logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

⚖️ वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को ⚖️ वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा। 📍 इन न्यायालयों में होगा आयोजन नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय छिंदवाड़ा परिवार न्यायालय छिंदवाड़ा तहसील न्यायालय परासिया चौरई पांढुर्णा सौंसर जुन्नारदेव अमरवाड़ा तामिया हर्रई में किया जाएगा। 📝 इन प्रकरणों का होगा निराकरण लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के समझौता योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से— समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के मामले मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण श्रम विवाद विद्युत एवं जलकर संबंधी प्रकरण पारिवारिक विवाद भूमि अधिग्रहण के मामले बैंक ऋण वसूली प्रकरण सिविल न्यायालयों में लंबित राजस्व एवं अन्य दीवानी प्रकरण शामिल हैं। इसी प्रकार प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में भी धारा 138 एन.आई. एक्ट, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर तथा अन्य समझौता योग्य आपराधिक एवं दीवानी मामलों का निराकरण किया जाएगा। 🤝 सुलह से त्वरित न्याय नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराएं और त्वरित न्याय का लाभ उठाएं।

8 hrs ago
user_Junnardeo express
Junnardeo express
Paint Shop Jamai, Chhindwara•
8 hrs ago
853c3deb-cfb7-4b32-b613-d68cd48ebc49

⚖️ वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को ⚖️ वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा। 📍 इन न्यायालयों में होगा आयोजन नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय छिंदवाड़ा परिवार न्यायालय छिंदवाड़ा तहसील न्यायालय परासिया चौरई पांढुर्णा सौंसर जुन्नारदेव अमरवाड़ा तामिया हर्रई में किया जाएगा। 📝 इन प्रकरणों का होगा निराकरण लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के समझौता योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से— समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के मामले मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण श्रम विवाद विद्युत एवं जलकर संबंधी प्रकरण पारिवारिक विवाद भूमि अधिग्रहण के मामले बैंक ऋण वसूली प्रकरण सिविल न्यायालयों में लंबित राजस्व एवं अन्य दीवानी प्रकरण शामिल हैं। इसी प्रकार प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में भी धारा 138 एन.आई. एक्ट, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर तथा अन्य समझौता योग्य आपराधिक एवं दीवानी मामलों का निराकरण किया जाएगा। 🤝 सुलह से त्वरित न्याय नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराएं और त्वरित न्याय का लाभ उठाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mukesh uikey
    1
    Post by Mukesh uikey
    user_Mukesh uikey
    Mukesh uikey
    परासिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छिंदवाड़ा यदुवंशी महासंघ गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा लगातार 7 दिवसीय विशाल भंडारा 10वर्ष से महादेव के नादिया खेड़ा में मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालुगण भंडारा स्थल पर पहुंच कर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हे यह,ऐतिहासिक कार्यक्रम भंडारा का 10 वा वर्ष है भंडारा स्थल पर भोजन की व्यवस्था रात्रि मैं सैकड़ों भक्तो को रूकने की व्यवस्था बिमार पड़ने पर डाक्टर की व्यवस्था एवं रात्रि में चाय की व्यवस्था 24 घंटे जल की व्यवस्था की जाती है ।
    1
    छिंदवाड़ा 
यदुवंशी महासंघ गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा लगातार 7 दिवसीय विशाल भंडारा 10वर्ष से महादेव के नादिया खेड़ा में मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालुगण भंडारा स्थल पर पहुंच कर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हे यह,ऐतिहासिक कार्यक्रम भंडारा का 10 वा वर्ष है भंडारा स्थल पर भोजन की व्यवस्था रात्रि मैं सैकड़ों भक्तो को रूकने की व्यवस्था बिमार पड़ने पर डाक्टर की व्यवस्था एवं रात्रि में चाय की व्यवस्था 24 घंटे जल की व्यवस्था की जाती है ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी बाराबंकी की एक बैठक ब्लाक निंदूरा परिसर में की गई जिसमें किसानों की समस्याओं पर
    1
    आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी बाराबंकी की एक बैठक ब्लाक निंदूरा परिसर में की गई जिसमें किसानों की समस्याओं पर
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाँधी चौक से आजादी के प्रतिक स्तंभ कों हटाने कों लेकर विवाद। बैतूल। शहर के गाँधी चौक में सन 1947 में स्थापित आज़ादी के प्रतीक स्तंभ को हटाए जाने को लेकर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कड़ा विरोध जताया है,तीन शेर और अशोक चक्र वाले स्तंभ हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराज़गी देखी गई। आजादी के स्मारक स्तंभ की खुदाई होते देख हेमंत वागद्रे ने जोरदार विरोध करते हुए कहा कि यह स्तंभ बैतूल शहर की ऐतिहासिक धरोहर और देश की स्वतंत्रता की याद का प्रतीक है, जिससे जन भावनाएँ जुड़ी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जन अनुमति और पारदर्शिता के नगर पालिका इस प्रकार की कार्रवाई कैसे कर सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका सीएमओं सतीश मटसेनिया के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर विरोध व्यक्त किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले झंडे का पोल हटाया गया और फिर खुदाई कर तीन शेर वाले ऐतिहासिक स्तंभ को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई रोकने और स्तंभ को यथास्थान पुनर्स्थापित करने की मांग की है। वहीं नगर पालिका की ओर से इस विषय पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    गाँधी चौक से आजादी के प्रतिक स्तंभ कों हटाने कों लेकर  विवाद।
बैतूल। शहर के गाँधी चौक में सन 1947 में स्थापित आज़ादी के प्रतीक स्तंभ को हटाए जाने को लेकर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कड़ा विरोध जताया है,तीन शेर और अशोक चक्र वाले स्तंभ हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराज़गी देखी गई।
आजादी के स्मारक स्तंभ की खुदाई होते देख हेमंत वागद्रे ने जोरदार विरोध करते हुए कहा कि यह स्तंभ बैतूल शहर की ऐतिहासिक धरोहर और देश की स्वतंत्रता की याद का प्रतीक है, जिससे जन भावनाएँ जुड़ी हैं। 
उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जन अनुमति और पारदर्शिता के नगर पालिका इस प्रकार की कार्रवाई कैसे कर सकती है।
मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका सीएमओं सतीश मटसेनिया के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर विरोध व्यक्त किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले झंडे का पोल हटाया गया और फिर खुदाई कर तीन शेर वाले ऐतिहासिक स्तंभ को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई रोकने और स्तंभ को यथास्थान पुनर्स्थापित करने की मांग की है। 
वहीं नगर पालिका की ओर से इस विषय पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आमला तहसील के वार्ड क्रमांक 2 तिलक वार्ड में वार्ड वासियो को मुलभुत की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं. जिससे नाराज होकर वार्ड वासी ने आमला सीएमओ को ज्ञापन सौपा हैं। सुविधा देने की मांग की हैं ताकि वार्ड वासी सुविधा मिल सके।
    1
    आमला तहसील के वार्ड क्रमांक 2 तिलक वार्ड में वार्ड वासियो को मुलभुत की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं. जिससे नाराज होकर वार्ड वासी ने आमला सीएमओ को ज्ञापन सौपा हैं। सुविधा देने की मांग की हैं ताकि वार्ड वासी सुविधा मिल सके।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • WCL कर्मचारी की को कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ने मारी टक्कर कर्मचारी की मौके पर मौत चालक फरार
    1
    WCL कर्मचारी की को कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ने मारी टक्कर कर्मचारी की मौके पर मौत चालक फरार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बनखेड़ी थाना क्षेत्र के खापा रोड पर स्थित ग्राम कामती में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन से त्रस्त ग्रामवासियों ने दर्जनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बनखेड़ी से खापा जाने वाला मुख्य मार्ग भारी रेत परिवहन के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसमें कीचड़ भी हो रहीं हैं और उक्त रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन वाहनों की लापरवाही से पहले भी कई पशु-पक्षियों की जान जा चुकी है। मंगलवार को भी सड़क पर एक बिल्ली की मौत हो गई, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया। गांव के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खबर बोले जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अब सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र हो कर विरोध किया जाएगा.
    1
    बनखेड़ी थाना क्षेत्र के खापा रोड पर स्थित ग्राम कामती में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन से त्रस्त ग्रामवासियों ने दर्जनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बनखेड़ी से खापा जाने वाला मुख्य मार्ग भारी रेत परिवहन के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसमें कीचड़ भी हो रहीं हैं और उक्त रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन वाहनों की लापरवाही से पहले भी कई पशु-पक्षियों की जान जा चुकी है।
मंगलवार को भी सड़क पर एक बिल्ली की मौत हो गई, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया।
गांव के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
खबर बोले जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। 
अब सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र हो कर विरोध किया जाएगा.
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • परासिया 17 फरवरी 2026 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने नगर पालिका डोंगर परासिया के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5
    1
    परासिया 17 फरवरी 2026 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने नगर पालिका डोंगर परासिया के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.