logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खीरी जिले में एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ता धूमिल कर रहे कंपनी की छवि, एयर फाइबर लगाते समय देते हैं आधा-अधूरा सामान एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ताओं से धूमिल हो रही कंपनी की छवि, उपभोक्ताओं में आक्रोश पलियाकलां-खीरी। एयरटेल कंपनी के कुछ कथित भ्रष्ट कार्यकर्ताओं की मनमानी और लापरवाही भरी कार्यशैली के चलते कंपनी की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर फाइबर कनेक्शन लगाने के दौरान ग्राहकों के यहां से सामान गायब करने की लगातार मिल रही शिकायतों से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि जब कंपनी के कार्यकर्ता ग्राहकों के घर एयर फाइबर लगाने जाते हैं तो आधा-अधूरा सामान लगाकर शेष सामग्री हजम कर लेते हैं। कहीं केबिल गायब कर दी जाती है तो कहीं अन्य जरूरी उपकरण। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक के यहां तत्काल पहुंचकर एयर फाइबर तो लगा दिया गया, लेकिन छत पर लगने वाली डिवाइस के लिए जरूरी पूरा तार कार्यकर्ता हजम कर गए। ग्राहक द्वारा पूछे जाने पर कार्यकर्ताओं ने बहाना बनाया कि इस समय तार उपलब्ध नहीं है, अगले दिन आकर लगा देंगे और तब तक डिवाइस घर के अंदर ही फिट कर दी गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो से ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक तार उपलब्ध नहीं कराया गया। छत पर डिवाइस न लग पाने के कारण नेटवर्क की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, जिससे ग्राहक को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राहक ने कई बार कंपनी के संबंधित कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर 9935513003 और 7991889029 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं की इस तरह की कार्यशैली ये दर्शाती है कि ग्राहकों के यहां से गायब किया गया सामान खुले बाजार में बेच दिया जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है, बल्कि एयरटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की छवि भी बुरी तरह धूमिल हो रही है। नतीजतन लोग अब एयरटेल का एयर फाइबर कनेक्शन लगवाने से भी कतराने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह कार्यकर्ताओं को तत्काल कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कंपनी की साख बचाई जा सके।

3 hrs ago
user_Rajisthan Media
Rajisthan Media
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

खीरी जिले में एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ता धूमिल कर रहे कंपनी की छवि, एयर फाइबर लगाते समय देते हैं आधा-अधूरा सामान एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ताओं से धूमिल हो रही कंपनी की छवि, उपभोक्ताओं में आक्रोश पलियाकलां-खीरी। एयरटेल कंपनी के कुछ कथित भ्रष्ट कार्यकर्ताओं की मनमानी और लापरवाही भरी कार्यशैली के चलते कंपनी की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर फाइबर कनेक्शन लगाने के दौरान ग्राहकों के यहां से सामान गायब करने की लगातार मिल रही शिकायतों से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि जब कंपनी के कार्यकर्ता ग्राहकों के घर एयर फाइबर लगाने जाते हैं तो आधा-अधूरा सामान लगाकर शेष सामग्री हजम कर लेते हैं। कहीं केबिल गायब कर दी जाती है तो कहीं अन्य जरूरी उपकरण। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक के यहां तत्काल पहुंचकर एयर फाइबर तो लगा दिया गया, लेकिन छत पर लगने वाली डिवाइस के लिए जरूरी पूरा तार कार्यकर्ता हजम कर गए। ग्राहक द्वारा पूछे जाने पर कार्यकर्ताओं ने बहाना बनाया कि इस समय तार उपलब्ध नहीं है, अगले दिन आकर लगा देंगे और तब तक डिवाइस घर के अंदर ही फिट कर दी गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो से ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक तार उपलब्ध नहीं कराया गया। छत पर डिवाइस न लग पाने के कारण नेटवर्क की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, जिससे ग्राहक को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राहक ने कई बार कंपनी के संबंधित कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर 9935513003 और 7991889029 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं की इस तरह की कार्यशैली ये दर्शाती है कि ग्राहकों के यहां से गायब किया गया सामान खुले बाजार में बेच दिया जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है, बल्कि एयरटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की छवि भी बुरी तरह धूमिल हो रही है। नतीजतन लोग अब एयरटेल का एयर फाइबर कनेक्शन लगवाने से भी कतराने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह कार्यकर्ताओं को तत्काल कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कंपनी की साख बचाई जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    1
    मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है। बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।
इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है।
बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद सीतापुर के थाना तालगांव क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर में डकैती के मामले में पहुंचे आईजीरैंक लखनऊ
    1
    जनपद सीतापुर के थाना तालगांव क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर में डकैती के मामले में पहुंचे आईजीरैंक लखनऊ
    user_Raju Kumar Bansal Patrakaar
    Raju Kumar Bansal Patrakaar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vipin Kumar
    5
    Post by Vipin Kumar
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 24 लोगों के फर्जी पासपोर्ट मामले में गाजियाबाद पुलिस ने भोजपुर के थानेदार सचिन कुमार को लाइन हाजिर किया है. इस थाने में तैनात 8 दरोगा निलंबित किये गये है. इन दरोगाओं ने ही फर्जी एड्रेस को वेरिफाई करके पासपोर्ट बनने में मदद की थी
    1
    24 लोगों के फर्जी पासपोर्ट मामले में गाजियाबाद पुलिस ने भोजपुर के थानेदार सचिन कुमार को लाइन हाजिर किया है. इस थाने में तैनात 8 दरोगा निलंबित किये गये है. इन दरोगाओं ने ही फर्जी एड्रेस को वेरिफाई करके पासपोर्ट बनने में मदद की थी
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मियाँपुर का‌ॅलोनी मोहम्मदी खीरी ग्रामीण परेशान होकर चन्दा जमा करके रास्ते में मिट्टी डलवा रहे है ताकि उनके बच्चे अच्छे से उन रास्तों से स्कूल जा सके ये हाल है मियापुर रविन्द्र नगर का अगर ग्रामीण को ही अपने पैसों से रास्तों का निर्माण करना पड़े ये ये काफी दुर्भाग्य की बात है जब ग्रामीणों को ही ये करना पड़े तो फिर किस बात की इलेक्शन किस बात का प्रधान किस बात का विधायक किस बात का जिला पंचायत किस बात की पंचायत किस बात की विकास किस बात की राजनीति अगर इस बारिश से पहले इन रास्तों में इंटर लॉकिंग नहीं शुरू हुई तो ग्रामीण मिलकर प्रशासन और अधिकारियों को ज्ञापन देंगे*
    1
    मियाँपुर का‌ॅलोनी मोहम्मदी खीरी
ग्रामीण परेशान होकर चन्दा जमा करके रास्ते में मिट्टी डलवा रहे है ताकि उनके बच्चे अच्छे से उन रास्तों से स्कूल जा सके 
ये हाल है मियापुर रविन्द्र नगर का अगर ग्रामीण को ही अपने पैसों से रास्तों का निर्माण करना पड़े ये ये काफी दुर्भाग्य की बात है जब ग्रामीणों को ही ये करना पड़े तो फिर किस बात की इलेक्शन किस बात का प्रधान किस बात का विधायक किस बात का जिला पंचायत किस बात की पंचायत किस बात की विकास किस बात की राजनीति  अगर इस बारिश से पहले इन रास्तों में इंटर लॉकिंग नहीं शुरू हुई तो ग्रामीण मिलकर प्रशासन और अधिकारियों को ज्ञापन देंगे*
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी के हालात बद से बत्तर, एक ओर जहाँ नगरपालिका स्वच्छ नगर पालिका होने का दावा कर रही है, वहीं बरवर रोड पर नाला चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नाले का दूषित पानी पास के कब्रिस्तान तक पहुँच गया है और कई कब्रों में भर चुका है। खास बात यह है कि आज शब-ए-बरात का मुकद्दस दिन है, जब मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूमों के लिए दुआ करते हैं, लेकिन गंदगी के कारण लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे हुए हैं और समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी के हालात बद से बत्तर, एक ओर जहाँ नगरपालिका स्वच्छ नगर पालिका होने का दावा कर रही है, वहीं बरवर रोड पर नाला चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि नाले का दूषित पानी पास के कब्रिस्तान तक पहुँच गया है और कई कब्रों में भर चुका है। खास बात यह है कि आज शब-ए-बरात का मुकद्दस दिन है, जब मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूमों के लिए दुआ करते हैं, लेकिन गंदगी के कारण लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे हुए हैं और समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    10 hrs ago
  • शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी , घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    1
    शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया
यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया
महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की
लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी ,
घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनपद सीतापुर के कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के फुलवा गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब गाने के खेत में एक व्यक्ति का शो दिखा शो देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सौ की हालत बहुत खराब बताई जा रही हैं शौ एकदम कंकाल का रूप ले लिया है
    1
    जनपद सीतापुर के कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के फुलवा गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब गाने के खेत में एक व्यक्ति का शो दिखा शो देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सौ की हालत बहुत खराब बताई जा रही हैं शौ एकदम कंकाल का रूप ले लिया है
    user_Raju Kumar Bansal Patrakaar
    Raju Kumar Bansal Patrakaar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.