logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Purushottam Yadav @121
Purushottam Yadav @121
Farmer Tribeniganj, Supaul•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by News No1 Bihar
    1
    Post by News No1 Bihar
    user_News No1 Bihar
    News No1 Bihar
    Local News Reporter सुपौल, सुपौल, बिहार•
    12 hrs ago
  • सुपौल। जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त, सुपौल की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न संभाग जैसे निजी विद्यालय में नामांकन, निजी विद्यालय का प्रस्वीकृक्ति एवं नवीनीकरण, विद्यालय को विभिन्न मद में दी गई राशि के व्यय, शिक्षा विभाग के नशामुक्ति, गर्ल्स एडोलेसेंट (माहवारी की जानकारी) कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति, छात्रावास में हो रहे असैनिक निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी विद्यालय में बालमेला, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, असैनिक निर्माण कार्य इत्यादि की समीक्षा की गई। समीक्षा में निम्न निदेश दिये गये :- 1. कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी रिक्त सीट को भरने का निदेश दिया गया। कस्तुरबा छात्रावास में मरम्मति कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाते हुए राशि का सदुपयोग किया जाय। कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में व्यय 72.5 प्रतिशत है। सुपौल, राघोपुर का व्यय कम है इस पर चिंता व्यक्त की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया। 2. निजी विद्यालय द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर 121 बच्चे का नामांकन नहीं लिया गया है जबकि 13 बच्च्चे को रिजेक्ट कर दिया गया है इस पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। राधेश्याम पब्लिक स्कूल, सुपौल के द्वारा बच्च्चे के नामांकन में मौखिक परीक्षा लेने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि ऐसे विद्यालय को चिन्हित कर उसकी प्रस्वीकृति को रदद कर दिया जाय। 45 निजी विद्यालय के अपनी इन्टेक कैपेसिटि नहीं भरने के कारण इन सभी विद्यालय के मान्यता को रद्द करने का निदेश दिया गया। 3. 190 विद्यालय को ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत दस हजार की राशि प्रति विद्यालय दी गई है। अब तक मात्र 68 विद्यालय के द्वारा राशि का व्यय किया गया है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त, सुपौल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को विद्यालय के व्यय का जांच करने कार्यक्रम के संबंध में बच्चों का फीडबैक लेने का निदेश दिया गया। 4. समग्र विद्यालय अनुदान, खेल मद में दी गई राशि, सी०आर०सी० को दी गई राशि के व्यय की स्थिति असंतोषजनक है, खेल मद में मात्र 07 प्रतिशत की निकासी की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी विद्यालय के खेल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने का निदेश दिया गया। जो भी विद्यालय अब तक व्यय नहीं किये हैं। वे अविलंब गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय करेंगे। 5. असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा 12 के भवन के निर्माण इसकी गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा कई विद्यालयों में लाल ईंट, फलाईएश ईंट की गुणवत्ता को अच्छे तरीके से जांच करने, निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करने, कोटा स्टोन की पॉलिसिंग, छत की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। यदि किसी निर्माण स्थल पर गैर गुणवत्तापूर्ण की सामग्री का उपयोग को देखा गया तो संबंधित संवेदक से दण्डसवरूप राशि की कटौती कर दी जायेगी। 6. जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी निर्माण स्थल पर बार्ड लगाते हुए जिले का एक सम्पर्क संख्या भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया जिससे कि कोई भी व्यक्ति गलत कार्य की शिकायत जिला से कर सके। 7. जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा समीक्षा बैठक में बच्चों के पठन पाठन, लर्निंग आउट कम, का पी०पी०टी० नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेश दिया गया कि अगले बैठक में इस विषय पर पी०पी०टी० तैयार कर शमिल किया जाय।
    1
    सुपौल। जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त, सुपौल की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न संभाग जैसे निजी विद्यालय में नामांकन, निजी विद्यालय का प्रस्वीकृक्ति एवं नवीनीकरण, विद्यालय को विभिन्न मद में दी गई राशि के व्यय, शिक्षा विभाग के नशामुक्ति, गर्ल्स एडोलेसेंट (माहवारी की जानकारी) कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति, छात्रावास में हो रहे असैनिक निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी विद्यालय में बालमेला, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, असैनिक निर्माण कार्य इत्यादि की समीक्षा की गई। समीक्षा में निम्न निदेश दिये गये :-
1. कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी रिक्त सीट को भरने का निदेश दिया गया। कस्तुरबा छात्रावास में मरम्मति कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाते हुए राशि का सदुपयोग किया जाय। कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में व्यय 72.5 प्रतिशत है। सुपौल, राघोपुर का व्यय कम है इस पर चिंता व्यक्त की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया।
2. निजी विद्यालय द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर 121 बच्चे का नामांकन नहीं लिया गया है जबकि 13 बच्च्चे को रिजेक्ट कर दिया गया है इस पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। राधेश्याम पब्लिक स्कूल, सुपौल के द्वारा बच्च्चे के नामांकन में मौखिक परीक्षा लेने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि ऐसे विद्यालय को चिन्हित कर उसकी प्रस्वीकृति को रदद कर दिया जाय। 45 निजी विद्यालय के अपनी इन्टेक कैपेसिटि नहीं भरने के कारण इन सभी विद्यालय के मान्यता को रद्द करने का निदेश दिया गया।
3. 190 विद्यालय को ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत दस हजार की राशि प्रति विद्यालय दी गई है। अब तक मात्र 68 विद्यालय के द्वारा राशि का व्यय किया गया है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त, सुपौल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को विद्यालय के व्यय का जांच करने कार्यक्रम के संबंध में बच्चों का फीडबैक लेने का निदेश दिया गया।
4. समग्र विद्यालय अनुदान, खेल मद में दी गई राशि, सी०आर०सी० को दी गई राशि के व्यय की स्थिति असंतोषजनक है, खेल मद में मात्र 07 प्रतिशत की निकासी की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी विद्यालय के खेल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने का निदेश दिया गया। जो भी विद्यालय अब तक व्यय नहीं किये हैं। वे अविलंब गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय करेंगे।
5. असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा 12 के भवन के निर्माण इसकी गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा कई विद्यालयों में लाल ईंट, फलाईएश ईंट की गुणवत्ता को अच्छे तरीके से जांच करने, निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करने, कोटा स्टोन की पॉलिसिंग, छत की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। यदि किसी निर्माण स्थल पर गैर गुणवत्तापूर्ण की सामग्री का उपयोग को देखा गया तो संबंधित संवेदक से दण्डसवरूप राशि की कटौती कर दी जायेगी।
6. जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी निर्माण स्थल पर बार्ड लगाते हुए जिले का एक सम्पर्क संख्या भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया जिससे कि कोई भी व्यक्ति गलत कार्य की शिकायत जिला से कर सके।
7. जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा समीक्षा बैठक में बच्चों के पठन पाठन, लर्निंग आउट कम, का पी०पी०टी० नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेश दिया गया कि अगले बैठक में इस विषय पर पी०पी०टी० तैयार कर शमिल किया जाय।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक लूट की वारदात को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। हथियार के बल पर लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, नेहालपट्टी निवासी पवन यादव जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे, तभी एनएच-107 पर बुधमा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक, मोबाइल और करीब 6 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद जैसे ही पीड़ित ने शोर मचाया, आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे तीनों बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। तलाशी के दौरान एक कट्टा और एक गोली भी बरामद की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भर्राही थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजा कुमार, ओम कुमार और अमन कुमार के रूप में बताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन बदमाशों का कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।
    4
    बिहार के मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक लूट की वारदात को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। हथियार के बल पर लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, नेहालपट्टी निवासी पवन यादव जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे, तभी एनएच-107 पर बुधमा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक, मोबाइल और करीब 6 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद जैसे ही पीड़ित ने शोर मचाया, आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे तीनों बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। तलाशी के दौरान एक कट्टा और एक गोली भी बरामद की गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भर्राही थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजा कुमार, ओम कुमार और अमन कुमार के रूप में बताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन बदमाशों का कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • मधेपुरा में बाइक लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोचा जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास मंगलवार की रात बाइक लूट की एक वारदात को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। तीन हथियारबंद बदमाशों ने नेहालपट्टी निवासी पवन यादव को एनएच-107 पर घेरकर उनकी बाइक, मोबाइल और करीब 6 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भाग रहे तीनों बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और उनके पास से एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद की। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मंटू यादव के पुत्र राजा कुमार, सुचेन पासवान के पुत्र ओम कुमार (दीनापट्टी सखुआ) तथा ललित नारायण यादव के पुत्र अमन कुमार (पोखराम) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मधेपुरा में बाइक लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोचा
जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा 
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास मंगलवार की रात बाइक लूट की एक वारदात को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। तीन हथियारबंद बदमाशों ने नेहालपट्टी निवासी पवन यादव को एनएच-107 पर घेरकर उनकी बाइक, मोबाइल और करीब 6 हजार रुपये लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भाग रहे तीनों बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और उनके पास से एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद की।
ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान मंटू यादव के पुत्र राजा कुमार, सुचेन पासवान के पुत्र ओम कुमार (दीनापट्टी सखुआ) तथा ललित नारायण यादव के पुत्र अमन कुमार (पोखराम) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_CRIME MADHEPURA NEWS
    CRIME MADHEPURA NEWS
    जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
    16 hrs ago
  • जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने सुपौल थाना में महीना पहले आवेदन देने के बाद भी सुपौल थाना के द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारी को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजा है लेकिन महीना बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी ज्यादा परेशान है
    1
    जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने सुपौल थाना में महीना पहले आवेदन देने के बाद भी सुपौल थाना के द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारी को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजा है लेकिन महीना बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी ज्यादा परेशान है
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    18 hrs ago
  • इंस्टाग्राम लाइव पर युवक ने जहर पिया, हालत नाजुक
    1
    इंस्टाग्राम लाइव पर युवक ने जहर पिया, हालत नाजुक
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
  • बेलो में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिखा अद्भुत संगम जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा जिले के बेलो गांव में राजद प्रदेश महासचिव डॉ. राकेश रोशन के आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पवित्र रमजान माह में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके में आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल बना दिया। इफ्तार के समय रोजेदारों ने पूरे विधि-विधान के साथ रोजा खोला। इसके बाद देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और समाज की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस आयोजन में राजद के पूर्व विधायक अमित भारती, भाकपा के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राजद पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही मो. जैनुल, मो. मजलूम, मो. मोइद्दीन, मो. इस्राफील, मो. बाबुल खां, रविंद्र भारती, मो. शमशुल, हाफिज मो. नसीम और राजा कादिर सहित वार्ड संख्या 02 के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में मेजबान डॉ. राकेश रोशन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
    1
    बेलो में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिखा अद्भुत संगम
जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा 
मधेपुरा जिले के बेलो गांव में राजद प्रदेश महासचिव डॉ. राकेश रोशन के आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पवित्र रमजान माह में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके में आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल बना दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने पूरे विधि-विधान के साथ रोजा खोला। इसके बाद देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और समाज की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस आयोजन में राजद के पूर्व विधायक अमित भारती, भाकपा के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राजद पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही मो. जैनुल, मो. मजलूम, मो. मोइद्दीन, मो. इस्राफील, मो. बाबुल खां, रविंद्र भारती, मो. शमशुल, हाफिज मो. नसीम और राजा कादिर सहित वार्ड संख्या 02 के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में मेजबान डॉ. राकेश रोशन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
    user_CRIME MADHEPURA NEWS
    CRIME MADHEPURA NEWS
    जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
    16 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, पिपरा का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, मेस संचालन आवासित बच्चियों के कमरों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चियों का वार्षिक परीक्षा चल रही थी। मेस के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को बच्चियों के कमरों एवं किचन की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने एवं खाने की गुणवत्ता को समय-समय पर स्वयं खाकर जाँच करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा नामांकित एवं आवासित छात्राओं से वार्ता कर उनके समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। बच्चियों द्वारा जिला पदाधिकारी को पठन-पाठन एवं भोजन व्यवस्था संतोषजनक बतायी गई। विद्यालय में मेडिकल कैम्प आयोजित था, जिसमें डॉक्टरों के द्वारा बच्चियों के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही थी। जिला पदाधिकारी द्वारा डॉक्टरों से बच्चियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें महीने में कम से कम दो बार सभी बच्चियों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु निदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों को पठन-पाठन कार्य और अच्छे तरीके से चलाने तथा बच्चियों की साप्तहिक जाँच परीक्षा वर्गवार लेने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को विद्यालय की व्यवस्था को और दुरूस्त करने तथा विद्यालय की समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराने का निदेश दिया गया।
    4
    जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, पिपरा का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, मेस संचालन आवासित बच्चियों के कमरों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चियों का वार्षिक परीक्षा चल रही थी। मेस के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को बच्चियों के कमरों एवं किचन की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने एवं खाने की गुणवत्ता को समय-समय पर स्वयं खाकर जाँच करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा नामांकित एवं आवासित छात्राओं से वार्ता कर उनके समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। बच्चियों द्वारा जिला पदाधिकारी को पठन-पाठन एवं भोजन व्यवस्था संतोषजनक बतायी गई। विद्यालय में मेडिकल कैम्प आयोजित था, जिसमें डॉक्टरों के द्वारा बच्चियों के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही थी। जिला पदाधिकारी द्वारा डॉक्टरों से बच्चियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें महीने में कम से कम दो बार सभी बच्चियों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु निदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों को पठन-पाठन कार्य और अच्छे तरीके से चलाने तथा बच्चियों की साप्तहिक जाँच परीक्षा वर्गवार लेने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को विद्यालय की व्यवस्था को और दुरूस्त करने तथा विद्यालय की समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराने का निदेश दिया गया।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    17 hrs ago
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की छापेमारी, इलाके में हड़कंप
    1
    आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की छापेमारी, इलाके में हड़कंप
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.