Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है
Khabre Uttar Pradesh ki
पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मंडी धनौरा से भाजपा विधायक राजीव तरारा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व। 🙏🏽जय श्री कृष्ण! 🙏1
- पुलिस का शिकंजा, गजरौला पुलिस ने 4 अभियुक्तों को दबोचा अमरोहा। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान के तहत गजरौला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलफाम पुत्र अख्तर, फरजन्द पुत्र फिरोज खां और फुरकान पुत्र मोबीन खां, निवासीगण ग्राम शाहपुर उर्फ साहबपुर, थाना गजरौला, जबकि चौथा अभियुक्त यशस्वी सारस्वत पुत्र योगेश कुमार, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा बताया गया है। चारों अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, कांस्टेबल नरेन्द्र रावत और कांस्टेबल राहुल कश्यप शामिल रहे।1
- मेरठ की शास्त्री नगर में मोदी तेरे राज में कटोरा आगया हाथ में खूब लगे नारे1
- चांदपुर में मोबाइल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को पतियापाड़ा मोहल्ले से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जैनुलआबदीनपुर में समाधि को लेकर विवाद बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जैनुलआबदीनपुर में समाधि को लेकर विवाद1
- एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अमरोहा/मेरठ। आसिफाबाद समसपुर स्थित एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण की लीलाओं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र नागर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय पहल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, सचिन शर्मा, एकता, गार्गी, कंचन, शालिनी, संजय, राजू, अंजलि नागर, बीना चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, एडवोकेट योगेश्वर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 13 गिरफ्तार...... अमरोहा । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हसनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये सभी संज्ञेय अपराध की आशंका वाले मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत पकड़े गए। गिरफ्तार लोगों में सिकरौली मिलक निवासी नेमपाल और मदन, मगरौली निवासी धर्मपाल, किगसन व रणवीर, सिरसा गुर्जर निवासी अरविंद, जुगेन्द्र, सौरभ व निगम कुमार, सब्दलपुर सुमाली निवासी धर्मपाल सिंह, अरुण चौधरी व सुनीता तथा संभल के कूटमपुर निवासी नीरज सिंह शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय, हसनपुर के समक्ष पेश किया।1
- मुरादाबाद में गगन नदी में डूबने से तीन मौतो के बाद अस्थायी पुल को प्रशासन ने किया बंद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हर्बल पार्क के पीछे गगन नदी पर बने अस्थायी पुल को प्रशासन ने किया बंद। तीन लोगों की डूबने से मौत के बाद जेसीबी से पुल हटाकर रास्ता किया बंद। लगातार हादसों के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, नदी पार करने पर रोक। स्थायी पुल के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव। अधिकारियों के मुताबिक 10 से 15 दिनों में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।4
- दुष्कर्म के आरोपों पर पुलिस का शिकंजा घर पर चश्पा हुआ कुर्की का नोटिस दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस जोया। संवाददाता विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी के खिलाफ डिडौली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत धारा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों में हलचल मच गई। मामला डिडौली थाना क्षेत्र के असगरीपुर गांव से जुड़ा है। सिनौरा जलालाबाद निवासी विवाहिता सना परवीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि करीब दो वर्ष पहले उसका निकाह असगरीपुर निवासी मिसरेयाब से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका देवर मौ. जैद उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता के मुताबिक नौ अप्रैल 2026 की रात उसका पति शादी में गया हुआ था। इसी दौरान देवर ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बदहवास हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर उसने आरोपी को अपने कमरे में पाया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गला पकड़कर घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति और ससुराल पक्ष के लोगों को देने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि उसे चुप रहने के लिए कहा गया। बाद में वह मायके पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने उसके मकान पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही आरोपी को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के उपस्थित न होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4