Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा के बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा के बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दो ही ऑप्शन हो सकते हैं 👇 1. गृह मंत्री ने छात्रों को मारने का ऑर्डर दिया : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी दो ही ऑप्शन हो सकते हैं 👇 1. गृह मंत्री ने छात्रों को मारने का ऑर्डर दिया 2. गृह मंत्री को मालूम नहीं था कि छात्रों पर फायरिंग होगी पहले केस में गृह मंत्री 'दोषी' हैं, दूसरे केस में वो 'अयोग्य' हैं। अगर गृह मंत्री ने कुछ नहीं किया, तो वे संसद में क्यों नहीं आ रहे हैं? : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी1
- शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मर्मिया खेड़ी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया ताल:- तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मर्मिया खेड़ी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के आरंभ में गुरु सांदीपनी की पूजा अर्चना के बाद मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई छात्रों को गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया गया इस अवसर पर संस्था की प्रधानाध्यापक श्री मति यामिनी दुबे, कृष्ण गोपाल माली, सत्यनारायण धाकड़, श्री मति नेहा पांचाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए1
- चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़ वाल्मीकि समाज ने खाचरोदथाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन सोशल मीडिया पर गठित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध *चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़: वाल्मीकि समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध* *संवादाता गिरधारी गेहलोत* खाचरोद | 29 जुलाई 2026 खाचरोद की बहुचर्चित लव मैरिज मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिवार की मर्जी के विरुद्ध विवाह करने वाली युवती को परिजनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मृत मानकर गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) किए जाने और मीडिया के समक्ष दिए गए बयानों के बाद अब वाल्मीकि समाज ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है। बुधवार को वाल्मीकि सेना (मार्शल कौम) के बैनर तले वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि खाचरोद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को प्रजापत समाज के एक परिवार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकि समाज के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वाल्मीकि समाज ने संबंधित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि खाचरोद में एक युवती द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने के बाद उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मौजूदगी में युवती को प्रतीकात्मक रूप से मृत घोषित करते हुए गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) की रस्म निभाई थी। इस घटना के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अब कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।2
- बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक ने अपने गुरु के पखारे चरण, गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश l बड़ोद (आगर) विकास खंड के नवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आम्बा बड़ोद में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन (सीबीईओ, डग) एवं विशिष्ट अतिथि श्याम विश्वकर्मा शिक्षक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि श्री श्याम विश्वकर्मा ने गुरु सांदीपनि की प्रेरणादायक कथा के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों से जीवन में गुरु के मार्गदर्शन का अनुसरण करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र जैन ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों, संस्कार, नियमित अध्ययन, लक्ष्य निर्धारण तथा गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया, जब विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप बैरागी ने अपने गुरु एवं मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन के चरण पखारकर उनका पूजन किया। इस दृश्य ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति की महान गुरु-पूजन परंपरा से रूबरू कराया तथा गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रहमान खान, प्रशांत शर्मा, फतेह सिंह डूंगावत सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ज्ञान, संस्कार एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।3
- आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती की 650 सी जयंती के रूप में मनाई गई है हमारे गांव के बुजुर्ग किशन लाल जी बसेर का सम्मान किया गया जिसमें गांव के सभी वरिष्ठ जन एवं सभी ने माल्या अर्पण कर जयंती मनाई1
- चौमहला की SS सोनोग्राफी बनी मिसाल, स्वास्थ्य के साथ गौसेवा और महिला सशक्तिकरण डॉ. रेखा वर्मा की पहल: गौबर से राखी-दीपक बनाकर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच इलाज के साथ सेवा भी, चौमहला SS सोनोग्राफी ने जोड़ी गौसेवा और महिला सशक्तिकरण की कड़ी आज जब अधिकांश संस्थान अपनी जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित रखते हैं, वहीं चौमहला स्थित एस.एस. सोनोग्राफी ने सेवा का दायरा समाजहित तक बढ़ाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डॉ. रेखा वर्मा की प्रेरणादायक पहल से गाय के गोबर से आकर्षक राखियां और दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य से एक ओर भारतीय संस्कृति और गौसेवा को बढ़ावा मिल रहा है, तो दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को नई पहचान दे रही है। आज एस.एस. सोनोग्राफी केवल एक स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां उपचार के साथ मानवता की सेवा, गौमाता के प्रति समर्पण और महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। यह पहल इस बात का सशक्त संदेश देती है कि जब सेवा का संकल्प समाजहित से जुड़ जाता है, तब एक संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं रहता, बल्कि बदलाव की मिसाल बन जाता है। स्वास्थ्य सेवा, गौसेवा और महिला सशक्तिकरण का यह अद्भुत संगम चौमहला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने बताया 'Student' कौन है और 'Idiot' कौन है? नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने बताया 'Student' कौन है और 'Idiot' कौन है? 'Idiot' शब्द आते ही BJP के लोग हल्ला करने लगे, आखिर क्यों❓1