्पष्ट बैरिकेडिंग कराने और सड़क से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए।

बाकरगंज नाले के निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मी फ्लोटिंग कचरे को हटाते पाए गए, जहां नगर आयुक्त ने नियमित सफाई अभियान निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया ताकि वर्षा के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो। इसके अलावा, जिन हिस्सों में निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां भी मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त (प्रवर्तन), पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    10 hrs ago
  • लाठीचार्ज के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। इस घटनाक्रम को छात्र आंदोलन की सीधी और बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
    2
    लाठीचार्ज के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। इस घटनाक्रम को छात्र आंदोलन की सीधी और बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • पटना जिले के दनियावां बाईपास के नीचे हिलसा की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर की जेब से मोबाइल छीन लिया। घटना उस वक्त हुई जब नालंदा जिले के चंडी निवासी नवीन भारती किसी काम से फतुहा से हिलसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार उचक्कों ने उनके पैकेट पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर पटना की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित नवीन भारती ने फौरन इसकी सूचना दनियावां थाना पुलिस को दी। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल साइबर कैफे जाकर अपने मोबाइल में लगे दोनों सिम कार्ड को बंद कराया। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    पटना जिले के दनियावां बाईपास के नीचे हिलसा की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर की जेब से मोबाइल छीन लिया। घटना उस वक्त हुई जब नालंदा जिले के चंडी निवासी नवीन भारती किसी काम से फतुहा से हिलसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार उचक्कों ने उनके पैकेट पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर पटना की तरफ फरार हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित नवीन भारती ने फौरन इसकी सूचना दनियावां थाना पुलिस को दी। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल साइबर कैफे जाकर अपने मोबाइल में लगे दोनों सिम कार्ड को बंद कराया। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    1
    पटना के खुसरूपुर स्थित हरदास बीघा रोड पर सब्जी की एक मंडी सजती है, जहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्जियाँ तोड़कर सीधे थोक भाव में बेचने आते हैं। यह मंडी क्षेत्र की बेहद पुरानी और प्रसिद्ध सब्जी हाट के रूप में जानी जाती है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    खुसरूपुर, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • वैशाली जिले के राघोपुर स्थित जादुअनपुर बरारी में जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर लाठी से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
    1
    वैशाली जिले के राघोपुर स्थित जादुअनपुर बरारी में जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर लाठी से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित सोनावा पंचायत के खासपुर गांव में दोपहर पूनपुन नदी में स्नान करने के क्रम में एक युवक हादसे का शिकार होकर डूब गया। पीड़ित युवक की पहचान खासपुर गांव निवासी मुकुंद सिंह के पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है। वह गांव से ही सटी पूनपुन नदी में नहाने गया था, लेकिन पानी में खुद को नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना दिए जाने के महज 5 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दीदारगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। फिलहाल स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में डूबे युवक की खोजबीन जारी है, हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। एनडीआरएफ को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन घटना के 4 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
    3
    पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित सोनावा पंचायत के खासपुर गांव में दोपहर पूनपुन नदी में स्नान करने के क्रम में एक युवक हादसे का शिकार होकर डूब गया। पीड़ित युवक की पहचान खासपुर गांव निवासी मुकुंद सिंह के पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है। वह गांव से ही सटी पूनपुन नदी में नहाने गया था, लेकिन पानी में खुद को नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना दिए जाने के महज 5 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दीदारगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। फिलहाल स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में डूबे युवक की खोजबीन जारी है, हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। एनडीआरएफ को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन घटना के 4 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.