14 मार्च को बिजनौर में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार-प्रसार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाति चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 14 मार्च 2026 को जनपद बिजनौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज जजी परिसर, बिजनौर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार वाहनों को संजय कुमार सप्तम (जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) सहित न्यायिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि 14 मार्च को जजी परिसर बिजनौर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय नगीना, नजीबाबाद, चांदपुर व धामपुर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें पक्षकार आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकेंगे। लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली-पानी बिल विवाद, राजस्व, सिविल, डीआरटी तथा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक मामलों सहित विभिन्न प्रकार के वादों का सरल एवं त्वरित निस्तारण किया जाएगा। नोडल अधिकारी लोक अदालत अवधेश कुमार ने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध किसी अन्य न्यायालय में अपील नहीं होती।

- बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद में हुई लोगो के साथ ठगी लाखो की बड़ी रकम लेकर हुआ आरोपी फरार1
- स्योहारा में दर्दनाक घटना, पुल से नहर में कूदे व्यक्ति की तलाश जारी1
- नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- Post by Mohit Kumar1
- शोसल मिडिया पर मासूम की वीडियो वाइरल अफ़ज़लगढ़ छेत्र कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड 20 साल का दर्द और मासूम के आंसू: "डीएम साहब, सड़क बनवा दो, हमें स्कूल जानारहता है मासूम की मांग1
- तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- बिजजोर क्षेत्र स्योहारा से कुछ किलो मीटर की दूरी पर बुढ़नपुर से निकलती हुई बड़ी नहर की घटना बताई गई है नही चल रहा है इंसान का पता पुलिस व गोता खोरो की मदद से बोड के द्वारा की जा रही है तलाश।2