पहल, प्रभावित गांवों में बांटी फिटकरीपरंपरागत तरीके से पानी शुद्ध करने की पहल, प्रभावित गांवों में बांटी फिटकरीपरंपरागत तरीके से पानी शुद्ध करने की बालाघाट, 28 अगस्त 2026। बरसात के मौसम में दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साथी अनुसंधान एवं सामाजिक कल्याण संगठन ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत अडोरी, कुण्डेकसा एवं बोदारी गांवों में ग्रामीणों के बीच फिटकरी का वितरण किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को पानी साफ करने के लिए फिटकरी के सही उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों को भी प्रशिक्षण देकर अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। बरसात के दिनों में जल स्रोतों के दूषित होने से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमारी का उपचार करने के साथ-साथ उसके कारणों को दूर करने की दिशा में भी प्रयास जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से पानी को साफ करने के लिए फिटकरी का उपयोग एक पारंपरिक उपाय के रूप में किया जाता रहा है। इसी पारंपरिक ज्ञान को सही जानकारी और जागरूकता के साथ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल फिटकरी का वितरण करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के महत्व और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है। इस पहल के माध्यम से स्थानीय समुदाय की सहभागिता से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में प्रभावित क्षेत्र के 10 गांवों अडोरी, कुण्डेकसा, बोदारी, चिखली, धामनगांव, गठिया, मुरकुट्टा, कोडबिरकोना, उसरी एवं कोरका में फिटकरी का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संस्था की ओर से दीक्षा शर्मा, दुर्गेश्वरी नागपुरे, रितेश देशमुख एवं गोपाल मरावी अभियान में उपस्थित रहे। संस्था ने बताया कि यह गतिविधि निरंतर जारी रहेगी। प्रत्येक माह प्रभावित गांवों में अभियान चलाकर इसकी निगरानी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के प्रति जागरूक किया जा सके और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
पहल, प्रभावित गांवों में बांटी फिटकरीपरंपरागत तरीके से पानी शुद्ध करने की पहल, प्रभावित गांवों में बांटी फिटकरीपरंपरागत तरीके से पानी शुद्ध करने की बालाघाट, 28 अगस्त 2026। बरसात के मौसम में दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साथी अनुसंधान एवं सामाजिक कल्याण संगठन ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत अडोरी, कुण्डेकसा एवं बोदारी गांवों में ग्रामीणों के बीच फिटकरी का वितरण किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को पानी साफ करने के लिए फिटकरी के
सही उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों को भी प्रशिक्षण देकर अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। बरसात के दिनों में जल स्रोतों के दूषित होने से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमारी का उपचार करने के साथ-साथ उसके कारणों को दूर करने की दिशा में भी प्रयास जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से पानी को साफ करने के लिए फिटकरी का उपयोग एक पारंपरिक उपाय के रूप में किया जाता रहा है।
इसी पारंपरिक ज्ञान को सही जानकारी और जागरूकता के साथ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल फिटकरी का वितरण करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के महत्व और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है। इस पहल के माध्यम से स्थानीय समुदाय की सहभागिता से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में प्रभावित क्षेत्र के 10 गांवों अडोरी, कुण्डेकसा, बोदारी, चिखली, धामनगांव, गठिया, मुरकुट्टा,
कोडबिरकोना, उसरी एवं कोरका में फिटकरी का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संस्था की ओर से दीक्षा शर्मा, दुर्गेश्वरी नागपुरे, रितेश देशमुख एवं गोपाल मरावी अभियान में उपस्थित रहे। संस्था ने बताया कि यह गतिविधि निरंतर जारी रहेगी। प्रत्येक माह प्रभावित गांवों में अभियान चलाकर इसकी निगरानी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के प्रति जागरूक किया जा सके और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
- भोमा में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की औचक कार्रवाई, मावा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने सिवनी। नागरिकों को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य एवं दुग्ध प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के जांच दल ने ग्राम भोमा स्थित विभिन्न मावा विक्रेताओं एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मैजिक बॉक्स के माध्यम से विभिन्न दुग्ध उत्पादों एवं खाद्य सामग्रियों की मौके पर गुणवत्ता जांच की गई। जांच दल ने पवन बीकानेरी से रसगुल्ला एवं बेसन के लड्डू, जबकि शिवहरे होटल धूमा से दूध, बर्फी, पेड़ा, कलाकंद एवं मावा के नमूने जांच के लिए लिए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नमूनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Seoni News: हाथी की एंट्री से छपारा अलर्ट! पगमार्क मिले, 15 किमी दूर पहुंची मूवमेंट1
- छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थी का प्रदर्शन का आज आठवां दिन रहा जारी अभ्यर्थियों के हाथ की कलाई दिखी सुनी गृह मंत्री से सेकंड लिस्ट जारी करने की गुहार.. छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थी का प्रदर्शन का आज आठवां दिन रहा जारी अभ्यर्थियों के हाथ की कलाई दिखी सुनी गृह मंत्री से सेकंड लिस्ट जारी करने की गुहार.. #trending #cgpulish #allpublic #rakshabandhan1
- रक्षाबंधन त्योहार पर भी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कार्यकर्ता मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर में जनसमस्याओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 36 वे दिन भी जारी रहा मांगों में मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर चल रहा है धरना जय भारत माता1
- मंडला - 2017 में स्वीकृत 11लाख सैतालीस हजार की सीसी सड़क आज भी अधूरी, पंचायत ने निकाली पूरी राशि, मुगदरा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लगाए गबन के गंभीर आरोप एक ही मार्ग पर दो कार्यों के नाम से राशि निकाले जाने का दावा, जांच की मांग1
- गांव लौट रहे ग्रामीणों से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, 10 यात्री घायल, पांच रैफर बीजाडांडी और कालपी के बीच वल्लार तिराहे के पास हुआ हादसा गांव लौट रहे ग्रामीणों से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, 10 यात्री घायल, पांच रैफर बीजाडांडी और कालपी के बीच वल्लार तिराहे के पास हुआ हादसा नेशनल हाईवे-30 पर बीजाडांडी थाना क्षेत्र में 27 अगस्त गुरुवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह हादसा बीजाडांडी और कालपी के बीच वल्लार तिराहे के पास घटित हुआ। ऑटो में लगभग 12 से 14 लोग सवार थे, सभी ग्रामीण अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, तभी उनका ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। 5 गंभीर घायल जबलपुर रेफर : दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बीजाडांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 5 यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर कर दिया गया है।1
- फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार में लगी आग, धू-धू कर जली कार.. एमपी के सिवनी में फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।फिलहाल कार में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है।1
- Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती1
- छत्तीसगढ़ी फिल्म 'तोर मयारू मोर मयारू' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अमलेश नागेश और मन कुरैशी की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'तोर मयारू मोर मयारू' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अमलेश नागेश और मन कुरैशी की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी. साथी संजय महानंद क्रांति दीक्षित अमित शर्मा , इशिका यादव और काजल सोनबर कचरा बोदरा एवं और कलाकार एक साथ एक ही परदे में देखेंगे । जैसे फिल्म को पारिवारिक मनोरंजन, कॉमेडी, रोमांस और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंगों से जोड़कर पेश किया गया है. #Cgmovie #tormayarumormayrufilm #trending #04sitmbar1