Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-भीमताल(उत्तराखंड) भीमताल में बाई पास रोड कैंची धाम पार्किंग के पास तेंदुए का मिला शव ।।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-भीमताल(उत्तराखंड) भीमताल में बाई पास रोड कैंची धाम पार्किंग के पास तेंदुए का मिला शव ।।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- शनिवार को विकास भवन भीमताल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को जिला, राज्य, केन्द्र व बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त धनराशि से किए गए कार्यों के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। जिले में विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सभी मदों में प्राप्त धनराशि 15 मार्च तक शत-प्रतिशत खर्च हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद समय पर भुगतान के साथ उपभोग प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की जाए। जिन विभागों में अभी भी धनराशि अवशेष है, वे हर हाल में 15 मार्च से पूर्व धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभागों ने अब तक बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति हासिल की है, उसी तरह इस माह भी जनपद सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करे। बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च से मोटर मार्गों पर हॉटमिक्स और डामरीकरण कार्य हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने तथा बाल विकास विभाग को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों के पास लंबे समय से धनराशि पड़ी है और मार्च में भी खर्च नहीं हो पाती है, तो ऐसे विभागीय अधिकारियों से ब्याज सहित धनराशि वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का पूर्ण सदुपयोग होना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनके अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करें। यदि कार्य अधूरे पाए जाते हैं तो कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. हरीश पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कांग्रेसी आक्रोशित नजर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि इस प्रकार से गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाना किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।1
- मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और कुछ इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते कई जगह लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली, जिससे घबराहट का माहौल बन गया। आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन, क्या वाकई भारत में तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और देशवासियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अक्सर देखा जाता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव या अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता पैनिक में आकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं'1
- बिलासपुर में राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम फाजलपुर रोड स्थित केन्द्र कार्यालय पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेम नरेश वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और रोज़ा इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह पवित्र माह हमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है।रोज़ा इफ्तार पार्टी में अनेकों प्रकार के व्यंजन जैसे कि खजूर, अनेकों प्रकार के फल,और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।सभी उपस्थित लोगों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया।प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी सेवा करना है।उन्होंने कहा कि यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और उनकी सेवा करने का प्रयास करेगा।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें एक साथ आने और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और हम इसके लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस अवसर पर, संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विक्की राज एडवोकेट,प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज,प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सोनू,प्रदेश मिडिया प्रभारी अमन कुमार,नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर,ई रिक्शा यूनियन नगर अध्यक्ष अमानत माहीगीर,संघ अध्यक्ष बब्लू अन्सारी,महामंत्री संजय शर्मा, नगर सचिव शहजादे,अली एहमद,सन्जू सागर,शाहीद ख़ान,खालिद,आसिम, पम्मी,अकरम,नईम,राजू नरेश वाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- चम्पावत:*एसपी महोदया द्वारा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन VC रुम का किया निरीक्षण1
- ईसापुर में बच्चे को स्कूटी से घसीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान बिलारी के ईसापुर गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कुँवर आकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। थाना बिलारी पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1