घोरांग में धूमधाम से निकली बाबा साहब की विशाल रैली, सैकड़ों लोगों की सहभागिता धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत घोरांग गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली घोरांग गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में सुरजीत कुमार, जितेन्द्र, दिनेश चौहान (बीडीसी), परागी, उदयभान, राम अनुज, सुनील निगम, कैलाशी देवी, राजेश, शंभू गौतम, शकील अहमद, राम जन्म, श्यामलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा फौजी, रिश्तों में ही न्याय का संकट1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- हकीमपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप , अजय रंजन, आदर्श कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, सुरेश प्रसाद, कमलेश राजभर, नार्मल प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, चन्द्रभान राजभर, देवीदिन राजभर, अम्बिका राजभर, रामदास, कैलाश कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, हीरालाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जय भीम के नारों से गूंजा पूरा हकीमपुर गांव।4
- आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।4
- खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।1
- केवटला मठ विवाद: परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में अम्बेडकरनगर। जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर और मंदिर के पुजारी मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका को भी जांच के दायरे में ला दिया है। सूत्रों के अनुसार, केवटला मठ के मुख्य महंत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर ने पुजारी मनीष यादव का नाम परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नाम दर्ज करने की प्रक्रिया नियमानुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी। मामले में नया मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि इससे पहले पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर शर्मा के हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई थी, जबकि संबंधित नाम मूल रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस विसंगति को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरों की जांच की मांग उठाई है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो पूर्व सचिव अंकुर शर्मा पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मठ से जुड़े हरिशंकर उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन और पेड़-पौधों की बिक्री की जा रही है, जिसका पुजारी मनीष यादव विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इसी विरोध के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। साथ ही, बुलबुली बाबा के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के भी आरोप लगाए गए हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि बुलबुली बाबा का नाम अलग-अलग जनपदों—आजमगढ़ और अंबेडकरनगर—की ग्राम सभाओं के परिवार रजिस्टर में दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है। इधर, हंसवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक व पुलिसीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रह सके।1
- धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कनैला महुरैया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय प्रताप के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कनैला महुरैया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ दादरवाल होते हुए डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विनय प्रताप ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कृष्ण बहादुर चन्द, सुबास, गुलाब चौहान, रामहरि, भानु, धर्मेन्द्र, राजबहादुर,और कुनाल गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1