Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले के पथरिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में खेत में लगी भीषण आग,सामग्री जलकर खाक पथरिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में आज सुबह करीब 8 बजे आग लगने की घटना सामने आई। यह आग रामदयाल पटेल और शिवदयाल पटेल के खेत में अचानक भड़क गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में करीब 50 पाइप, 200 फीट विद्युत केबल, खेत में बनी झोपड़ी, उसमें रखे पलंग, कपड़े तथा डीज़ल जनरेटर सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद पथरिया को सूचना दी, जिसके बाद फायर वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
REPORTER AFTAB KHAN PATHARIA D
जिले के पथरिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में खेत में लगी भीषण आग,सामग्री जलकर खाक पथरिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में आज सुबह करीब 8 बजे आग लगने की घटना सामने आई। यह आग रामदयाल पटेल और शिवदयाल पटेल के खेत में अचानक भड़क गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में करीब 50 पाइप, 200 फीट विद्युत केबल, खेत में बनी झोपड़ी, उसमें रखे पलंग, कपड़े तथा डीज़ल जनरेटर सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद पथरिया को सूचना दी, जिसके बाद फायर वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पथरिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में आज सुबह करीब 8 बजे आग लगने की घटना सामने आई। यह आग रामदयाल पटेल और शिवदयाल पटेल के खेत में अचानक भड़क गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में करीब 50 पाइप, 200 फीट विद्युत केबल, खेत में बनी झोपड़ी, उसमें रखे पलंग, कपड़े तथा डीज़ल जनरेटर सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद पथरिया को सूचना दी, जिसके बाद फायर वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- Post by Savita vishwkarama1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- Post by Bhupendra Rai दबंग इंडिया1
- दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार-गुरुवार रात सीएसपी कार्यालय में पदस्थ चालक आरक्षक रवींद्र अहिरवार से मारपीट का मामला सामने आया। घायल आरक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरक्षक ने बताया कि वह भाई को लेने स्टेशन पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने लाठी, लात-घूंसों से हमला कर दिया। सूचना पर सीएसपी एचआर पांडे व टीआई मनीष कुमार पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- एंकर/- एमपी के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव में बीते दिनों दलित दूल्हे से मारपीट मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित होकर दमोह जिले के अजाक्स संगठन एवं जाटव समाज ने मिलकर घटना का विरोध जताते हुए दमोह कलेक्टर एवं हटा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है... वही घटना के संबंध में दमोह एसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। जिन पर NSA की कार्रवाई के लिए दमोह कलेक्टर के पास प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत* बीना।सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहने दुलदुल घोड़ी का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।3
- लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, वहीं दूसरी ओर गन्ना जूस, आइसक्रीम और मटका बेचने वाली दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। तपती धूप और लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में ठंडक पाने के लिए लोग गन्ने के जूस, ठंडी आइसक्रीम और मिट्टी के मटकों की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार के मुख्य मार्गों पर दिनभर सन्नाटा छाया रहता है, जबकि ठंडी पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहती हैं। गन्ना जूस विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। वहीं मटका बेचने वाले कारीगरों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि बढ़ती गर्मी ने उनके कारोबार को रफ्तार दे दी है। डॉक्टरों का भी कहना है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। एक तरफ गर्मी से बेहाल लोग, तो दूसरी तरफ ठंडी राहत की तलाश में उमड़ती भीड़ — यही है इन दिनों का हाल।1