logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Test reporter lv3
Test reporter lv3
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Test reporter lv3
    1
    Post by Test reporter lv3
    user_Test reporter lv3
    Test reporter lv3
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चौमहला CHC ने रचा इतिहास, कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड स्वास्थ्य केंद्र बना चौमहला CHC बना कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड CHC झालावाड़ जिले के चौमहला से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS सर्टिफिकेशन हासिल कर कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद नगर के मार्गदर्शन तथा जिला व ब्लॉक स्तरीय क्वालिटी सेल और सीएचसी चौमहला की पूरी टीम के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी और आईपीडी सेवाओं, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला, प्रसूति गृह, दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर प्रबंधन और मरीजों की संतुष्टि सहित सभी गुणवत्ता मानकों का गहन मूल्यांकन किया गया। सीएचसी चौमहला सभी राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से NQAS सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। यह उपलब्धि कोटा संभाग के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहली है। इस सफलता के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को इसका श्रेय दिया। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से अब क्षेत्र के लोगों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। चौमहला से यह उपलब्धि न सिर्फ स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे कोटा संभाग के लिए एक नई मिसाल भी बन गई है।
    1
    चौमहला CHC ने रचा इतिहास, कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड स्वास्थ्य केंद्र बना

चौमहला CHC बना कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड CHC
झालावाड़ जिले के चौमहला से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS सर्टिफिकेशन हासिल कर कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद नगर के मार्गदर्शन तथा जिला व ब्लॉक स्तरीय क्वालिटी सेल और सीएचसी चौमहला की पूरी टीम के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी और आईपीडी सेवाओं, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला, प्रसूति गृह, दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर प्रबंधन और मरीजों की संतुष्टि सहित सभी गुणवत्ता मानकों का गहन मूल्यांकन किया गया। सीएचसी चौमहला सभी राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से NQAS सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। यह उपलब्धि कोटा संभाग के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहली है। इस सफलता के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को इसका श्रेय दिया। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से अब क्षेत्र के लोगों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।  चौमहला से यह उपलब्धि न सिर्फ स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे कोटा संभाग के लिए एक नई मिसाल भी बन गई है।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सुसनेर: श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन कंठाल नदी किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में गर्भगृह के बाहर फर्श का निर्माण नए सिरे से करने हेतु आज बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे भूमिपूजन किया गया। यहा पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सिंह कांवल समते अन्य जनप्रतिनिधियों ने गेती चलाकर इसका विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान खेड़ापति सरकार की पुजा अर्चना कर आरती भी की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह कांवल ने बताया कि गर्भगृह के बाहर का फर्श हनुमानजी की प्रतिमा यानी कि वेदी से काफी ऊंचाई पर है। इसके कारण श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में काफी असहजता होती है। इसलिए भक्तों की इसी भावना और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस फर्श को नए सिरे से जन सहयोग से बनाया जा रहा है। करीब 3 लाख की लागत से इसके लिए साउथ का मार्बल चित्तौड़गढ़ से मंगवाया गया है।
    1
    सुसनेर: श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन
श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन
कंठाल नदी किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में  गर्भगृह के बाहर फर्श का निर्माण नए सिरे से करने हेतु आज बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे भूमिपूजन किया गया। यहा पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सिंह कांवल समते अन्य जनप्रतिनिधियों ने गेती चलाकर इसका विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान खेड़ापति सरकार की पुजा अर्चना कर आरती भी की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह कांवल ने बताया कि गर्भगृह के बाहर का फर्श हनुमानजी की प्रतिमा यानी कि वेदी से काफी ऊंचाई पर है। इसके कारण श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में काफी असहजता होती है। इसलिए भक्तों की इसी भावना और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस फर्श को नए सिरे से जन सहयोग से बनाया जा रहा है। करीब 3 लाख की लागत से इसके लिए साउथ का मार्बल चित्तौड़गढ़ से मंगवाया गया है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एंबियंस पब्लिक स्कूल, सुसनेर में इको क्लब का गठन विद्यालय में इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने "एक पेड़ लगाएं, उसे बचाएं" का संदेश देते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया। 💚 हर खबर, आपके साथ
    1
    एंबियंस पब्लिक स्कूल, सुसनेर में इको क्लब का गठन
विद्यालय में इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने "एक पेड़ लगाएं, उसे बचाएं" का संदेश देते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया।
💚 हर खबर, आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुसनेर: युवा शिवसेना ने एसडीएम से की रात्रि में बिजली कटौती रोकने की मांग
    1
    सुसनेर: युवा शिवसेना ने एसडीएम से की रात्रि में बिजली कटौती रोकने की मांग
    user_Arpit hardeniya
    Arpit hardeniya
    प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जन अभियान परिषद अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मोहन बड़ोदिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक में विकासखंड मोहन बड़ोदिया की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक की भूमिका ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य, विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी समितियों एवं संस्थाओं से समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर तथा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिषद की नई कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं नवीन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा सभी संस्थाओं एवं समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। विभिन्न समितियों ने पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण एवं अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। बैठक में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनेश कुमार कलमोदिया, रामराज पुरबिया, कृपाल सिंह राजपूत, रामकृष्ण राजपूत एवं गोपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। परामर्शदाताओं में महेश सिसोदिया,अशोक कुमार बैरागी, जितेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती कामनी शर्मा एवं श्रीमती सोना राजपूत उपस्थित रहीं। इंटर्नशिप विद्यार्थी सिद्धनाथ प्रजापति सहित विकासखंड की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकासखंड की कुल 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में से 20 समितियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त 5 नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं 5 परामर्शदाता भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का समापन परिषद की योजनाओं एवं अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा नवीन कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक विकास, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया यह जानकारी दीपक कुमार कलमोदिया ने दी
    1
    जन अभियान परिषद अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मोहन बड़ोदिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक में विकासखंड मोहन बड़ोदिया की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक की भूमिका ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य, विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी समितियों एवं संस्थाओं से समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर तथा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिषद की नई कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं नवीन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा सभी संस्थाओं एवं समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। विभिन्न समितियों ने पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण एवं अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
बैठक में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनेश कुमार कलमोदिया, रामराज पुरबिया, कृपाल सिंह राजपूत, रामकृष्ण राजपूत एवं गोपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। परामर्शदाताओं में महेश सिसोदिया,अशोक कुमार बैरागी, जितेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती कामनी शर्मा एवं श्रीमती सोना राजपूत उपस्थित रहीं। इंटर्नशिप विद्यार्थी सिद्धनाथ प्रजापति सहित विकासखंड की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में विकासखंड की कुल 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में से 20 समितियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त 5 नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं 5 परामर्शदाता भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन परिषद की योजनाओं एवं अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा नवीन कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक विकास, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया यह जानकारी दीपक कुमार कलमोदिया ने दी
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क। दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क। एवं साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसी किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की फेक, भ्रामक एवं आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाली पोस्ट को शेयर न करें। श्रीमती आकांक्षा जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP)
    1
    दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क।
दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क।
एवं साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
ऐसी किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की फेक, भ्रामक एवं आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाली पोस्ट को शेयर न करें।
श्रीमती आकांक्षा जैन
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP)
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • श्यामपुरा में कालवा बालाजी मार्ग और पीएम श्री स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाने स्कूली छात्रों ने सरपंच को सौंपा ज्ञापन ग्राम श्यामपुरा में कालवा बालाजी रोड एवं पीएम श्री स्कूल के समीप अतिक्रमण और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर आज मंगलवार को 4 बजे स्कूली विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन ग्राम सरपंच दानू सिंह को सौंपा। जिसमे विद्यार्थियों ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण के चलते रास्ता बेहद संकरा हो गया है। साथ ही सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं। ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। विद्यार्थियों की इस समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए ने सरपंच ने उक्त ज्ञापन को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित किया है ओर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    श्यामपुरा में कालवा बालाजी मार्ग और पीएम श्री स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाने स्कूली छात्रों ने सरपंच को सौंपा ज्ञापन
ग्राम श्यामपुरा में कालवा बालाजी रोड एवं पीएम श्री स्कूल के समीप अतिक्रमण और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर आज मंगलवार को 4 बजे स्कूली विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन ग्राम सरपंच दानू सिंह को सौंपा। जिसमे विद्यार्थियों ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण के चलते रास्ता बेहद संकरा हो गया है। साथ ही सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं। ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। विद्यार्थियों की इस समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए ने सरपंच ने उक्त ज्ञापन को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित किया है ओर कार्रवाई की मांग की है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.