Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार बने विधायक श्री अनिल नौटियाल जी को तत्काल विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि ये विधायक के काबिल नहीं है। आम जनता इनसे परेशान है। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #viralphotochallenge
पवन नेगी
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार बने विधायक श्री अनिल नौटियाल जी को तत्काल विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि ये विधायक के काबिल नहीं है। आम जनता इनसे परेशान है। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #viralphotochallenge
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल की सुंदरता अद्भुत है, इसका हर दिन मस्त है तो सांझ मदहोश करने वाली होती है। अब ठंड कम होने लगी है और वसंत की बहार की मस्ती छाने लगी है।1
- महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में खुलासा ,हल्द्वानी,हल्द्वानी नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर रात नैनीताल रोड स्थित पटवाडांगर के पास एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें। मंजूनाथ TC SSP1
- मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और कुछ इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते कई जगह लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली, जिससे घबराहट का माहौल बन गया। आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन, क्या वाकई भारत में तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और देशवासियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अक्सर देखा जाता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव या अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता पैनिक में आकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं'1
- ईसापुर में बच्चे को स्कूटी से घसीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान बिलारी के ईसापुर गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कुँवर आकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। थाना बिलारी पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bijnor Super News1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल । दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ गत रात्रि एक टैक्सी चालक द्वारा बल्दियाखान के निकट दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । युवती के विरोध करने पर आरोपी टैक्सी चालक युवती का सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गया । डरी सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे कलमठ में बिताई । इस घटना की ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल की सूचना पर सुबह ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण देकर उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बी डी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया । युवती के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी गई है । साथ ही टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की पहचान कर ली है । तल्लीताल थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार दिल्ली की एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 साल है वह रात्रि में काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल को निकली। लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की । आरोपी टैक्सी चालक लड़की का सामान लेकर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। आज सुबह, युवती आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची । जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान डा० बबीता मनराल की मदद से पुलिस को सूचित किया गया एवं घटना स्थल पर तल्लीताल की महिला उप निरीक्षक बबीता और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने संरक्षण में ले लिया । साथ ही युवती के परिजनों को सूचित किया गया । पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है । जो हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है । इस घटना से लोगों में भारी रोष है । जिस स्थान पर युवती ने सड़क के नीचे कलमठ में रात बिताई है उस जगह पर लगातार जंगली जानवरों व गुलदार का लम्बे समय से आवाजाही देखी गई है । घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती के चप्पल भी ले गया । युवती के पांव में चप्पल भी नहीं है ।1
- बाजपुर में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा छापा, 23 लोग गिरफ्तार बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शुगर फैक्ट्री ग्राउंड से 17 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि कृषि मंडी समिति के ग्राउंड से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। नरेश चौहान कोतवाल बाजपुर2