फर्रुखाबाद : प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी, मोबाइल टावर पर चढ़ा, 4 घंटे चला ड्रामा विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर निवासी पवन कुमार, जो ई-रिक्शा चलाता है, अचानक शमशाबाद थाना क्षेत्र के अमलेया आशानंद और गदनपुर चैन के बीच संपर्क मार्ग पर लगे एक मोबाइल टावर के पास पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे वह अचानक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को फोन मिलाकर इस बात की जानकारी दी। युवक की इस हरकत से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चार घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा युवक को टावर पर चढ़ा देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, थानाध्यक्ष सचिन चौधरी और चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ और पुलिस बल को देखकर युवक नीचे उतरने से घबराने लगा। इस दौरान मौके पर युवक की प्रेमिका भी पहुंची और उसने मोबाइल के जरिए युवक से बात करके उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार दी जा रही समझाइश का दौर लगभग चार घंटे तक चलता रहा। करीब चार घंटे चले लंबे इंतजार और पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद प्रेमी शाम लगभग 5 बजे मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस प्रशासन और वहां मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्रेमिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फर्रुखाबाद : प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी, मोबाइल टावर पर चढ़ा, 4 घंटे चला ड्रामा विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर निवासी पवन कुमार, जो ई-रिक्शा चलाता है, अचानक शमशाबाद थाना क्षेत्र के अमलेया आशानंद और गदनपुर चैन के बीच संपर्क मार्ग पर लगे एक मोबाइल टावर के पास पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे वह अचानक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को फोन मिलाकर इस बात की जानकारी दी। युवक की इस हरकत से आसपास के इलाके में
हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चार घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा युवक को टावर पर चढ़ा देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, थानाध्यक्ष सचिन चौधरी और चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ और पुलिस बल को देखकर युवक नीचे उतरने से घबराने लगा। इस दौरान मौके पर युवक की प्रेमिका भी पहुंची और उसने मोबाइल के जरिए युवक से बात करके
उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार दी जा रही समझाइश का दौर लगभग चार घंटे तक चलता रहा। करीब चार घंटे चले लंबे इंतजार और पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद प्रेमी शाम लगभग 5 बजे मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस प्रशासन और वहां मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्रेमिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।1
- चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो आरोपित गिरफ्तार, कटे पुर्जे और तमंचा बरामद फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने और उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। 14/15 सितंबर की रात कादरीगेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चिरी, थाना बिछवां, मैनपुरी और मो. कासिम पुत्र सेफुल्लाराय उर्फ सफीकुल्लाह निवासी खेड़ा, कस्बा शाहाबाद, हरदोई, हाल निवासी अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए। बरामद सामान में 12 अदद मोटरसाइकिल चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिल की रिम, टायर, पेट्रोल टंकी, नंबर प्लेट समेत अन्य पुर्जे शामिल हैं। मंगलवार को एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में अवनीश ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर काटकर उनके पुर्जे निकालता और कबाड़ में बेच देता था। वहीं कासिम ने पूछताछ में कबाड़ का काम करने और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, 12 कारतूस, चाकू, पेचकस, कटर, हथौड़ी, एंड्राइड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया है।1
- CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन1
- गणपति विसर्जन में झूमि शिल्पा शेट्टी फिर दी विदाई, गणपति बप्पा मोरया मुंबई फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने गणपत विसर्जन में खूब ठुमके लगाए फिर गणपति बप्पा को विदाई दी।1
- फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।2
- मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2
- CITY NEWS: किरन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट1