अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पीआरबी वाहन कर्मियों को किया गया ब्रीफिंग थाना महुली संतकबीर नगर आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पीआरबी वाहन कर्मियों को किया गया ब्रीफिंग थाना महुली संतकबीर नगर आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना
क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी
घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा
की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। आज दिनांक 14.04.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।3
- संत कबीर नगर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा नेता रोहित पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सपा युवा नेता बादल यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, महेंद्र यादव , प्रधान अनिल यादव, सपा युवा नेता अरविंद वर्मा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।1
- धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कनैला महुरैया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय प्रताप के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कनैला महुरैया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ दादरवाल होते हुए डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विनय प्रताप ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कृष्ण बहादुर चन्द, सुबास, गुलाब चौहान, रामहरि, भानु, धर्मेन्द्र, राजबहादुर,और कुनाल गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- लाइका के हत्या हो चुका है काजल से योगी आदित्यनाथ एक्शन लेंगे1
- 10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग गोरखपुर जिले में 4 महीने तक लापता रही एक नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. चार महीने लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि पिछले चार महीने में उसके साथ अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने रेप किया. घर से स्कूल के लिए निकली पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 महीने बाद पीड़िता तक पहुंची पुलिस से जब पीड़िता ने पूछताछ में अपने साथ हुई हैवानियत का खुलासा किया तो पुलिस के होश उड़ गए. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल 10 को गिरफ्तार किया रिपोर्ट के मुताबिक चौरी चौरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है. रेप पीड़िता के परिवार में उसकी एक बीमार मां है. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और पढ़ाई करने के लिए छात्रा चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के साथ रहती थी. बीते 1 नवंबर को स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी. एक हफ्ते तक परिवार और रिश्तेदार खोजते रहे और 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया. सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 4 महीने बाद पुलिस बीते 23 मार्च को छात्रा तक पहुंची.1
- “फ्री शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार पर बड़ा सवाल | सरकार की नीतियों पर जनता का गुस्सा | 2026 भारत की सच्चाई”1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय अमित कुमार की उपस्थिति में जनपद संतकबीरनगर के अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों को पिन-फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत उन्होंने अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।4
- संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत घोरांग गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली घोरांग गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में सुरजीत कुमार, जितेन्द्र, दिनेश चौहान (बीडीसी), परागी, उदयभान, राम अनुज, सुनील निगम, कैलाशी देवी, राजेश, शंभू गौतम, शकील अहमद, राम जन्म, श्यामलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि1