कलाली मोड़ पर स्थानीय लोगों ने रफीगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, विधायक ने दिया आश्वासन रफीगंज शहर के कलाली मोड़ के पास गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह से रफीगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। लोगों ने 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल, 14261/14262 एकात्मता एक्सप्रेस तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। इस दौरान सुनील कुमार वर्मा, मुन्ना कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, धर्मवीर गुप्ता, दीपक सिंह, संतोष सिंह, एजाज आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि रफीगंज रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल्द पहल की जाएगी और सभी ट्रेनों का ठहराव कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जदयू महासचिव विकास यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं मुन्ना कुमार गुप्ता को विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं अन्य नेताओं ने जदयू की सदस्यता दिलाई और माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विकास यादव ने विधायक को अंगवस्त्र, माला एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, रामलायक सिंह, सिंटू सिंह, उमेश पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #रेलवे #ट्रेनठहराव #प्रमोदकुमारसिंह #जदयू

- मदनपुर में बिहार चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव, अध्यक्ष बने रामाशीष मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी का चुनाव हुआ। जिसमें संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से प्रधान सहायक रामाशीष कुमार को चुनाव किया गया। प्रस्ताव बृजनंदन सिंह ने लाया।जिसका समर्थन सत्येन्द्र कुमार ने किया। उपाध्यक्ष अंकिता कुमारी, अनुज्ञा कुमारी, मंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मो इम्तेयाज आलम, आरती कुमारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष आर्यन राज, जिला प्रतिनिधि विकेश कुमार सिंह व नीलम कुमारी ,अनु कुमारी चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज कुमार लेखापाल, ओमप्रकाश गुप्ता बीसीएम,फ़ैज़ अकरम जान,लोकेश वर्मा, मार्लिंन मिंज, सुनीता कुमारी,वीणा कुमारी ,वर्षा मुखर्जी,रंजु कुमारी, प्रीति कुमारी शामिल हैं। नव चयनित संघ नेताओं ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।1
- रफीगंज में नगर पंचायत ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज नगर पंचायत की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत शहर के बस स्टैंड से हुई, जहां सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद टीम महाराजगंज होते हुए ब्लॉक रोड तक पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के अगले चरण में मुख्य बाजार से लेकर किराना पट्टी तक कार्रवाई की गई। नगर पंचायत की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले और अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप का माहौल रहा। यह अभियान नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा की देखरेख में चलाया गया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।1
- ₹100 में Jeans | Jeans Factory Kolkata | Wholesale Market | Market Ki Bast | Explore ₹100 में Jeans | Jeans Factory Kolkata | Wholesale Market | Market Ki Bast | Explore #viralpost2024 #KolkataBusiness #jeans #wholesalemarket #business1
- मगध जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की आमसभा आयोजित गोह (औरंगाबाद) मगध जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, उपहारा की वार्षिक आमसभा गौतम बुद्ध नगर भवन में हुई। उद्घाटन समिति की अध्यक्ष जयंती देवी और बीडीओ डॉ. परवेज आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। 2026-27 की कार्ययोजना में जीविका दीदियों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।1
- हसपुरा औरंगबाद हसपुरा बाजार में गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हसपुरा बाजार के चौराही रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला में आयोजित गणेशोत्सव के नवें दिन महाआरती में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।समिति के अध्यक्ष ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया1
- कोईलवां से एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल , पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर के आंजन थाना पुलिस ने समकालीन सघन छापेमारी अभियान के तहत एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आंजन थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय एडीजे नाइन औरंगाबाद द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में थाना क्षेत्र के कोईलवां निवासी लक्ष्मण भुईयां के पुत्र रामजी भुईयां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अपराध मुक्त के लिए लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अपराधिक किस्म के लोगों में हड़कंप मच गया है।1
- दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर लाखों की लूट की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हथियारबंद अपराधियों तक पहुंचने और लूट की रकम बरामद करने की है। औरंगाबाद में दिनदहाड़े CSP संचालक पर गोली, 3 लाख लूटकर फरार हुए अपराधी बाइक रोककर पहले की मारपीट, विरोध करने पर जांघ में मारी गोली; लैपटॉप समेत नकदी लूटी, हालत गंभीर औरंगाबाद। गुरुवार की सुबह औरंगाबाद में अपराधियों ने बेखौफ होकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। फेसर थाना क्षेत्र में बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के CSP संचालक को गोली मारकर करीब 3 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। घायल CSP संचालक की पहचान पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। गोली उनकी जांघ में लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ओवरटेक कर रोकी बाइक, फिर शुरू हुआ हमला जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का CSP चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से CSP खोलने के लिए बाइक से कुरहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा के बीच बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी। बताया जा रहा है कि दो अपराधियों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच तीसरा अपराधी भी वहां पहुंच गया। रुपये छीनने का विरोध करने पर एक अपराधी ने प्रदीप की जांघ में गोली मार दी। गोली मारते ही लूट लिए लाखों रुपये गोली लगने से प्रदीप सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घायल प्रदीप ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार और फेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा, बाइक और हुलिये से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है। दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर लाखों की लूट की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हथियारबंद अपराधियों तक पहुंचने और लूट की रकम बरामद करने की है। #बिहारसरकार #aurangabadpulish #औरंगाबाद #बिहार #सम्राटचौधरी #बिहारपुलिस1
- Bihar me kya ladikya surakshit hai nabalik ke sath cher char Bihar me kya larkiya surakshit hai khabar me jane1