Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहम्मद बिरू
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मोहम्मद बिरू2
- जापान के इस समय सबसे चर्चित और 'वायरल बंदर' की कहानी पंच नाम के एक नन्हे जापानी मकाक की है. यह कहानी भावुकता और अकेलेपन से जूझने वाले एक नन्हे जीव के बारे में है, जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है. पंच का जन्म जुलाई 2025 में जापान के इचिकावा सिटी ज़ू में हुआ था. जन्म के तुरंत बाद उसकी माँ ने उसे त्याग दिया, जिससे वह बिल्कुल अकेला हो गया. मकाक बंदरों के बच्चों के लिए अपनी माँ से चिपके रहना उनकी सुरक्षा और विकास के लिए बहुत ज़रूरी होता है. पंच के पास कोई नहीं था, इसलिए चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एक खिलौना (शाफ्ट) दे दिया पंच ने उस खिलौने को ही अपनी माँ मान लिया और वह उसे वक्त अपने साथ ले जाने लगा. पंच के अपने खिलौने के साथ लिपटे रहने और उसके साथ खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. लोग उसकी मासूमियत और अकेलेपन को देखकर भावुक हो गए. हाल ही में कुछ वीडियो वायरल हुए जिसमें बड़े बंदर पंच को परेशान करते या घसीटते दिखे, जिससे उसके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई. हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह बड़े बंदरों के साथ घुलने-मिलने की एक सामान्य प्रक्रिया है और पंच पूरी तरह सुरक्षित है. #SinghNews #jasmantsingh #punchmonkey #japan # #facebookviral #viralvideochallenge #emotionalintelligence #viralreelsシ1
- संगठन सृजन अभियान के तहत दरभंगा जिला की नवयुक्त प्रभारी एवं राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री, राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष तथा पाली लोकसभा क्षेत्र की पूर्व उम्मीदवार संगीता बेनीवाल के निर्देशानुसार हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद चांद ने की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संगीता बेनीवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने नए सिरे से जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया और पारदर्शी एवं सक्रिय संगठनात्मक संरचना की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सह-प्रभारी के रूप में बेनीपट्टी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रूपम झा भी उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, रतिकांत झा, मनीष पासवान, राम पुकार चौधरी, मोहम्मद सरफराज मुखिया, शशिनाथ, डॉ. दुर्गानंद झा, गणेश चौधरी, नजरे आलम, तिरुपति नाथ चौधरी, सुनील पासवान एवं रामकरण पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।1
- 🔴25 फरवरी को पटना में यूजीसी लागू कराने को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेशन में जिला सें सैकड़ो युवाओं भाग लेंगे:- रौशन कुमार* शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेद -भाव के खिलाफ सशक्त यूजीसी रेगुलेशन लागू करो:- आरवाईए* *#आरवाईए जिला कमिटी की एकदिवसीय विस्तारित बैठक संपन्न, लिए गए कई आंदोलनात्मक निर्णय।* *समस्तीपुर 22 फरवरी 2026.* इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला कमिटी की एक दिवसीय विस्तारित बैठक पार्टी जिला कार्यालय समस्तीपुर मालगोदाम चौक पर सम्पन्न हुआ। बैठक के अध्यक्षता आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार व संचालन आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन के तहत 25 फरवरी को IMA हॉल पटना मे राज्य स्तरीय कन्वेंशन में आरवाईए द्वारा जिला सें सैकड़ों नौजवान की भागीदारी, मार्च महीने में सभी प्रखंड में युवा संवाद के साथ-साथ जिला के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर पंचायत, प्रखंड, जिला सम्मेलन की तैयारी, नौजवानों के बीच संस्कृति टीम, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, पुस्तकालय, भगत सिंह-आंबेडकर पाठशाला/ पुस्तकालय सभी प्रखंड में आरंभ करवाने पर जोड़, सोशल मीडिया बेहतर तरीके से चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार देश के नौजवानों पर 12 साल में जो तबाही थोपी है उसकी दोहरी मार बिहार के नौजवान झेल रहे हैं क्योंकि यहां भी डबल इंजन के नाम पर डबल बुलडोजर की सरकार चल रही है। नौजवानों के रोजगार के अवसरों को छीन कर उन्हें कॉरपोरेट के लिए सस्ते में काम करने के लिए मजबूर बनाने का काम बदस्तूर जारी है। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से प्राइवेट ही नहीं सरकारी संस्थानों में भी कर्मी भर्ती किए जा रहे हैं जिन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम तनख्वाह मिल रहा है जहां कोई आरक्षण भी नहीं दिया जा रहा। नौजवान जब आवाज उठा रहे हैं तो उनको जेल में डाल दिया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि UGC रेगुलेशन- 2026 को लागु कराने की मांग और सामाजिक न्याय के विभिन्न मुद्दों जैसे बिहार के 65% आरक्षण को लागू करने, मंडल आयोग की शेष 38 शिफारिशों को लागू करने, देश मे जाति जनगणना कराने, न्यायपालिका और सरकारी फंडेड निजी क्षेत्र में आरक्षण नीति लागू करने जैसे बड़ी लड़ाई के लिए बिहार भर में चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी को लेकर आयोजित 25 फरवरी 2026 को पटना गाँधी मैदान समीप IMA हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में आप सभी सामाजिक न्याय के नेताओं और कार्यकर्ताओं और आंदोलनरत साथियों को आमंत्रित किया जाता है। क्योंकि यह संघर्ष आपके आने वाले भविष्य के लिए तो जरूरी है ही, आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद आवश्यक है। आरवाईए नगर सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि मनरेगा को खत्म करके ग्रामीण मजदूरों से रोजगार की गारंटी छीन ली गई जबकि मजदूरों की मांग मजदूरी 600 करने की थी।, बिहार चुनाव में एनडीए ने नौजवानों से 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार बिना देरी के रोजगार बहाली की घोषणा करे वरना नौजवान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि देश और समाज में हो रहे छात्र-नौजवान, मजदूर, किसान एवं महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलने की क्षमता नहीं है तो आप एक नौजवान नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि आज देश के संपत्ति, संसाधनों पर भाजपा द्वारा जो हमले हो रहे हैं उसका मुकाबला नौजवान सबसे मजबूती से कर सकते हैं। इसलिए जरूरत है भाकपा-माले के युवा संगठन आरवाईए जैस क्रांतिकारी संगठन को मजबूत किया जाय। बैठक में जिला कमिटी सदस्य राहुल राय, नवीन कुमार, नगर सचिव कुन्दन कुमार, अनिल कुमार शर्मा, राकेश साहनी, रतन कुमार, चंद्रदीप कुमार, उमेश राय इत्यादि मौजूद1
- गरीब,शोषित,वंचित पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भाकपा माले ने शुरू किया अनशन1
- बिहार:- शराबबंदी कितना सफल सुनिए ग्रामीण बुजुर्ग को सच्चाई बता रहे है बाबा darbhangalover1
- हसनपुर प्रखंड के संजीव कुशवाहा पुनः जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। हसनपुर के लोहिया आश्रम में संपन्न हुई चुनाव की प्रकिया। विधायक राजकुमार राय, पर्यवेक्षक अरविंद कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार यादव के देखरेख में सक्रिय कार्यकताओं की मौजूदगी में हुआ चयन।1
- 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महा रैली की सफलता को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआई(एम) बहेरी लोकल कमेटी की बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बहेरी लोकल कमेटी के सचिव अरविंद लाल देव ने संगठन एवं आंदोलन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान पार्टी सदस्यों के नवीकरण, नए सदस्यों की भर्ती तथा जन संगठनों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम भारती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों को लागत के अनुरूप फसल का दाम नहीं मिल रहा है और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल नहीं किया जा रहा है, जिससे कृषि संकट गहराता जा रहा है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी, बहेरी लोकल सचिव अरविंद लाल देव, मनोज यादव, बैजनाथ पासवान, रामप्रसाद दास, मोहम्मद सुल्तान, रामानंद यादव, परमानंद यादव, रामचंद्र राम, दुर्गा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।1