नलवाड़ एवं देवता मेला बरछवाड़ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित सरकाघाट, 07 मार्च। सरकाघाट के बरछवाड़ में नलवाड़ एवं देवता मेले का आयोजन 28 मार्च से 03 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बरछवाड़ के नलवाड़ एवं देवता मेले को प्रशासन के दायरे में लाकर इसे उपमंडल स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाएगा तथा एसडीएम सरकाघाट इस मेले के अध्यक्ष होंगे। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा देवताओं की परंपरा और स्वरूप को भी यथावत बनाए रखा जाएगा। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। साथ ही मेले के दौरान मैराथन दौड़, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेबी शो, डॉग शो, रक्तदान शिविर, रस्साकशी तथा छिंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मेले में तश्तरीला खेल भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का मुख्य आकर्षण बछड़ी प्रदर्शनी रहेगी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों की बछड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ सुप्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान प्रत्येक दिन महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान वॉइस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले के दौरान रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
नलवाड़ एवं देवता मेला बरछवाड़ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित सरकाघाट, 07 मार्च। सरकाघाट के बरछवाड़ में नलवाड़ एवं देवता मेले का आयोजन 28 मार्च से 03 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बरछवाड़ के नलवाड़ एवं देवता मेले को प्रशासन के दायरे में लाकर इसे उपमंडल स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाएगा तथा एसडीएम सरकाघाट इस मेले के अध्यक्ष होंगे। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा देवताओं की परंपरा और स्वरूप
को भी यथावत बनाए रखा जाएगा। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। साथ ही मेले के दौरान मैराथन दौड़, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेबी शो, डॉग शो, रक्तदान शिविर, रस्साकशी तथा छिंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मेले में तश्तरीला खेल भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का मुख्य आकर्षण बछड़ी प्रदर्शनी रहेगी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों की बछड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ सुप्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के
दौरान प्रत्येक दिन महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान वॉइस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले के दौरान रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है1
- Post by Dinesh Kumar1
- Nothing makes us happier than a satisfied client! Hear what our happy customer has to say about their experience with Decoory Interiors. From design planning to final execution, we turn dream spaces into reality. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors1
- रिपोर्ट 9 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सेज। कुल्लू में सोमवार को दुग्ध उत्पादक प्रखंड का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारे। सम्मेलन में जिला भर के दुग्ध उत्पादन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। दूध उत्पादक सोसाइटियों में अधिकतर महिलाएं जुड़ी है। मुखिया दीदी ने सम्मेलन में आए हुए विभिन्न सोसाइटियों के प्रधानों को संबोधित किया तथा सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए दिए जा रहे योगदान और प्रोत्साहन की जानकारी दें।1
- सुजानपुर वर्ष 2023 24 में कुछ लोगों के मोबाइल खो गए थे इसके बाद इन फोन के खो जाने की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज हुई सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करके खोए हुए मोबाइलों के ई एम आई नंबर ट्रैकिंग पर लगाए जिसके परिणाम अब सामने आए हैं दो मोबाइल ट्रैक करके पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं और दोनों मोबाइल मालिकों को लौटा दिए गए हैं सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023, 24 में दो फोन जिसमें एक फोन राजेश कुमार और दूसरा खुशी व्यास का है दोनो फ़ोन खो गये थे जिसके बाद इन लोगो ने संबंधित विषय पर अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फोन ट्रैक के लिए लगाए और आज उनके परिणाम सामने आए हैं दोनों फोन मिल गए हैं और जिन लोगों के पास यह फोन थे पर खुद इन्हें थाना में आकर देकर गए हैं इसके बाद पुलिस ने फोन मालिक से संपर्क करके उन्हें यह फोन लौटा दिए हैं थाना प्रभारी ने बताया कि एक फोन जो राजेश कुमार का था उसे मलिक को सौंप दिया है जबकि दूसरा फोन जो खुशी व्यास का था यह लड़की आजकल दिल्ली में रह रही है जिसके बाद इसे फोन पर संपर्क करके इस फोन आपका मिल गया है इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद अब उसका यह फोन कोरियर करवा कर उन्हें भेजा जा रहा है सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस शानदार कार्य कर रही है इसको लेकर यहां की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।1
- अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं। उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)। बॉक्स: ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। बॉक्स: आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं1
- हिमाचल में इस बार सभी पंचायत से होगी उम्मीदवार1