करछना तहसील के थाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामपुर बाजार में सृष्टि ब्यूटी पार्लर के बगल में चाय की दुकान चलाने वाले को बस ने मारी टक्कर और लगभग 200 मीटर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत... प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र इलाके के रामपुर बाजार में गुरुवार 24 सितंबर 2026 को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे चाय विक्रेता को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक 48 वर्षीय रामनारायण गुप्ता मूल रूप से मेजा थाना क्षेत्र के सिरिहिर (सिलौधी) गांव के रहने वाले थे, जो वर्तमान में रामपुर सृष्टि ब्यूटी पार्लर के बगल में चाय की दुकान चलाते थे, सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रामनारायण अपनी साइकिल से दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान प्रयागराज से मिरजापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि वह बस में फंस गए और चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया, ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रामनारायण अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके तीन बच्चे हैं वह महज एक दिन पहले ही मुंबई से घूमकर वापस लौटे थे उनकी मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
करछना तहसील के थाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामपुर बाजार में सृष्टि ब्यूटी पार्लर के बगल में चाय की दुकान चलाने वाले को बस ने मारी टक्कर और लगभग 200 मीटर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत... प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र इलाके के रामपुर बाजार में गुरुवार 24 सितंबर 2026 को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे चाय विक्रेता को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक 48 वर्षीय रामनारायण गुप्ता मूल रूप से मेजा थाना क्षेत्र के सिरिहिर (सिलौधी) गांव
के रहने वाले थे, जो वर्तमान में रामपुर सृष्टि ब्यूटी पार्लर के बगल में चाय की दुकान चलाते थे, सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रामनारायण अपनी साइकिल से दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान प्रयागराज से मिरजापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि वह बस में फंस गए और चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद आरोपी चालक बस को
मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया, ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रामनारायण अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके तीन बच्चे हैं वह महज एक दिन पहले ही मुंबई से घूमकर वापस लौटे थे उनकी मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
- प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड पर हल्की बारिश से जलभराव: मंदिर और मस्जिद के पास भी भरा पानी महाकुंभ के काम में नाला नहीं जुड़ने का आरोप प्रयागराज। नैनी में गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद नैनी स्टेशन रोड पर जलभराव की समस्या सामने आ गई। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के किनारे स्थित प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर के आसपास भी पानी जमा हो गया। मंदिर में गणपति भगवान की प्रतिमा भी स्थापित है और गुरुवार को यहां भंडारे का आयोजन भी है। मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया ने बताया कि जलभराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी डॉ. मोनू केसरवानी, सचिन केसरवानी, दिलीप चौरसिया और अनु केसरवानी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान स्टेशन रोड के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के समय नाले को दो स्थानों पर आपस में नहीं जोड़ा गया। उनका कहना है कि नाला पूरी तरह पैक होने के कारण उसकी सफाई भी नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी मार्ग पर नैनी जमा मस्जिद ईदगाह भी स्थित है। मस्जिद से जुड़े नायाब सचिव व व्यापारी नेता नाज़िम खान, सचिव शेख काशिफ अब्दुल्लाह, सदस्य इस्तियाक अली, शमीम गार्ड, हासिम खान,मो आरिफ, मो फरहान, मो अशरफ, मो सलीम ( चुन्ना ), मो मुज़फ्फर आदि लोग ने बताया कि जलभराव के कारण मस्जिद में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाकुंभ के दौरान चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के बाद चर्चा में आई नैनी स्टेशन रोड इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हल्की बारिश में ही सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि नाले की स्थिति की जांच कर उसकी सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए।2
- 👁️ सिरसा-मेजा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🎉 अब बेहतर और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर शहर जाने की जरूरत नहीं! रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का अमिलहवा चौराहे पर भव्य उद्घाटन हो चुका है। 🏥✨ डॉ. उमेश सिंह (वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ) के हाथों संपन्न हुए इस उद्घाटन समारोह के साथ ही आपके शहर में उपलब्ध हैं ये खास सुविधाएं: 👇 👓 उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं: ✅ किफायती दरों पर नेत्र जांच (Eye Checkup) 🔍 ✅ मोतियाबिंद का आधुनिक ऑपरेशन 👁️🗨️ ✅ बेहतरीन और ट्रेंडिंग चश्मे की सुविधा 🕶️ ✅ डॉ. लवलेश यादव (वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी) द्वारा विशेषज्ञ परामर्श 👨⚕️ 💡 आपकी आँखों की देखभाल, अब आपके अपने शहर में! आँखों में कोई भी समस्या महसूस हो, तो देर न करें। आज ही विजिट करें और सही समय पर परामर्श लें। 📍 पता: अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा, मेजा, प्रयागराज #KrishnaEyeCare #SirsaMeja #Prayagraj #EyeCareCenter #EyeCheckup #CataractSurgery #OpticalStore #PrayagrajDoctors #EyeHealth #PrayagrajNews #LocalHealthServices #MejaNews3
- नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन प्रथम आवेदक टेस्ट के उपरांत हुई सप्लाई भस्ट आवेदक हुए परेशान नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन ही सिस्टम फेल आवेदक के प्रथम आटोमेटिक टेस्ट के उपरांत ही ट्रैक का ऑनलाइन सप्लाई हुई भस्ट जिसके कारण आए हुए दूर दराज से ड्राइविंग टेस्ट के लिएआवेदक को कई घंटे तक तकलीफ और काफी दिक्कत उठानी पड़ी ऑटोमेटिक टेस्ट में आए हुए आवेदकों ने क्या कुछ कहा4
- किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध मेजा, प्रयागराज। अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा में रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। केंद्र के संचालक डॉ. केपी सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां कम दामों में आंखों की जांच और उपचार के साथ जरूरत के अनुसार चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेंटर पर आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मोतियाबिंद सहित आंखों के ऑपरेशन की सुविधा भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज के लिए दूर शहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। केंद्र पर डॉ. लवलेश यादव, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, मरीजों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श देंगे। सेंटर की ओर से लोगों से अपील की गई कि आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते जांच कराएं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लें। उद्घाटन समारोह में डॉ. संदीप पटेल, शोभित ,डॉ राजीव रंजन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ अनामिका ,डॉ निलिशा,डॉ वादिशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान सेंटर की सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।3
- चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस नेता का बयान वाला वीडियो क्लिप जोरों पर हो रहा वायरल सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए मुकेश साहनी क्या कह रहे हैं.. इसपर गौर करना चाहिए हालांकि वीडियो के सत्यता की पुष्टि और बयान पर शुरू ऐप कोई दावा नहीं करता। 'अगर एक खून माफ होता हमको ,तो हम सबसे पहले गोली मार देते ज्ञानेश कुमार को'- मुकेश साहनी1
- प्रयागराज-करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप पुलिस ने शुरू की जांच करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच प्रयागराज। थाना करछना क्षेत्र के ग्राम कैथी में 22 सितंबर 2026 को एक पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त करछना ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- जसरा के रेरा गौशाला में बड़ी लापरवाही का खुलासा गड्ढे में मिले 12 गौ वंश मृत प्रयागराज विकास खंड जसरा के रेरा ग्राम सभा की गौशाला से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सरकार के गोवंश संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है।वहां गोवंशों की हालत बेहद खराब मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में ना खाने की व्यवस्था है,ना पीने के पानी की सबसे भयावह तस्वीर गौशाला के पीछे बने गड्ढे में दिखी, जहां 12 मृत गोवंशों को खुले में फेंक दिया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शव सड़ रहे हैं और कुत्ते उन्हें नोच-नोच कर खा रहे हैं। चारा खिलाने वाली जगह पर भी मृत गायों की हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि ग्रामीणों का कहना है कि बदबू की वजह से रिश्तेदार भी गांव में आना बंद कर दिए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी अधिकारी जांच में आते हैं तो एक कमरे में रखा भूसा दिखा कर खानापूर्ति कर दी जाती है और कागजों पर रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी जाती है। ग्रामीण कई बार प्रधान से लेकर ब्लॉक और पशु चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई मौके पर जांच करने नहीं आया।लगातार बारिश के बीच गौशाला में कीचड़, गोबर और बदबू से हालात और खराब हो गए हैं।अब सवाल यही है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधान पर कार्रवाई होगी, या फिर सिस्टम ऐसे ही कागजों में गौशाला चलाता रहेगा?1
- मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत, 200 मीटर तक घिसटता रहा शव प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में साइकिल से दुकान जा रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी, मेजा के निवासी थे और वर्तमान में रामपुर, करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे।परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोल रखी थी। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर वापस लौटे थे।रोज की तरह रामनारायण सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारणरामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर बस रोकी होती तो जान बच सकती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।2