मदनपुर में बिहार चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव, अध्यक्ष बने रामाशीष मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी का चुनाव हुआ। जिसमें संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से प्रधान सहायक रामाशीष कुमार को चुनाव किया गया। प्रस्ताव बृजनंदन सिंह ने लाया।जिसका समर्थन सत्येन्द्र कुमार ने किया। उपाध्यक्ष अंकिता कुमारी, अनुज्ञा कुमारी, मंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मो इम्तेयाज आलम, आरती कुमारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष आर्यन राज, जिला प्रतिनिधि विकेश कुमार सिंह व नीलम कुमारी ,अनु कुमारी चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज कुमार लेखापाल, ओमप्रकाश गुप्ता बीसीएम,फ़ैज़ अकरम जान,लोकेश वर्मा, मार्लिंन मिंज, सुनीता कुमारी,वीणा कुमारी ,वर्षा मुखर्जी,रंजु कुमारी, प्रीति कुमारी शामिल हैं। नव चयनित संघ नेताओं ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।
मदनपुर में बिहार चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव, अध्यक्ष बने रामाशीष मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी का चुनाव हुआ। जिसमें संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से प्रधान सहायक रामाशीष कुमार को चुनाव किया गया। प्रस्ताव बृजनंदन सिंह ने लाया।जिसका समर्थन सत्येन्द्र कुमार ने किया। उपाध्यक्ष अंकिता कुमारी, अनुज्ञा कुमारी, मंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मो इम्तेयाज आलम, आरती कुमारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष आर्यन राज, जिला प्रतिनिधि विकेश कुमार सिंह व नीलम कुमारी ,अनु कुमारी चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज कुमार लेखापाल, ओमप्रकाश गुप्ता बीसीएम,फ़ैज़ अकरम जान,लोकेश वर्मा, मार्लिंन मिंज, सुनीता कुमारी,वीणा कुमारी ,वर्षा मुखर्जी,रंजु कुमारी, प्रीति कुमारी शामिल हैं। नव चयनित संघ नेताओं ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।
- रफीगंज में सेवा पखवाड़ा के तहत चरकावां में चला स्वच्छता अभियान रफीगंज प्रखंड की चरकावां ग्राम पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गुरुवार को मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री विष्णु नगरी चरकावां युवा क्लब के माध्यम से किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ छात्रों को स्वच्छता, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सत्यम शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गली-मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध बेहतर स्वास्थ्य से है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रसाद ने स्वच्छता के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रसाद, शिक्षक महेंद्र प्रसाद, मेरा युवा भारत स्वयंसेवक सत्यम शर्मा, रवि कुमार सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- Diwali 🎇🎇🎇🎇🎇🪔🪔🪔 ka meeting 🤝🤝 ho raha hai 24/09/2026 ko aa bahut hi achha lag raha hai1
- स्मार्ट क्लास बना डांस क्लास! पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाना, बच्चों के डांस का वीडियो वायरल… स्कूल की निगरानी पर उठे सवाल1
- गया नगर निगम खुद जलजमाव में, विकास के दावों पर सवाल! नगर निगम परिसर का ये हाल, फिर शहर का क्या हाल?1
- पितृपक्ष मेला 2026: रुक्मिणी सरोवर की दीवाल पर आकर्षक पेंटिंग और सरोवर में बेरीकेडिंग बनी श्रद्धालुओं का आकर्षण का केन्द्र।1
- लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण l *प्रेस विज्ञप्ति :-* *गया नगर निगम, गयाजी।* *दिनांक : 24 सितंबर 2026* *लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण* *नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद व मंगलागौरी में लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा, कहीं नहीं मिली जलजमाव की स्थिति* गयाजी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। बारिश के दौरान आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, नालियों और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायत मिल रही थी, वहां मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कहीं से भी जलजमाव या जलनिकासी से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सकर मशीन समेत सभी संसाधन तैयार नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पानी निकालने के लिए निगम की सकर मशीन समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है। टीम के द्वारा मशीनों को तत्काल संबंधित स्थल पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मियों और संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नालियों में पानी के बहाव में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। पितृपक्ष मेला को लेकर भी विशेष निगरानी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद और मंगलागौरी सहित प्रमुख धार्मिक एवं मेला क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम की टीम इन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बारिश के दौरान लगातार फील्ड में रहेगी और स्थिति की मॉनिटरिंग करती रहेगी।1
- कलाली मोड़ पर स्थानीय लोगों ने रफीगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, विधायक ने दिया आश्वासन रफीगंज शहर के कलाली मोड़ के पास गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह से रफीगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। लोगों ने 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल, 14261/14262 एकात्मता एक्सप्रेस तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। इस दौरान सुनील कुमार वर्मा, मुन्ना कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, धर्मवीर गुप्ता, दीपक सिंह, संतोष सिंह, एजाज आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि रफीगंज रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल्द पहल की जाएगी और सभी ट्रेनों का ठहराव कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जदयू महासचिव विकास यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं मुन्ना कुमार गुप्ता को विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं अन्य नेताओं ने जदयू की सदस्यता दिलाई और माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विकास यादव ने विधायक को अंगवस्त्र, माला एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, रामलायक सिंह, सिंटू सिंह, उमेश पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #रेलवे #ट्रेनठहराव #प्रमोदकुमारसिंह #जदयू1
- 2014 me desh aajad huaa ye kha rahe hai ye khabr chhach hai aap log btaiye1
- नीलांबर पितांबरपुर ब्लॉक के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना,पुलिस जुटी जांच में *नीलांबर पितांबरपुर ब्लॉक के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना,पुलिस जुटी जांच में।* लेस्लीगंज। थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित नीलांबर पितांबरपुर ब्लॉक के समीप से बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर एवं ट्रॉली चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक ने इसकी सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान करने तथा चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली की बरामदगी के प्रयास में लगी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में चोरी की घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1