logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा ब्रेकिंग नाबालिक बच्ची ने बिछिया थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप आरोपो से घिरे सहायक उप निरीक्षक ने निष्पक्ष जांच करने की मांग लगे आरोप को बताया बेबुनियाद एडिशनल एसपी ने सीएसपी राजीव पाठक को सौंपी जांच रीवा में संगीन आरोपो से घिरी पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई है।मामला है रीवा शहर के बिछिया थाने का है, जहां पदस्थ राकेश वर्मा नामक एएसआई पर 16 साल की नाबालिग लड़की नें दिन दहाड़़े घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।नाबालिग बच्ची का आरोप है कि एएसआई उसके चाचा को पूंछने के बहाने घर पहुंचे और घर के भीतर दाखिल होने के बाद उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे।आरोप है कि घटना के दौरान वह नशे की हालत में भी थे,जिस दौरान पीड़िता के विरोध करने के बावजूद एएसआई नें उसका हाथ पकड़कर ना सिर्फ घसीटा बल्कि बिस्तर पर भी पटक दिया।इतना ही नहीं आरोप है कि एएसआई नें घर के दरवाजे में ताला तक बंद कर दिया और बाद में देर रात दोबारा घर पहुंचकर चाभी को घर के ही दरवाजे पर टांग दिया।फिलहाल घटना के दौरान किशोरी नें किसी तरह से न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि घर की छत पर चढ़कर अपनी अस्मत बचाई।फिलहाल पीड़ित किशोरी अपनी मां सहित परिजनों के साथ बिछिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 4.30 बजे की है।हालाकि किशोरी द्वारा की गई शिकायत के बाद किशोरी के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी गई है।इधर मामले में एडिशनल एसपी आरती सिंह नें बताया कि 16 वर्सीय किशोरी नें छेड़छाड़ का एक लिखित आवेदन थाने में दिया है जिसमें थाने में ही पदस्थ एएसआई पर छेड़खानी जैसा आरोप है।एडिशनल एसपी के मुताबिक एएसआई काॅबिंग गस्त के दोरान चतुर उर्फ शाकिब नाम के आदतन अपराधी के घर पर जांच के लिये गए थे, जहां मौजूद नाबालिग बच्ची के द्वारा एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए गए है जिसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।वहीं घटना के दौरान नशे में होने की बात पर एएसआई का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कोतवाली सीएसपी राजीव पाठक को सौंप दी गई है जिनके द्वारा अब पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है।वही जब इस संबंध में आरोपों से घिरे एएसआई राकेश से बातचीत की गई तो उन्होंने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद ठहराया है।एएसआई नें अपना पक्ष रखते हुये कहा कि काॅम्बिंग गश्त के दौरान वह आदतन आरोपी के खिलाफ थाने में आई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन आरोपी के घर में मौजूद ना होने पर वह वापस लौट आये थे।फिलहाल एएसआई नें अपने ऊपर लगे आरोपों को आदतन अपराधी द्वारा रंजिशन फंसाने का षड्यंत्र बताया है।उनका कहना है कि पुलिस पर इस तरह के संगीन आरोप लगाना कहीं ना कही पुलिस के मनोबल को कमजोर करता है।फ़िलहाल एएसआई ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

2 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Birsinghpur, Satna•
    14 hrs ago
  • Post by Beerendar Aadiwashi
    1
    Post by Beerendar Aadiwashi
    user_Beerendar Aadiwashi
    Beerendar Aadiwashi
    Aboriginal art gallery Kotar, Satna•
    11 hrs ago
  • महिला के आरोपों में कितनी सत्यता है और घटनाक्रम की असलियत क्या है, यह तो अब पुलिस की उच्च स्तरीय जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर खाकी की छवि पर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है। रीवा से [आपका नाम/ब्यूरो] की रिपोर्ट।
    1
    महिला के आरोपों में कितनी सत्यता है और घटनाक्रम की असलियत क्या है, यह तो अब पुलिस की उच्च स्तरीय जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर खाकी की छवि पर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है। रीवा से [आपका नाम/ब्यूरो] की रिपोर्ट।
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    पत्रकार Huzur Nagar, Rewa•
    46 min ago
  • Post by शिव प्रकाश चित्रकूट
    1
    Post by शिव प्रकाश चित्रकूट
    user_शिव प्रकाश चित्रकूट
    शिव प्रकाश चित्रकूट
    Manikpur, Chitrakoot•
    3 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    4 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.