भिंड। अकोड़ा के पीएचसी बंधपत्र चिकित्सक को दिया नोटिस,बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बिना अवकाश स्वीकृत कराये स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित पाये जाने एवं स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने पर पी.एच.सी. अकोडा के बंधपत्र चिकित्सक डॉ. विनायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि दिनांक 18 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोड़ा दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 01.30 बजे बंद पाया गया। आप बंधपत्र चिकित्सक के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोड़ा में पदस्थ हैं। आप बिना अवकाश स्वीकृत कराये स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित पाये गये एवं स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आमजन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष विभाग की छवि धूमिल हुई है, जबकि सार्थक पोर्टल पर आपके द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 09.29 बजे पर चेकइन किया गया है, इससे स्पष्ट होता है कि आप सार्थक पोर्टल पर उपस्थिति लगाकर संस्था से अनुपस्थित हो जाते हैं, जो नियम संगत नहीं है। आपका यह कृत्य पदीय कर्त्तव्यों के विरूद्ध होकर वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अव्हेलना तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जोकि मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के अनुरूप न होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। अतः अनुपस्थिति के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण खण्ड चिकित्सा अधिकारी फूप के अभिमत सहित दो दिवस में समक्ष प्रस्तुत करें आपका उत्तर निर्धारित समयावधि में एवं समाधानकारक न होने पर आपका उक्त दिनांक का मानदेय काटे जाने की कार्यवाही की जावेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

- Post by नीरज सिंह सिंह1
- गोरमी नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण में की गई बड़ी कार्रवाई हम आपको बता दें कि पोरसा रोड पर रेत गिट्टी मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया और अतिक्रमण को पूरी तरीके से हटवाया गया1
- mahewa ke pass anepura bhangara2
- इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।3
- जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।1
- *ब्रेकिंग फिरोजाबाद* फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- Post by नीरज सिंह सिंह1