भारी बारिश के बीच जल निकासी को लेकर पालिका अलर्ट, ईओ दिनेश कुमार ने संभाली कमान अमरोहा। दोपहर से हो रही भारी वर्षा के चलते नगर में जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर पालिका परिषद अमरोहा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वर्षा जल की त्वरित निकासी सुनिश्चित करने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ईओ ने नगर के छोटे-बड़े नाले और नालियों का जायजा लेते हुए जहां भी जल निकासी में बाधा मिली, उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। पालिका की टीम द्वारा नालों-नालियों को सुचारु कराकर वर्षा जल की निकासी के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आज नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, इसके अगले दिन नगर में 119वीं श्री रामडोल शोभायात्रा प्रस्तावित है। ऐसे में भारी बारिश के कारण श्रद्धालुओं और नगरवासियों को जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं नगर के प्रमुख जल निकासी नालों का निरीक्षण कर रहे हैं और पालिका के अधिकाधिक संसाधनों का उपयोग करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बारिश समाप्त होने के बाद जिन स्थानों पर जलभराव होगा, वहां तत्काल टीम भेजकर पानी की निकासी कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मोहम्मद इलतेजा समेत सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त टीम मौके पर मौजूद रही। पालिका कर्मियों द्वारा जल निकासी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। ईओ दिनेश कुमार का निरीक्षण एवं जल निकासी व्यवस्था का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
भारी बारिश के बीच जल निकासी को लेकर पालिका अलर्ट, ईओ दिनेश कुमार ने संभाली कमान अमरोहा। दोपहर से हो रही भारी वर्षा के चलते नगर में जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर पालिका परिषद अमरोहा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वर्षा जल की त्वरित निकासी सुनिश्चित करने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों
का निरीक्षण किया। ईओ ने नगर के छोटे-बड़े नाले और नालियों का जायजा लेते हुए जहां भी जल निकासी में बाधा मिली, उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। पालिका की टीम द्वारा नालों-नालियों को सुचारु कराकर वर्षा जल की निकासी के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आज नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, इसके अगले दिन
नगर में 119वीं श्री रामडोल शोभायात्रा प्रस्तावित है। ऐसे में भारी बारिश के कारण श्रद्धालुओं और नगरवासियों को जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं नगर के प्रमुख जल निकासी नालों का निरीक्षण कर रहे हैं और पालिका के अधिकाधिक संसाधनों का उपयोग करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बारिश समाप्त होने के बाद जिन स्थानों पर जलभराव
होगा, वहां तत्काल टीम भेजकर पानी की निकासी कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मोहम्मद इलतेजा समेत सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त टीम मौके पर मौजूद रही। पालिका कर्मियों द्वारा जल निकासी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। ईओ दिनेश कुमार का निरीक्षण एवं जल निकासी व्यवस्था का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
- फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश गजरौला। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित शकुंतला ट्रेड लिंक फायरवर्क्स एवं आरएच फायरवर्क्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों तथा आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।4
- जल भराव से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार छाता लेकर भीगते हुए खुलवाए नाले नालिया, नालों में चली जेसीबी जन्माष्टमी श्री राम डोल शोभायात्रा को लेकर गंभीर दिखाई दी नगर पालिका परिषद अमरोहा Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी का खास संदेश, दोस्ती का किया जिक्र 🇮🇳🤝🇮🇹 पीएम मोदी ने मेलोनी को दी खास बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मेलोनी की दोस्ती और भूमिका को अहम बताया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम जारी रखने की उम्मीद जताई और मेलोनी को आने वाले वर्षों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। #PMModi #GiorgiaMeloni #IndiaItaly #ViralNews1
- पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है1
- पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उतारा; छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार अमरोहा/नौगावां सादात। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया स्थित नवीन तहसील परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, टंकी पर चढ़ने वाले युवक की पहचान जितेन्द्र पुत्र तीरथ, निवासी ग्राम देवीपुरा, थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक युवती द्वारा युवक का फोन नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद किए जाने से वह क्षुब्ध था, जिसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले में युवती की मां की ओर से अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- दिल्ली में आज सांसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भारद्वाज पर मुकदमा कायम किया गया ओर अरेस्टिंग भी की गई1
- अमरोहा। प्यार-मोहब्बत के मामले में युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नंबर ब्लॉक किया तो ‘वीरू’ बन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, अमरोहा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा1
- अमरोहा यूपी! रिपोर्ट कपिल चावला जनतंत्र TV अमरोहा कसाई खाना मोहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप गोली चलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़1