Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायसेन क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले पूरी तरह से भर गए हैं और उफान पर हैं। भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
रायसेन क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले पूरी तरह से भर गए हैं और उफान पर हैं। भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायसेन क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले पूरी तरह से भर गए हैं और उफान पर हैं। भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बसई कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को लेकर कड़ा बयान दिया है। जीतू पटवारी ने पुलिस महकमे को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दतिया उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित की गई तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "यदि दतिया उपचुनाव में किसी तरह से निष्पक्षता भंग की तो चुनाव बाद में होगा, पहले हिसाब होगा।" पटवारी ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष रहकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की बात कही है।1
- दतिया के जिगना में गौचर भूमि पर दोबारा कब्जा करने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौचर भूमि पर पेड़ उखाड़े गए हैं, उनके साथ अभद्रता की गई है और धमकी भी दी गई है।1
- दतिया में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने झांसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इसके साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए जागरूक करें। दतिया पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है।1
- दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का दतिया के युवाओं ने पुरजोर समर्थन किया है। युवाओं ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्रों को देशद्रोही कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों, खासकर छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। युवाओं ने सवाल उठाया कि जब "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया जाता है, तो फिर छात्राओं पर बल प्रयोग क्यों किया गया? इसके अलावा युवाओं ने सरकारी उपक्रमों से जुड़ी नीतियों, महंगाई और बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल दागे। उनका कहना था कि सरकार द्वारा बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिससे गरीब छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। युवाओं ने राम मंदिर में कथित चोरी की घटना पर भी अपना कड़ा विरोध जताया। अंत में युवाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दतिया उपचुनाव 2026 में लोकतांत्रिक तरीके से अपने वोट के माध्यम से सरकार और बीजेपी को करारा जवाब देंगे।1
- पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत दतिया में झांसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा पूरे समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। दतिया पुलिस ने आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव की पदयात्रा ने भारी जनसैलाब का दम दिखाया है। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं का मिला जबरदस्त समर्थन सीधे तौर पर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।1
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से पुलिस की गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रैपुरा थाने में चाबी लगी शासकीय कार छोड़ना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। थाने पहुंचे इमलिया निवासी अत्यधिक शराबी युवक सुखेंद्र बुंदेला ने मौका देखते ही पुलिस की गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार हो गया। कार लेकर भागने के बाद आरोपी ने बुधवार को लगे साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए जमकर तांडव मचाया। बेकाबू कार चला रहे शराबी ने कई राहगीरों और वाहनों को रौंद दिया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कटनी तिराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद आरोपी उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1