प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा झटका देते हुए 11 केवीए कोहड़ार फीडर से तार चोरी कर लिया और तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे करीब 1600 उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 10 व 11 जुलाई की रात हरिहरा नाला कोहड़ार पहाड़ी के पास 33/11 केवी लालतारा उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी कोहड़ार फीडर की लाइन से अज्ञात चोरों ने आठ पोल के बीच का एसीएसआर तार काटकर चोरी कर लिया। चोरों ने इसके साथ ही तीन विद्युत पोल भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। रात 10:38 बजे लाइन ब्रेकडाउन की सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग करते हुए पोल-टू-पोल जांच की, जिसके बाद सुबह मौके पर पहुंचने पर चोरी की घटना की पुष्टि हुई। इस वारदात में करीब 60 हजार रुपये का तार चोरी हुआ है, जबकि लगभग 12 हजार रुपये के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस मामले में अवर अभियंता आशीष कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मेजा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए एसीपी मेजा मौके पर पहुंचे हैं।1
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा झटका देते हुए 11 केवीए कोहड़ार फीडर से तार चोरी कर लिया और तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे करीब 1600 उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 10 व 11 जुलाई की रात हरिहरा नाला कोहड़ार पहाड़ी के पास 33/11 केवी लालतारा उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी कोहड़ार फीडर की लाइन से अज्ञात चोरों ने आठ पोल के बीच का एसीएसआर तार काटकर चोरी कर लिया। चोरों ने इसके साथ ही तीन विद्युत पोल भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। रात 10:38 बजे लाइन ब्रेकडाउन की सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग करते हुए पोल-टू-पोल जांच की, जिसके बाद सुबह मौके पर पहुंचने पर चोरी की घटना की पुष्टि हुई। इस वारदात में करीब 60 हजार रुपये का तार चोरी हुआ है, जबकि लगभग 12 हजार रुपये के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस मामले में अवर अभियंता आशीष कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मेजा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज के कोरावं में पिछले 70 सालों से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि न तो प्रधानमंत्री और न ही मुख्यमंत्री की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान दिया गया है, और न ही विधायक या प्रधान ही उनकी समस्या सुनने का कोई प्रयास कर रहे हैं। इस जर्जर मार्ग के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे उन्हें अपने घर आने-जाने में बेहद गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दशकों पुरानी इस समस्या पर किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई न होने से जनता में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है।1
- उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए बस से सफर कर कूडी ग्राम पंचायत पहुंचे और वहां चौपाल लगाई। कलेक्टर ने जनता की समस्याओं का उनके पास जाकर तुरंत निपटारा करने के लिए फिर से बस से यात्रा शुरू कर दी है। इस मुहिम के तहत अब हर विभाग के अधिकारी भी कलेक्टर के साथ रहेंगे और काम को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा। जब से रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले का कार्यभार संभाला है, तब से सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी काम करना सीख गए हैं। कलेक्टर की इस सक्रिय कार्यशैली से आम जनता में बेहद खुशी का माहौल है।1
- प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित डिघिया टू सिरसा मार्ग पर एक्साइड की 12 वोल्ट की बैटरी बिकाऊ है। इसे लेने के लिए मोबाइल नंबर 6393334387 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- वियतनाम के फु-क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त इस नाव पर कुल 32 भारतीय नागरिक सवार थे।1