जसरा के रेरा गौशाला में बड़ी लापरवाही का खुलासा गड्ढे में मिले 12 गौ वंश मृत प्रयागराज विकास खंड जसरा के रेरा ग्राम सभा की गौशाला से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सरकार के गोवंश संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है।वहां गोवंशों की हालत बेहद खराब मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में ना खाने की व्यवस्था है,ना पीने के पानी की सबसे भयावह तस्वीर गौशाला के पीछे बने गड्ढे में दिखी, जहां 12 मृत गोवंशों को खुले में फेंक दिया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शव सड़ रहे हैं और कुत्ते उन्हें नोच-नोच कर खा रहे हैं। चारा खिलाने वाली जगह पर भी मृत गायों की हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि ग्रामीणों का कहना है कि बदबू की वजह से रिश्तेदार भी गांव में आना बंद कर दिए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी अधिकारी जांच में आते हैं तो एक कमरे में रखा भूसा दिखा कर खानापूर्ति कर दी जाती है और कागजों पर रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी जाती है। ग्रामीण कई बार प्रधान से लेकर ब्लॉक और पशु चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई मौके पर जांच करने नहीं आया।लगातार बारिश के बीच गौशाला में कीचड़, गोबर और बदबू से हालात और खराब हो गए हैं।अब सवाल यही है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधान पर कार्रवाई होगी, या फिर सिस्टम ऐसे ही कागजों में गौशाला चलाता रहेगा?
जसरा के रेरा गौशाला में बड़ी लापरवाही का खुलासा गड्ढे में मिले 12 गौ वंश मृत प्रयागराज विकास खंड जसरा के रेरा ग्राम सभा की गौशाला से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सरकार के गोवंश संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है।वहां गोवंशों की हालत बेहद खराब मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में ना खाने की व्यवस्था है,ना पीने के पानी की सबसे भयावह तस्वीर गौशाला के पीछे बने गड्ढे में दिखी, जहां 12 मृत गोवंशों को खुले में फेंक दिया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शव सड़ रहे हैं और कुत्ते उन्हें नोच-नोच कर खा रहे हैं। चारा खिलाने वाली जगह पर भी मृत गायों की हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि ग्रामीणों का कहना है कि बदबू की वजह से रिश्तेदार भी गांव में आना बंद कर दिए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी अधिकारी जांच में आते हैं तो एक कमरे में रखा भूसा दिखा कर खानापूर्ति कर दी जाती है और कागजों पर रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी जाती है। ग्रामीण कई बार प्रधान से लेकर ब्लॉक और पशु चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई मौके पर जांच करने नहीं आया।लगातार बारिश के बीच गौशाला में कीचड़, गोबर और बदबू से हालात और खराब हो गए हैं।अब सवाल यही है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधान पर कार्रवाई होगी, या फिर सिस्टम ऐसे ही कागजों में गौशाला चलाता रहेगा?
- शंकरढाल के राजा गणपति का मंत्री नंदी ने किया पूजन, क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के शंकरढाल में विराजमान राजा गणपति भगवान के पंडाल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने गणपति भगवान से क्षेत्र एवं जिले की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महाकाल ग्रुप कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। समाजसेवी राजेश साहू एवं उनकी पत्नी ने भी गणपति भगवान का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि गणपति भगवान की पूजा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली की कामना करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति भगवान के पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देर रात तक पंडाल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में पार्षद राकेश जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, पार्षद दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक जयकृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, दिनेश सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी ‘सीमेंट’, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन शुक्ला, मंगला प्रसाद केसरवानी, पप्पू साहू, उदय केसरवानी, विशाल गुप्ता, राकेश जयसवाल बाबा किराना स्टोर, प्रियंशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।2
- प्रयागराज राज करछना कोंधियारा मे एक गाव जोकनई पन्ना का पुरा मे यह देखिए दोस्तों यहां ग्रामीण इलाके में बिजली के किल्लत से कटौती से ग्रामीण लोग जूझ रहे हैं परेशान हो रहे हैं और यह देखिए जेइ साहब के कहने पर एक गरीब घर का बिजली काटा जा रहा है1
- डिगबेथ में 26 सितंबर को होगा पंजाबी कलाकार OH DHAMI का विशेष लाइव परफॉर्मेंस 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रेस विज्ञप्ति डिगबेथ में 26 सितंबर को होगा पंजाबी कलाकार OH DHAMI का विशेष लाइव परफॉर्मेंस डिगबेथ (यूके)। Desi Vibe Promotions की ओर से आगामी 26 सितंबर को पंजाबी कलाकार OH DHAMI के विशेष लाइव परफॉर्मेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन Portrait Digbeth, Adderley Street, Digbeth, B9 4ED में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पंजाबी संगीत और मनोरंजन से जुड़े दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में OH DHAMI अपनी प्रस्तुति देंगे। पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम के टिकट तेजी से बिक्री हो रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी और टिकट के लिए आयोजकों की वेबसाइट Fatsoma / Desi Vibe पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। रिपोर्ट: सौरभ यादव शुरू न्यूज़ संवाददाता2
- 420 प्रबंधक द्वार निरंतर बच्चों के भविष्य के साथ अमानविया खुला खिलवाड़ किया जा रहा है. 🧐उक्त अवैध राजेंद्र बालिका हाई स्कूल स्थिर बिहिका उर्फ पुरामुफ्ती प्रयागराज पिन कोड 212208 का संचालन किसी भी समय बंद हो सकता है और लगातार बच्चों का उनके ऊपर हो रहे सोशन का विरोध हो रहा है|🧐 ⚜️अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य के किसी भी प्रकार के बहकावे में मत आये और बच्चों का भविष्य बर्बाद ना होने दे|⚜️1
- सच्ची भक्ति के सामने भय, विरोध और सांसारिक बंधन भी छोटे पड़ जाते हैं : विट्ठलजी महाराज राजेश सरकार प्रयागराज। संगम नगरी के अरैल तट से मात्र कुछ दूरी पर स्थित नैनी ईश्वर प्रेम आश्रम में पांच दिवसीय संत ईश्वर प्रेम जी महाराज के शताब्दी जन्म दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। समारोह में गोवत्स विट्ठलजी महाराज के श्री मुख से मीराबाई की भक्ति का प्रसंग गुरुवार को सुनाया गया। राजस्थान की धरती से सामने आई एक ऐसी भक्ति की कहानी, जिसने राजमहलों से लेकर जन-जन के हृदय तक अपनी अमिट छाप छोड़ी। बात हो रही है भक्त शिरोमणि मीरा बाई की। मीरा बाई का जीवन भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्ति को समर्पित रहा। राजघराने में जन्म लेने के बावजूद मीरा ने सांसारिक वैभव से अधिक कृष्ण भक्ति को महत्व दिया। कहा जाता है कि जब मीरा ने कृष्ण को अपना आराध्य और पति मानकर भक्ति का मार्ग अपनाया, तो उनके सामने अनेक सामाजिक और पारिवारिक विरोध खड़े हुए। लेकिन मीरा अपने विश्वास से पीछे नहीं हटीं। लोकप्रिय परंपराओं में विष का प्याला दिए जाने का प्रसंग भी मिलता है। मान्यता है कि कृष्ण-भक्ति में लीन मीरा पर विष का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि इस प्रसंग का विवरण मुख्यतः भक्तिपरक परंपराओं और लोककथाओं में मिलता है। मीरा का संदेश साफ था कि सच्ची भक्ति के सामने भय, विरोध और सांसारिक बंधन भी छोटे पड़ जाते हैं। यही वजह है कि सदियों बाद भी मीरा के भजन और कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है। संत भक्ति प्रिया ने बताया कि 25 सितंबर को संत ईश्वर प्रेम जी महाराज का जन्मदिन आभिर्भव महोत्सव के रूप में दिन में 12 बजे से सायं 5 बजे तक ईश्वर प्रेम आश्रम के प्रांगण मनाया जाएगा उसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारा होगा। कार्यक्रम में संत श्री भक्ति प्रिया जी, संत प्रतिमा प्रेम जी, संत रमा शास्त्री जी, स्वामी कृष्ण प्रेम, कन्हैया जी, नित्य मुक्ता जी, ज्ञान गंगा जी, आकाश गंगा जी, नीताजी, सीमा जी, शालीन वाजपेई, राधा कृष्ण जी, जगदीश भैया, योग राज मिश्र, जितेन्द्र शर्मा अन्य साधू संत व भक्त उपस्थित रहे।1
- 👁️ सिरसा-मेजा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🎉 अब बेहतर और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर शहर जाने की जरूरत नहीं! रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का अमिलहवा चौराहे पर भव्य उद्घाटन हो चुका है। 🏥✨ डॉ. उमेश सिंह (वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ) के हाथों संपन्न हुए इस उद्घाटन समारोह के साथ ही आपके शहर में उपलब्ध हैं ये खास सुविधाएं: 👇 👓 उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं: ✅ किफायती दरों पर नेत्र जांच (Eye Checkup) 🔍 ✅ मोतियाबिंद का आधुनिक ऑपरेशन 👁️🗨️ ✅ बेहतरीन और ट्रेंडिंग चश्मे की सुविधा 🕶️ ✅ डॉ. लवलेश यादव (वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी) द्वारा विशेषज्ञ परामर्श 👨⚕️ 💡 आपकी आँखों की देखभाल, अब आपके अपने शहर में! आँखों में कोई भी समस्या महसूस हो, तो देर न करें। आज ही विजिट करें और सही समय पर परामर्श लें। 📍 पता: अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा, मेजा, प्रयागराज #KrishnaEyeCare #SirsaMeja #Prayagraj #EyeCareCenter #EyeCheckup #CataractSurgery #OpticalStore #PrayagrajDoctors #EyeHealth #PrayagrajNews #LocalHealthServices #MejaNews3
- प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड पर हल्की बारिश से जलभराव: मंदिर और मस्जिद के पास भी भरा पानी महाकुंभ के काम में नाला नहीं जुड़ने का आरोप प्रयागराज। नैनी में गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद नैनी स्टेशन रोड पर जलभराव की समस्या सामने आ गई। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के किनारे स्थित प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर के आसपास भी पानी जमा हो गया। मंदिर में गणपति भगवान की प्रतिमा भी स्थापित है और गुरुवार को यहां भंडारे का आयोजन भी है। मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया ने बताया कि जलभराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी डॉ. मोनू केसरवानी, सचिन केसरवानी, दिलीप चौरसिया और अनु केसरवानी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान स्टेशन रोड के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के समय नाले को दो स्थानों पर आपस में नहीं जोड़ा गया। उनका कहना है कि नाला पूरी तरह पैक होने के कारण उसकी सफाई भी नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी मार्ग पर नैनी जमा मस्जिद ईदगाह भी स्थित है। मस्जिद से जुड़े नायाब सचिव व व्यापारी नेता नाज़िम खान, सचिव शेख काशिफ अब्दुल्लाह, सदस्य इस्तियाक अली, शमीम गार्ड, हासिम खान,मो आरिफ, मो फरहान, मो अशरफ, मो सलीम ( चुन्ना ), मो मुज़फ्फर आदि लोग ने बताया कि जलभराव के कारण मस्जिद में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाकुंभ के दौरान चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के बाद चर्चा में आई नैनी स्टेशन रोड इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हल्की बारिश में ही सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि नाले की स्थिति की जांच कर उसकी सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए।2
- जसरा के रेरा गौशाला में बड़ी लापरवाही का खुलासा गड्ढे में मिले 12 गौ वंश मृत प्रयागराज विकास खंड जसरा के रेरा ग्राम सभा की गौशाला से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सरकार के गोवंश संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है।वहां गोवंशों की हालत बेहद खराब मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में ना खाने की व्यवस्था है,ना पीने के पानी की सबसे भयावह तस्वीर गौशाला के पीछे बने गड्ढे में दिखी, जहां 12 मृत गोवंशों को खुले में फेंक दिया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शव सड़ रहे हैं और कुत्ते उन्हें नोच-नोच कर खा रहे हैं। चारा खिलाने वाली जगह पर भी मृत गायों की हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि ग्रामीणों का कहना है कि बदबू की वजह से रिश्तेदार भी गांव में आना बंद कर दिए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी अधिकारी जांच में आते हैं तो एक कमरे में रखा भूसा दिखा कर खानापूर्ति कर दी जाती है और कागजों पर रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी जाती है। ग्रामीण कई बार प्रधान से लेकर ब्लॉक और पशु चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई मौके पर जांच करने नहीं आया।लगातार बारिश के बीच गौशाला में कीचड़, गोबर और बदबू से हालात और खराब हो गए हैं।अब सवाल यही है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधान पर कार्रवाई होगी, या फिर सिस्टम ऐसे ही कागजों में गौशाला चलाता रहेगा?1