logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैलावर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल—एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पैलावर-मुगल मार्ग के सामने की है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार संदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बदनपुर डेरा और उसके साथी अखिलेश नायक पुत्र रमेश सिंह को टक्कर मार दी। दोनों युवक राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ध्रुव सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। अखिलेश नायक की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पैलावर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल—एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पैलावर-मुगल मार्ग के सामने की है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार संदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बदनपुर डेरा और उसके साथी अखिलेश नायक पुत्र रमेश सिंह को टक्कर मार दी। दोनों युवक राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ध्रुव सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। अखिलेश नायक की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की। बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे।
तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की।
बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    1
    भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए।
थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान विकास अवस्थी दिबियापुर आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं। इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    1
    स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, 
बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान
विकास अवस्थी 
दिबियापुर
आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर  दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं।
इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर द्वारा मौहल्ला गॉद्यीनगर में स्थिति सब्जीमंडी बाजार में एक टीनसैड डालने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसका टेंण्डर पास होकर ठेकेदार को वर्क आर्डर भी दे दिया गया था लेकिन टीन सैड के साथ दीवाल बनाने का भी कार्य होना था जिसमें परिसर के पास रहने वाले सुनील कुमार दुबे द्वारा विरोध किया गया था तथा उनके द्वारा भी एक प्रार्थनापत्र देकर नगर पंचायत के खिलाफ शिकायत की गयी थी कि उनके दरवाजे पर दीवाल खड़ी कर रास्ता बन्द किया जा रहा है। उक्त विवाद के चलते सब्जीमंडी अजीतमल में टीनसैड डालने का कार्य नही हो पा रहा था। गुरूवार को समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल,पुलिस फोर्स एवं नगर पंचायत तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुची और दोनो पक्षो को सुना लेकिन कोई निर्णय नही होने पर उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत को खबर की गयी।उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने मौके पर पहुचकर दोनो पार्टियो को सुना तथा सब्जी मंण्डी में पहले से पड़ी पूर्व पश्चिम की ओर जैसी टीन सैड ही उत्तर दक्षिण की ओर डालने तथा चार फिट की निकलने को जगह छोड़ने का निर्णय करते हुये विवाद को सुलक्षा दिया तथा जगह का परिसीमन कर नगर पंचायत को तत्काल कार्य करने के आदेश दिये जगह की नामतौल होने के बाद नगर पंचातय ने तत्काल कार्य शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि गॉद्यीनगर मौहल्ले में स्थिति सब्जीमंडी परिसर में टीन सैड डालने को लेकर एक विवाद था जिसे दोनो पक्षो को सुनकर निपटाया गया है तथा जगह की पैमाइस कर नगर पंचायत को जगह सौप दी गयी है।
    1
    अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर द्वारा मौहल्ला गॉद्यीनगर में स्थिति सब्जीमंडी बाजार में एक टीनसैड डालने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसका टेंण्डर पास होकर ठेकेदार को वर्क आर्डर भी दे दिया गया था लेकिन टीन सैड के साथ दीवाल बनाने का भी कार्य होना था जिसमें परिसर के पास रहने वाले सुनील कुमार दुबे द्वारा विरोध किया गया था तथा उनके द्वारा भी एक प्रार्थनापत्र देकर नगर पंचायत के खिलाफ शिकायत की गयी थी कि उनके दरवाजे पर दीवाल खड़ी कर रास्ता बन्द किया जा रहा है। उक्त विवाद के चलते सब्जीमंडी अजीतमल में टीनसैड डालने का कार्य नही हो पा रहा था। 
गुरूवार को समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल,पुलिस फोर्स एवं नगर पंचायत तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुची और दोनो पक्षो को सुना लेकिन कोई निर्णय नही होने पर उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत को खबर की गयी।उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने मौके पर पहुचकर दोनो पार्टियो को सुना तथा सब्जी मंण्डी में पहले से पड़ी पूर्व पश्चिम की ओर जैसी टीन सैड ही उत्तर दक्षिण की ओर डालने तथा चार फिट की निकलने को जगह छोड़ने का निर्णय करते हुये विवाद को सुलक्षा दिया तथा जगह का परिसीमन कर नगर पंचायत को तत्काल कार्य करने के आदेश दिये जगह की नामतौल होने के बाद नगर पंचातय ने तत्काल कार्य शुरू कर दिया। 
उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि गॉद्यीनगर मौहल्ले में स्थिति सब्जीमंडी परिसर में टीन सैड डालने को लेकर एक विवाद था जिसे दोनो पक्षो को सुनकर निपटाया गया है तथा जगह की पैमाइस कर नगर पंचायत को जगह सौप दी गयी है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज पर शिक्षामित्र को सरकार का तोफा सबसे पहले इंडिया न्यूज पर औरैया के साथ
    1
    प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज पर शिक्षामित्र को सरकार का तोफा सबसे पहले इंडिया न्यूज पर औरैया के साथ
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
    1
    औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं।
गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है।
ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब, बीयर व डीवीआर बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    1
    भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब, बीयर व डीवीआर बरामद
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए।
थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया: युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक,पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद,मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचनापुलिस ने युवक को समझाने का किया प्रयास
    1
    औरैया: युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक,पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद,मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचनापुलिस ने युवक को समझाने का किया प्रयास
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.