logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़ वाल्मीकि समाज ने खाचरोदथाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन सोशल मीडिया पर गठित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध *चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़: वाल्मीकि समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध* *संवादाता गिरधारी गेहलोत* खाचरोद | 29 जुलाई 2026 खाचरोद की बहुचर्चित लव मैरिज मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिवार की मर्जी के विरुद्ध विवाह करने वाली युवती को परिजनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मृत मानकर गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) किए जाने और मीडिया के समक्ष दिए गए बयानों के बाद अब वाल्मीकि समाज ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है। बुधवार को वाल्मीकि सेना (मार्शल कौम) के बैनर तले वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि खाचरोद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को प्रजापत समाज के एक परिवार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकि समाज के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वाल्मीकि समाज ने संबंधित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि खाचरोद में एक युवती द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने के बाद उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मौजूदगी में युवती को प्रतीकात्मक रूप से मृत घोषित करते हुए गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) की रस्म निभाई थी। इस घटना के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अब कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

4 hrs ago
user_Journalist Girdhari Lal Gehlot
Journalist Girdhari Lal Gehlot
Plumber खाचरोद, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़ वाल्मीकि समाज ने खाचरोदथाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन सोशल मीडिया पर गठित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध *चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़: वाल्मीकि समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध* *संवादाता गिरधारी गेहलोत* खाचरोद | 29 जुलाई 2026 खाचरोद की बहुचर्चित लव मैरिज मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिवार की मर्जी के विरुद्ध विवाह करने वाली युवती को परिजनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मृत मानकर गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) किए जाने और मीडिया के समक्ष दिए गए बयानों के बाद अब वाल्मीकि समाज ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है। बुधवार को वाल्मीकि सेना (मार्शल कौम) के बैनर तले वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि खाचरोद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को प्रजापत समाज के एक परिवार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकि समाज के विरुद्ध कथित रूप

से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वाल्मीकि समाज ने संबंधित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि खाचरोद में एक युवती द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने के बाद उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मौजूदगी में युवती को प्रतीकात्मक रूप से मृत घोषित करते हुए गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) की रस्म निभाई थी। इस घटना के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अब कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
    4
    बड़ोद 29 जुलाई 
गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l
बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति  रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं  में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती की 650 सी जयंती के रूप में मनाई गई है हमारे गांव के बुजुर्ग किशन लाल जी बसेर का सम्मान किया गया जिसमें गांव के सभी वरिष्ठ जन एवं सभी ने माल्या अर्पण कर जयंती मनाई
    1
    आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती 
आज शामगढ़ मण्डल के ग्राम छायन में गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जयंती की 650 सी जयंती के रूप में मनाई गई है हमारे गांव के बुजुर्ग किशन लाल जी बसेर का सम्मान किया गया जिसमें गांव के सभी वरिष्ठ  जन एवं सभी ने माल्या अर्पण कर जयंती मनाई
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चौमहला की SS सोनोग्राफी बनी मिसाल, स्वास्थ्य के साथ गौसेवा और महिला सशक्तिकरण डॉ. रेखा वर्मा की पहल: गौबर से राखी-दीपक बनाकर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच इलाज के साथ सेवा भी, चौमहला SS सोनोग्राफी ने जोड़ी गौसेवा और महिला सशक्तिकरण की कड़ी आज जब अधिकांश संस्थान अपनी जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित रखते हैं, वहीं चौमहला स्थित एस.एस. सोनोग्राफी ने सेवा का दायरा समाजहित तक बढ़ाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डॉ. रेखा वर्मा की प्रेरणादायक पहल से गाय के गोबर से आकर्षक राखियां और दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य से एक ओर भारतीय संस्कृति और गौसेवा को बढ़ावा मिल रहा है, तो दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को नई पहचान दे रही है। आज एस.एस. सोनोग्राफी केवल एक स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां उपचार के साथ मानवता की सेवा, गौमाता के प्रति समर्पण और महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। यह पहल इस बात का सशक्त संदेश देती है कि जब सेवा का संकल्प समाजहित से जुड़ जाता है, तब एक संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं रहता, बल्कि बदलाव की मिसाल बन जाता है। स्वास्थ्य सेवा, गौसेवा और महिला सशक्तिकरण का यह अद्भुत संगम चौमहला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
    1
    चौमहला की SS सोनोग्राफी बनी मिसाल, स्वास्थ्य के साथ गौसेवा और महिला सशक्तिकरण

डॉ. रेखा वर्मा की पहल: गौबर से राखी-दीपक बनाकर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच

इलाज के साथ सेवा भी, चौमहला SS सोनोग्राफी ने जोड़ी गौसेवा और महिला सशक्तिकरण की कड़ी
आज जब अधिकांश संस्थान अपनी जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित रखते हैं, वहीं चौमहला स्थित एस.एस. सोनोग्राफी ने सेवा का दायरा समाजहित तक बढ़ाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है।
डॉ. रेखा वर्मा की प्रेरणादायक पहल से गाय के गोबर से आकर्षक राखियां और दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य से एक ओर भारतीय संस्कृति और गौसेवा को बढ़ावा मिल रहा है, तो दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को नई पहचान दे रही है। आज एस.एस. सोनोग्राफी केवल एक स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां उपचार के साथ मानवता की सेवा, गौमाता के प्रति समर्पण और महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। यह पहल इस बात का सशक्त संदेश देती है कि जब सेवा का संकल्प समाजहित से जुड़ जाता है, तब एक संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं रहता, बल्कि बदलाव की मिसाल बन जाता है। 
स्वास्थ्य सेवा, गौसेवा और महिला सशक्तिकरण का यह अद्भुत संगम चौमहला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार • तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस • चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार • आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन पुलिस रिमाड पर लिया गया है आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है । आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया , आर 1371 अर्चित शर्मा , आर 2031 प्रवीण आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
•	तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस
•	चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार 
•	आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये   
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया 
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन  । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन  पुलिस रिमाड पर लिया गया है  आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है ।  
आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । 
आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । 
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया ,  आर 1371 अर्चित शर्मा ,  आर 2031 प्रवीण   आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर  का सराहनीय योगदान रहा।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator Makdon, Ujjain•
    3 hrs ago
  • अनिल गुप्ता के खिलाफ एक मामला और सर्वे क्रमांक 624 एवं 625 की शासकीय भूमि मामले में जांच की मांग मन्दसौर संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति ने जिला कलेक्टर, मन्दसौर को आवेदन सौंपकर सर्वे क्रमांक 624 एवं 625 की भूमि से संबंधित कथित नामांतरण, रजिस्ट्रियों, दस्तावेजों एवं निर्माण अनुमति की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। समिति का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में उक्त भूमि शासकीय/नगर पालिका के नाम दर्ज होने के बावजूद कथित रूप से निजी नामांतरण एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया की गई। समिति ने मामले में अनिल गुप्ता सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, दस्तावेजों की वैधता एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। समिति ने मांग की है कि यदि जांच में फर्जी दस्तावेज, कूटरचना या शासकीय भूमि के अवैध हस्तांतरण की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सर्वे क्रमांक 859 की भूमि की भी जांच एवं सीमांकन कर उसे सुरक्षित रखने की मांग की गई है। संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति मन्दसौर बाइट --- वकील बंजारा
    1
    अनिल गुप्ता के खिलाफ एक मामला और सर्वे क्रमांक 624 एवं 625 की शासकीय भूमि मामले में जांच की मांग
मन्दसौर संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति ने जिला कलेक्टर, मन्दसौर को आवेदन सौंपकर सर्वे क्रमांक 624 एवं 625 की भूमि से संबंधित कथित नामांतरण, रजिस्ट्रियों, दस्तावेजों एवं निर्माण अनुमति की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
समिति का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में उक्त भूमि शासकीय/नगर पालिका के नाम दर्ज होने के बावजूद कथित रूप से निजी नामांतरण एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया की गई। समिति ने मामले में अनिल गुप्ता सहित संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, दस्तावेजों की वैधता एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
समिति ने मांग की है कि यदि जांच में फर्जी दस्तावेज, कूटरचना या शासकीय भूमि के अवैध हस्तांतरण की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सर्वे क्रमांक 859 की भूमि की भी जांच एवं सीमांकन कर उसे सुरक्षित रखने की मांग की गई है।
संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति
मन्दसौर 
बाइट --- वकील बंजारा
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे। विकास कार्यों का अवलोकन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया
आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया।
इस अवसर पर एसडीएम  मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार  विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे।
विकास कार्यों का अवलोकन
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष  व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा के बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
    1
    बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
पूर्णिमा के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा के बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गंगधार : गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर गंगधार उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन। झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र की पंचायत पारापीपली के ग्राम बनखेड़ी में सार्वजनिक चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गोचर भूमि खसरा नंबर 190 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल और झोपड़ी बना ली है। इससे गांव के मवेशियों की चराई की जमीन कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी तहसील और पटवारी को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर गोचर भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
    1
    गंगधार : गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर गंगधार उपखंड अधिकारी को सोपा  ज्ञापन।
झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र की 
पंचायत पारापीपली के ग्राम बनखेड़ी में सार्वजनिक चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गोचर भूमि खसरा नंबर 190 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल और झोपड़ी बना ली है। इससे गांव के मवेशियों की चराई की जमीन कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी तहसील और पटवारी को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर गोचर भूमि को
जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई "नशे से दूरी है जरुरी 2.0" अभियान के अंतर्गत थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त।
    1
    नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई
"नशे से दूरी है जरुरी 2.0" अभियान के अंतर्गत थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.