Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगधार : गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर गंगधार उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन। झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र की पंचायत पारापीपली के ग्राम बनखेड़ी में सार्वजनिक चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गोचर भूमि खसरा नंबर 190 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल और झोपड़ी बना ली है। इससे गांव के मवेशियों की चराई की जमीन कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी तहसील और पटवारी को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर गोचर भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
धरम सिंह
गंगधार : गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर गंगधार उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन। झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र की पंचायत पारापीपली के ग्राम बनखेड़ी में सार्वजनिक चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गोचर भूमि खसरा नंबर 190 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल और झोपड़ी बना ली है। इससे गांव के मवेशियों की चराई की जमीन कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी तहसील और पटवारी को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर गोचर भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।4
- आगर: कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया आगर-मालवा, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर, कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला योजना कार्यालय, जनसंपर्क, खनिज, सहकारिता कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य कार्यालयों में अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।3
- गुरु पूर्णिमा उत्सव पूर्वक गायत्री परिवार द्वारा मनाया गया शामगढ. गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ पर हवन पूजन किया गया एवं भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें क्षेत्रीय गांव सहित शामगढ़ के धर्म प्रेमियों माता बहनों ने भाग लिया. गायत्री परिवार के गुरुजनों द्वारा हवन पूजन संपन्न करवाया गया एवं महा आरती के बाद महाप्रसाद जी का वितरण किया गया..1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार • तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस • चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार • आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन पुलिस रिमाड पर लिया गया है आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है । आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया , आर 1371 अर्चित शर्मा , आर 2031 प्रवीण आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।2
- दो ही ऑप्शन हो सकते हैं 👇 1. गृह मंत्री ने छात्रों को मारने का ऑर्डर दिया : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी दो ही ऑप्शन हो सकते हैं 👇 1. गृह मंत्री ने छात्रों को मारने का ऑर्डर दिया 2. गृह मंत्री को मालूम नहीं था कि छात्रों पर फायरिंग होगी पहले केस में गृह मंत्री 'दोषी' हैं, दूसरे केस में वो 'अयोग्य' हैं। अगर गृह मंत्री ने कुछ नहीं किया, तो वे संसद में क्यों नहीं आ रहे हैं? : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी1
- चौमहला CHC ने रचा इतिहास, कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड स्वास्थ्य केंद्र बना चौमहला CHC बना कोटा संभाग का पहला NQAS सर्टिफाइड CHC झालावाड़ जिले के चौमहला से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS सर्टिफिकेशन हासिल कर कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद नगर के मार्गदर्शन तथा जिला व ब्लॉक स्तरीय क्वालिटी सेल और सीएचसी चौमहला की पूरी टीम के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी और आईपीडी सेवाओं, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला, प्रसूति गृह, दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर प्रबंधन और मरीजों की संतुष्टि सहित सभी गुणवत्ता मानकों का गहन मूल्यांकन किया गया। सीएचसी चौमहला सभी राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से NQAS सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। यह उपलब्धि कोटा संभाग के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहली है। इस सफलता के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को इसका श्रेय दिया। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से अब क्षेत्र के लोगों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। चौमहला से यह उपलब्धि न सिर्फ स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे कोटा संभाग के लिए एक नई मिसाल भी बन गई है।1
- सुसनेर: श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन कंठाल नदी किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में गर्भगृह के बाहर फर्श का निर्माण नए सिरे से करने हेतु आज बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे भूमिपूजन किया गया। यहा पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सिंह कांवल समते अन्य जनप्रतिनिधियों ने गेती चलाकर इसका विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान खेड़ापति सरकार की पुजा अर्चना कर आरती भी की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह कांवल ने बताया कि गर्भगृह के बाहर का फर्श हनुमानजी की प्रतिमा यानी कि वेदी से काफी ऊंचाई पर है। इसके कारण श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में काफी असहजता होती है। इसलिए भक्तों की इसी भावना और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस फर्श को नए सिरे से जन सहयोग से बनाया जा रहा है। करीब 3 लाख की लागत से इसके लिए साउथ का मार्बल चित्तौड़गढ़ से मंगवाया गया है।1
- गुरु पूर्णिमा पर शामगढ़ में साइन कालेश्वर समिति द्वारा साई पालकी निकाली गई शामगढ़ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साइ की पालकी निकाली गई इस अवसर पर कई साई भक्त पालकी में नजर आए धूमधाम के साथनगर में होती हुई निकली हुआ उसको वर्ष के साथ साइन पालकी का जगह-जगह स्वागत साईं कालेश्वर मंदिर पहुंचकर की गई आरती...1