Shuru
Apke Nagar Ki App…
चांदपुर में मोबाइल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को पतियापाड़ा मोहल्ले से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Sikandar saifi
चांदपुर में मोबाइल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को पतियापाड़ा मोहल्ले से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews1
- यातायात पुलिस बिजनौर द्वारा मोडिफाई साइलेंसरों के विरुद्ध अभियान में 50+ साइलेंसर उतरवाकर रोलर से नष्ट कराए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सीज एवं प्रवर्तनात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन यातायात नियमों का पालन करें।1
- जन्माष्टमी से पहले अमरोहा में हाई अलर्ट! एसपी और डीएम खुद सड़कों पर उतरे, भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च अमरोहा : जन्माष्टमी के त्योहार से पहले अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जब जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आखिर कहां-कहां हुआ फ्लैग मार्च और अधिकारियों ने पुलिस को क्या निर्देश दिए? आइए जानते हैं पूरी खबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा और जिलाधिकारी अमरोहा भारी पुलिस बल के साथ शहर में निकले। अमरोहा नगर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। टीपी नगर, आवास विकास, अतरासी तिराहा और मोहल्ला बटवाल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, पूरी तरह सतर्क रहने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता को भी सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी यातायात और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल के साथ किए गए इस फ्लैग मार्च ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर अमरोहा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अब सवाल यह है कि जन्माष्टमी के दिन अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी? पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी।3
- पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है1
- झमाझम बारिश से गजरौला में जलभराव, यातायात प्रभावित,बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा गजरौला। जनपद अमरोहा के गजरौला शहर में शुक्रवार को अचानक काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख स्थानों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत भी दी। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- कमिश्नर के दौरे से पहले चांदपुर तहसील में तेज हुई तैयारियां बिजनौर की चांदपुर तहसील में 5 सितंबर को मुरादाबाद कमिश्नर का दौरा प्रस्तावित है। दौरे से पहले तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसर में साफ-सफाई, सड़क और शौचालयों समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों का फोकस तहसील परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर है।1
- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'चाइनीज लहसुन पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा महराजगंज पुलिस ने 119 बोरी चाइनीज लहसुन पकड़ा है। यह लहसुन नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी करते हुए लहसुन सहित 2 तस्कर भी पकड़े है। बरामद लहसुन की कीमत लगभग 8 लाख बताई गई है।1
- गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट की सख्ती से अधिकारियों में हलचल, बकाया और ब्याज भुगतान पर बड़ा आदेश क्या अब गन्ना किसानों को उनका वर्षों से अटका हुआ बकाया और ब्याज मिल जाएगा? हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को ऐसा आदेश दिया है, जिससे गन्ना मिलों और प्रशासन में हलचल मच गई है। आखिर कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ? आइए जानते हैं पूरी खबर। गन्ना किसानों के बकाए और ब्याज भुगतान से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान किसानों के लंबे समय से लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित जिलाधिकारियों को किसानों का बकाया वसूलने के लिए हर संभव कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई लंबे समय से बकाया है। समय पर भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण बकाया राशि के साथ ब्याज भुगतान का मुद्दा भी लगातार महत्वपूर्ण बना हुआ है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को स्पष्ट संकेत दिया कि किसानों के बकाए को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने जिलाधिकारियों को अपने अधिकारों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए बकाया राशि की वसूली के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। अब कोर्ट के इस आदेश के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर आ गई है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जिलाधिकारी गन्ना किसानों का बकाया दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं और वसूली की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है। गन्ना किसानों के लिए यह मामला बेहद अहम है, क्योंकि बड़ी संख्या में परिवार अपनी आजीविका के लिए गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। फसल का भुगतान समय पर न मिलने से किसानों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है। हाईकोर्ट के सख्त रुख से किसानों की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर किसानों का बकाया और ब्याज भुगतान सुनिश्चित कर पाएगा? फिलहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद गन्ना किसानों के बीच उम्मीद जगी है। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और किसानों को उनका पैसा कब मिलता है, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी।1
- आगरा में लव अफेयर से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। आगरा पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, बरामदगी के कुछ घण्टे बाद ही लड़की की हत्या कर दी गई।1