Shuru
Apke Nagar Ki App…
झमाझम बारिश से गजरौला में जलभराव, यातायात प्रभावित,बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा गजरौला। जनपद अमरोहा के गजरौला शहर में शुक्रवार को अचानक काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख स्थानों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत भी दी। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
Kapil kumar Chawla Amroha
झमाझम बारिश से गजरौला में जलभराव, यातायात प्रभावित,बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा गजरौला। जनपद अमरोहा के गजरौला शहर में शुक्रवार को अचानक काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख स्थानों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। बारिश के दौरान लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत भी दी। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जन्माष्टमी को लेकर अमरोहा में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, प्रमुख स्थानों पर किया फ्लैग मार्च अमरोहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को अमरोहा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक अमरोहा एवं जिलाधिकारी अमरोहा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान टीपी नगर, आवास विकास, अतरासी तिराहा, मोहल्ला बटवाल समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल भ्रमण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी यातायात समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जन्माष्टमी से पहले अमरोहा में हाई अलर्ट! एसपी और डीएम खुद सड़कों पर उतरे, भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च अमरोहा : जन्माष्टमी के त्योहार से पहले अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जब जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आखिर कहां-कहां हुआ फ्लैग मार्च और अधिकारियों ने पुलिस को क्या निर्देश दिए? आइए जानते हैं पूरी खबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा और जिलाधिकारी अमरोहा भारी पुलिस बल के साथ शहर में निकले। अमरोहा नगर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। टीपी नगर, आवास विकास, अतरासी तिराहा और मोहल्ला बटवाल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, पूरी तरह सतर्क रहने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता को भी सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी यातायात और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल के साथ किए गए इस फ्लैग मार्च ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर अमरोहा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अब सवाल यह है कि जन्माष्टमी के दिन अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी? पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी।3
- पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है1
- पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उतारा; छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार अमरोहा/नौगावां सादात। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया स्थित नवीन तहसील परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, टंकी पर चढ़ने वाले युवक की पहचान जितेन्द्र पुत्र तीरथ, निवासी ग्राम देवीपुरा, थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक युवती द्वारा युवक का फोन नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद किए जाने से वह क्षुब्ध था, जिसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले में युवती की मां की ओर से अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- संदिग्ध परिस्थिति में बंद फैक्ट्री के अंदर मिला चौकीदार का शव सन्दिग्ध परिस्थिति में बन्द फेक्ट्री के चोकीदार की मौत। जोया संवाददाता। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बन्द पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी पूर्व चोकीदारा की सूचना पर पुलिस युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले कर आई जहाँ चिकित्सक ने मृत घोसित कर दिया सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुँच गए थे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बुहारन आर्ट एंड गिलास की फैक्ट्री काफी समय से बंद है जिसमे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गजाना निवासी भूपेंद्र चौहान पुत्र रामचन्द्र चौकीदारी करता है एक साल पहले डिडौली के गाँव सेतली निवासी मुशाहिद अली चोकीदार थे मुशाहिद अली के मुताविक बुधबार को भूपेंद्र ने फोन कर बुलाया और तबियत खराब होने का हवाला दिया जिस पर उन्होंने जोया के निजी चिकित्सक से साथ आ कर दवाई दिला दी गुरुबार को फिर भूपेंद्र का फोन आया और तबियत खराब बताई मुशाहिद सुबह 11 बजे जब फेक्ट्री पहुँचे तो भूपेंद्र चौहान अचेत पड़ा था पूर्व चोकीदारा ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी मोके पर पहुँची पुलिस ने चौकीदार को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया म्रतक के माता पिता व दूसरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है सूचना पर चचरे भाई अस्पताल पहुँच गए थे पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।2
- भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *अमरोहा।* आज दिनांक 03/09/2026 को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संघ कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि ब्लॉक वार किसानों की समस्याओं का समाधान किस प्रकार कराया जा सकता है। साथ ही 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान को किस प्रकार सफल बनाया जाए, ताकि अमरोहा जिला पूरे प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता करने वाला जिला बन सके। बैठक में 24 सितंबर को जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सभी छह ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्रियों से ग्राम पालकों की लिस्ट जमा कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी को सदस्यता अभियान के बारे में समझाते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री को अधिक से अधिक सदस्यता करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, प्रांतीय गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह, जिला मंत्री आलोक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवचरन सैनी, जिला युवा प्रमुख विपिन चौधरी, जिला विद्युत प्रमुख यशवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर ओमवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जोया दशरथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला देवेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी दिव्यांशु यादव, ब्लॉक मंत्री अमरोहा अनुज चौहान, तारा सिंह, मधुकर, तेजा, विपिन चौधरी, उषा चौधरी आदि मौजूद रहे।1
- गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट की सख्ती से अधिकारियों में हलचल, बकाया और ब्याज भुगतान पर बड़ा आदेश क्या अब गन्ना किसानों को उनका वर्षों से अटका हुआ बकाया और ब्याज मिल जाएगा? हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को ऐसा आदेश दिया है, जिससे गन्ना मिलों और प्रशासन में हलचल मच गई है। आखिर कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ? आइए जानते हैं पूरी खबर। गन्ना किसानों के बकाए और ब्याज भुगतान से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान किसानों के लंबे समय से लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित जिलाधिकारियों को किसानों का बकाया वसूलने के लिए हर संभव कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई लंबे समय से बकाया है। समय पर भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण बकाया राशि के साथ ब्याज भुगतान का मुद्दा भी लगातार महत्वपूर्ण बना हुआ है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को स्पष्ट संकेत दिया कि किसानों के बकाए को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने जिलाधिकारियों को अपने अधिकारों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए बकाया राशि की वसूली के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। अब कोर्ट के इस आदेश के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर आ गई है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जिलाधिकारी गन्ना किसानों का बकाया दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं और वसूली की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है। गन्ना किसानों के लिए यह मामला बेहद अहम है, क्योंकि बड़ी संख्या में परिवार अपनी आजीविका के लिए गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। फसल का भुगतान समय पर न मिलने से किसानों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है। हाईकोर्ट के सख्त रुख से किसानों की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर किसानों का बकाया और ब्याज भुगतान सुनिश्चित कर पाएगा? फिलहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद गन्ना किसानों के बीच उम्मीद जगी है। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और किसानों को उनका पैसा कब मिलता है, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी।1
- अमरोहा। प्यार-मोहब्बत के मामले में युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नंबर ब्लॉक किया तो ‘वीरू’ बन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, अमरोहा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा1