logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Gautam Singh
Gautam Singh
भैयाथान, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • (शिकायत/वीडियो स्क्रिप्ट) बयान (वीडियो/पोस्ट के लिए): भाथूपारा वार्ड 45 अंबिकापुर के निवासी ने बताया हमारे वार्ड में लंबे समय से कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या मरघट (श्मशान घाट) की है, जहाँ चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। वहां साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के समय बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा तालाब की स्थिति भी बेहद खराब है। तालाब में कचरा भरा हुआ है, पानी गंदा हो चुका है और बदबू आती है। इससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। वार्ड की नालियों की हालत भी बहुत खराब है। नालियां जाम हैं, गंदगी भरी हुई है और नियमित सफाई नहीं होती, जिससे मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हम कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि वार्ड के लोगों को राहत मिल सके।”
    1
    (शिकायत/वीडियो स्क्रिप्ट)
बयान (वीडियो/पोस्ट के लिए): भाथूपारा वार्ड 45 अंबिकापुर के निवासी  ने बताया हमारे वार्ड में लंबे समय से कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।
सबसे बड़ी समस्या मरघट (श्मशान घाट) की है, जहाँ चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। वहां साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के समय बहुत परेशानी होती है।
इसके अलावा तालाब की स्थिति भी बेहद खराब है। तालाब में कचरा भरा हुआ है, पानी गंदा हो चुका है और बदबू आती है। इससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
वार्ड की नालियों की हालत भी बहुत खराब है। नालियां जाम हैं, गंदगी भरी हुई है और नियमित सफाई नहीं होती, जिससे मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
हम कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि वार्ड के लोगों को राहत मिल सके।”
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • सरगुजा, रघुनाथनगर-पुलिस के नाक के नीचे फल-फूल रहा नशे का अवैध कारोबार, स्कूली बच्चे भी चपेट में
    1
    सरगुजा, रघुनाथनगर-पुलिस के नाक के नीचे फल-फूल रहा नशे का अवैध कारोबार, स्कूली बच्चे भी चपेट में
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Manish Panndey
    1
    Post by Manish Panndey
    user_Manish Panndey
    Manish Panndey
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रामानुजगंज एसडीएम रामानुजगंज के निर्देश पर चल रही गैस वितरण व्यवस्था की जांच के दौरान एक ढाबा संचालक की दबंगई सामने आई है। सहायक खाद्य अधिकारी चंपाकली दिवाकर की अगुवाई में टीम जब रिंग रोड स्थित सूरज ढाबा में जांच कर रही थी, उसी दौरान आरोपी राहुल जीत सिंह द्वारा न केवल अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाया गया, बल्कि मना करने पर उसने और उसके साथी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया
    1
    रामानुजगंज एसडीएम रामानुजगंज के निर्देश पर चल रही गैस वितरण व्यवस्था की जांच के दौरान एक ढाबा संचालक की दबंगई सामने आई है। सहायक खाद्य अधिकारी चंपाकली दिवाकर की अगुवाई में टीम जब रिंग रोड स्थित सूरज ढाबा में जांच कर रही थी, उसी दौरान आरोपी राहुल जीत सिंह द्वारा न केवल अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाया गया, बल्कि मना करने पर उसने और उसके साथी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है तथा उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ श्री वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा लोडे एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा लोडे तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार इदना पिता माघे एवं शांति दोनों पति-पत्नी नहीं है मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पूर्ण में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 1 लाख 20000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है और बयान के आधार पर 40000 ओटीपी के माध्यम से रोजगार सहायक के द्वारा आवास बनवाने के नाम पर लिया जाना बताया गया है। इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।जिस पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने कहा है कि शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का वास्तविक लाभ मिले और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन हो। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
    4
    शंकरगढ़  थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है तथा उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ श्री वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव  जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है।
जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा लोडे एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा लोडे  तथा  आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार इदना पिता माघे एवं शांति दोनों पति-पत्नी नहीं है मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पूर्ण में ही स्वीकृत हो चुका है।
इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 1 लाख 20000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है और बयान के आधार पर 40000 ओटीपी के माध्यम से रोजगार सहायक के द्वारा आवास बनवाने के नाम पर लिया जाना बताया गया है।
इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।जिस पर कार्यवाही की गई।
कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने कहा है कि शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का वास्तविक लाभ मिले और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन हो। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
    user_Mr.Anand Kumar
    Mr.Anand Kumar
    TV News Anchor बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में लाखों का गबन, पुलिस ने सचिव और रोजगार सहायक को भेजा जेल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के क्रियान्वयन में भारी वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। जनपद पंचायत सीईओ वेदप्रकाश पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर शंकरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंचायत सचिव जान टोप्पो और ग्राम रोजगार सहायक संजय दास के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर अपूर्ण आवासों की फर्जी जियो टैगिंग की और हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करवाकर उनके अंगूठे लगवाकर कुल 10,05,881 रुपये की राशि का गबन कर लिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की ₹9,05,000 की राशि और मनरेगा मजदूरी की ₹1,00,881 की राशि शामिल है। ​जांच के दौरान भ्रष्टाचार के कई चौंकाने वाले तरीके सामने आए हैं। आरोपियों ने एक ही हितग्राही ‘विस्टा पैकरा’ और ‘बिस्टा’ को अलग-अलग पात्र बताकर दो बार आवास स्वीकृत कराए और लाखों रुपये का आहरण कर लिया। इसी प्रकार, कई परिवारों में पति-पत्नी के नाम पर अलग-अलग आवास स्वीकृत किए गए जो धरातल पर अभी शुरू भी नहीं हुए थे, फिर भी उनकी राशि निकाल ली गई। गंभीर बात यह भी है कि रोजगार सहायक संजय दास ने एक हितग्राही निशांत कुमार एक्का के खाते में आई राशि में से ₹40,000 ओटीपी के माध्यम से अपने स्वयं के खाते में ट्रांसफर करा लिए। वहीं, हितग्राही पांडुल कुजूर से पांच बार अंगूठा लगवाकर ₹50,000 की ठगी की गई। ​शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जान टोप्पो (सचिव) और संजय दास (रोजगार सहायक) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    1
    प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में लाखों का गबन, पुलिस ने सचिव और रोजगार सहायक को भेजा जेल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के क्रियान्वयन में भारी वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। जनपद पंचायत सीईओ वेदप्रकाश पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर शंकरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंचायत सचिव जान टोप्पो और ग्राम रोजगार सहायक संजय दास के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर अपूर्ण आवासों की फर्जी जियो टैगिंग की और हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करवाकर उनके अंगूठे लगवाकर कुल 10,05,881 रुपये की राशि का गबन कर लिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की ₹9,05,000 की राशि और मनरेगा मजदूरी की ₹1,00,881 की राशि शामिल है।
​जांच के दौरान भ्रष्टाचार के कई चौंकाने वाले तरीके सामने आए हैं। आरोपियों ने एक ही हितग्राही ‘विस्टा पैकरा’ और ‘बिस्टा’ को अलग-अलग पात्र बताकर दो बार आवास स्वीकृत कराए और लाखों रुपये का आहरण कर लिया। इसी प्रकार, कई परिवारों में पति-पत्नी के नाम पर अलग-अलग आवास स्वीकृत किए गए जो धरातल पर अभी शुरू भी नहीं हुए थे, फिर भी उनकी राशि निकाल ली गई। गंभीर बात यह भी है कि रोजगार सहायक संजय दास ने एक हितग्राही निशांत कुमार एक्का के खाते में आई राशि में से ₹40,000 ओटीपी के माध्यम से अपने स्वयं के खाते में ट्रांसफर करा लिए। वहीं, हितग्राही पांडुल कुजूर से पांच बार अंगूठा लगवाकर ₹50,000 की ठगी की गई।
​शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जान टोप्पो (सचिव) और संजय दास (रोजगार सहायक) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बलरामपुर | जिले के स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल, टांगरमहरी घशियादोहर में हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं, जबकि वास्तविक रूप से भारतीय परंपरा में नववर्ष की शुरुआत आज के दिन से ही होती है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि स्कूल के बच्चों के अभीभावक माता पिता बच्चों को खीर खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शुश्री साधवी रुकमणी दीदी, पूर्व बीडीसी मुन्ना गुप्ता, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए समाज में अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वही इस हिंदू नववर्ष कार्यक्रम के आयोजन करता रहे स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक युगल किशोर सिंह, आशीष सिंह,शूश्री शकुंतला सिंह, शुश्री जितवंती सिंह, इस कार्यक्रम को आयोजित किया,
    3
    बलरामपुर |
जिले के स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल, टांगरमहरी घशियादोहर में हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं, जबकि वास्तविक रूप से भारतीय परंपरा में नववर्ष की शुरुआत आज के दिन से ही होती है।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि स्कूल के बच्चों के अभीभावक  माता पिता बच्चों को खीर खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शुश्री साधवी रुकमणी दीदी, पूर्व बीडीसी मुन्ना गुप्ता, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए समाज में अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वही इस हिंदू नववर्ष कार्यक्रम के आयोजन करता रहे स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक युगल किशोर सिंह, आशीष सिंह,शूश्री शकुंतला सिंह, शुश्री जितवंती सिंह, इस कार्यक्रम को आयोजित किया,
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जिला बलरामपुर रामानुजगंज लोकेशन............. बलरामपुर स्टोरी....................खबर एंकर.. बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शंकरगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत लहसुनपाठ में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए के गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। वीओ.. 01बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लहसुनपाठ में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों रुपए की राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है। मूलभूत योजना के तहत करीब 9 लाख 60 हजार रुपए खर्च दिखाए गए, लेकिन गांव में बुनियादी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। वहीं सिंचाई कार्य के नाम पर लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए का गबन सामने आया है। पंचायत कार्यालय के लिए 84 हजार रुपए की स्टेशनरी खरीदी का दावा किया गया है, जिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा बोर खनन और नहानी घर निर्माण के नाम पर भी राशि निकालकर बंदरबांट करने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव न तो समय पर कार्यालय आते हैं और न ही फोन उठाते हैं। सरपंच और सचिव की मिलीभगत से पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बाइट (ग्रामीण) हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द जांच नहीं हुई तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वीओ..02ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ को भी सौंप दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विओ.. 03अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कसता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। फिलहाल, लहसुनपाठ के ग्रामीण न्याय की आस लगाए बैठे हैं बाइट ग्रामीण
    1
    जिला बलरामपुर रामानुजगंज 
लोकेशन............. बलरामपुर 
स्टोरी....................खबर 
एंकर.. बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शंकरगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत लहसुनपाठ में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए के गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।
वीओ.. 01बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लहसुनपाठ में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों रुपए की राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है।
मूलभूत योजना के तहत करीब 9 लाख 60 हजार रुपए खर्च दिखाए गए, लेकिन गांव में बुनियादी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। वहीं सिंचाई कार्य के नाम पर लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए का गबन सामने आया है।
पंचायत कार्यालय के लिए 84 हजार रुपए की स्टेशनरी खरीदी का दावा किया गया है, जिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा बोर खनन और नहानी घर निर्माण के नाम पर भी राशि निकालकर बंदरबांट करने का आरोप है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव न तो समय पर कार्यालय आते हैं और न ही फोन उठाते हैं। सरपंच और सचिव की मिलीभगत से पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।
बाइट (ग्रामीण)
हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द जांच नहीं हुई तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वीओ..02ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ को भी सौंप दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।  
विओ.. 03अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कसता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। फिलहाल, लहसुनपाठ के ग्रामीण न्याय की आस लगाए बैठे हैं
बाइट ग्रामीण
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.