बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य
आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार
सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
- बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक ने अपने गुरु के पखारे चरण, गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश l बड़ोद (आगर) विकास खंड के नवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आम्बा बड़ोद में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन (सीबीईओ, डग) एवं विशिष्ट अतिथि श्याम विश्वकर्मा शिक्षक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि श्री श्याम विश्वकर्मा ने गुरु सांदीपनि की प्रेरणादायक कथा के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों से जीवन में गुरु के मार्गदर्शन का अनुसरण करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र जैन ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों, संस्कार, नियमित अध्ययन, लक्ष्य निर्धारण तथा गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया, जब विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप बैरागी ने अपने गुरु एवं मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन के चरण पखारकर उनका पूजन किया। इस दृश्य ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति की महान गुरु-पूजन परंपरा से रूबरू कराया तथा गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रहमान खान, प्रशांत शर्मा, फतेह सिंह डूंगावत सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ज्ञान, संस्कार एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।3
- चौमहला की SS सोनोग्राफी बनी मिसाल, स्वास्थ्य के साथ गौसेवा और महिला सशक्तिकरण डॉ. रेखा वर्मा की पहल: गौबर से राखी-दीपक बनाकर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच इलाज के साथ सेवा भी, चौमहला SS सोनोग्राफी ने जोड़ी गौसेवा और महिला सशक्तिकरण की कड़ी आज जब अधिकांश संस्थान अपनी जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित रखते हैं, वहीं चौमहला स्थित एस.एस. सोनोग्राफी ने सेवा का दायरा समाजहित तक बढ़ाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डॉ. रेखा वर्मा की प्रेरणादायक पहल से गाय के गोबर से आकर्षक राखियां और दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य से एक ओर भारतीय संस्कृति और गौसेवा को बढ़ावा मिल रहा है, तो दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को नई पहचान दे रही है। आज एस.एस. सोनोग्राफी केवल एक स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां उपचार के साथ मानवता की सेवा, गौमाता के प्रति समर्पण और महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। यह पहल इस बात का सशक्त संदेश देती है कि जब सेवा का संकल्प समाजहित से जुड़ जाता है, तब एक संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं रहता, बल्कि बदलाव की मिसाल बन जाता है। स्वास्थ्य सेवा, गौसेवा और महिला सशक्तिकरण का यह अद्भुत संगम चौमहला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।1
- गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे। विकास कार्यों का अवलोकन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।2
- Post by Test reporter lv31
- तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार • तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस • चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार • आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन पुलिस रिमाड पर लिया गया है आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है । आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया , आर 1371 अर्चित शर्मा , आर 2031 प्रवीण आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।2
- आगर: लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदको को समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाए - डॉ मीना कलेक्टर ने अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में की विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए आगर, 29 जुलाई 2026/ सभी विहित प्राधिकारी और जिलाधिकारी ,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाएं आवेदकों को समय सीमा में प्रदान करना सुनिश्चित करें। कोई भी आवेदन निराकरण की समय सीमा से बाहर ना जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में जिले के अधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, श्रीमती देव कुंवर सोलंकी,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, श्री कमल मंडलोई सहित सभी जिलाधिकारी, जनपद सीईओ नगरीय निकायों के सीएमओ, सीडीपीओ, बीएमओ आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आगामी 7 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की पूर्व तैयारी करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए की सभी फील्ड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और क्षेत्र में होने वाली हर एक गतिविधियों की सूचनाएं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत करते रहे। संभावित समस्याओं का पूर्व से आंकलन कर ,उनका समय रहते निराकरण एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निरंतर प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।2
- एंबियंस पब्लिक स्कूल, सुसनेर में इको क्लब का गठन विद्यालय में इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने "एक पेड़ लगाएं, उसे बचाएं" का संदेश देते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया। 💚 हर खबर, आपके साथ1
- बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।4