उपखंड सरमथुरा में विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन, लाखों की वसूली और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई सरमथुरा, गोविन्द सिंह के निर्देशानुसार उपखंड सरमथुरा के 33/11 केवी जीएसएस झिरी परिसर में बुधवार को विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया और बकाया राशि जमा करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान 24 उपभोक्ताओं से लगभग 1.25 लाख रुपए की बकाया राशि जमा करवाई गई। साथ ही उपभोक्ताओं को नए विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। एईएन पीएस जादौन ने योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाकर बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरमथुरा शहर, नादनपुर एवं बड़ागांव फीडर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाते हुए 14 उपभोक्ताओं के करीब 1.23 लाख रुपए बकाया पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद (डीसी) किए गए। विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए 30 अवैध जम्फरों को भी मौके पर हटाया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया बिल नहीं भरने एवं अवैध विद्युत उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आमजन से अपील की गई कि समय पर बिल जमा कराएं
उपखंड सरमथुरा में विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन, लाखों की वसूली और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई सरमथुरा, गोविन्द सिंह के निर्देशानुसार उपखंड सरमथुरा के 33/11 केवी जीएसएस झिरी परिसर में बुधवार को विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया और बकाया
राशि जमा करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान 24 उपभोक्ताओं से लगभग 1.25 लाख रुपए की बकाया राशि जमा करवाई गई। साथ ही उपभोक्ताओं को नए विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के
लिए प्रेरित किया गया। एईएन पीएस जादौन ने योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाकर बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरमथुरा शहर, नादनपुर एवं बड़ागांव फीडर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाते हुए 14 उपभोक्ताओं के करीब 1.23 लाख रुपए बकाया पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद (डीसी)
किए गए। विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए 30 अवैध जम्फरों को भी मौके पर हटाया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया बिल नहीं भरने एवं अवैध विद्युत उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आमजन से अपील की गई कि समय पर बिल जमा कराएं
- किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट रिमझिम रिमझिम बरसात आ रही है सुबह 4:30 बजे से पानी मौसम खराब हो गया है जैसे आज बस थोड़ी-थोड़ी मौसम रिमझिम बरस रहा है जो गेहूं के खेतों में किसानों के लिए फायदा लाभदायक है इसी तरह से यह किसानों के लिए जितने ही बरसात आती है इसी तरह से गेहूं की फसल लाभदायक हो जाती है1
- Post by Kya karoge Naam jaankar1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- विधानसभा में नियम एवं प्रक्रिया के तहत स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि जहां केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने टोल संग्रहण हेतु वार्षिक पास योजना के तहत ₹3000 में 200 टोल प्लाजा का शुल्क लिया जाता है, वही राजस्थान में यदि कोई व्यक्ति बयाना विधानसभा के ब्रह्मबाद से जयपुर जाना चाहता है तो कुल दूरी 180 किलोमीटर है जिसमें से 139 किलोमीटर दूरी नेशनल हाईवे की है जिसका शुल्क मात्र ₹30 लगता है जबकि ब्रह्मबाद से छोकरवाड़ा तक मात्र 41 किलोमीटर स्टेट हाईवे की दूरी में तीन टोल प्लाजा जिसमें ब्रह्मबाद , भौंडा गांव और अतरामपुर टोल शुल्क संग्रह केंद्र है जिनसे ₹120 टोल शुल्क बसूला जाता है ! राजस्थान में जनता को लूटा जा रहा है इसलिए या तो स्टेट हाईवे पर चार पहिया वाहनों का टोल शुल्क माफ किया जाए अथवा उसे केंद्रीय वार्षिक पास योजना में सम्मिलित किया जाए।1
- Post by उदल कुशवाहा1
- धौलपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा बीआर गार्डन सैंपऊ एवं वॉटरवॉक्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।सर्वप्रथम बीआर गार्डन सैंपऊ स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 7 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धजनों से आज के भोजन के बारे में जानकारी ली तो वृद्धजनों ने बताया कि आज के भोजन में चावल, दाल एवं चपाती मिली हैं एवं उनसे पेंशन एवं मेडिकल समस्या के बारे में भी जानकारी ली एवं संबंधित वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए एवं सभी वृद्धजनों के आधार, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबद्धता की समीक्षा की जाए एवं सभी वृद्धजनों को नालसा योजनाओं की जानकारी दी जाए।इसी क्रम में सचिव ने वाटर वर्क्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 10 वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए नई बिल्डिंग में आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही नए भवन में वृद्धजनों के लिए कमरे, रसोई घर का भी निरीक्षण किया एवं रसोई घर को सही व्यवस्थित करने के भी वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देश दिए। सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम इंचार्ज को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी भी वृद्धजनों को दी तथा बताया गया कि वे उपेक्षा या प्रताड़ना की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।2
- नादनपुर पुलिस की बड़ी सफलता अपहरण के 24 घंटे के भीतर महिला को किया दस्तयाब धौलपुर नादनपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में नादनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर अपहृत महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। क्या है पूरा मामला? नादनपुर थाने में अपहरण का मामला (प्रकरण संख्या 23/2026) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ बाड़ी) डॉ. कमल कुमार और वृत्ताधिकारी (सरमथुरा) नरेन्द्र कुमार मीणा के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी कृष्ण कुमार मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की कार्यवाही पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। गहन प्रयासों के चलते पुलिस घटना के 24 घंटे के अंदर ही महिला को तलाशने में कामयाब रही। इस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मीणा के साथ सहायक उपनिरीक्षक सियाराम, हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह, कांस्टेबल भूरा सिंह, भैरो सिंह और महिला कांस्टेबल जसोदा शामिल रहे। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है।1
- सरमथुरा में दबंग की लड़ाई आज लड़ाई हुई के लड़कों ने सर मथुरा में आतंक ज्यादा मचाया सर मथुरा में ज्यादा तरह आतंक ज्यादा मच रहा है पुलिस प्रशासन कोई नहीं बाइक मोटरसाइकिल से आकर के ही मारपीट करी गई1