राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल अस्वस्थ, शुभचिंतकों से आशीर्वाद की कामना *प्रयागराज से भावुक अपील* राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल अस्वस्थ, शुभचिंतकों से आशीर्वाद की कामना *प्रयागराज।* राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, जिला प्रयागराज के निडर, क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष *पत्रकार रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल* की विगत दिनों तबीयत खराब होने के कारण वे अस्वस्थ चल रहे हैं। अस्वस्थता के बावजूद भी जिला अध्यक्ष ने अपने सभी गुरुजनों, वरिष्ठ पत्रकार साथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा - > "विगत महिनो से मेरी तबीयत खराब थी। आप सभी गुरुजनों एवं इष्ट मित्रों का स्नेह और आशीर्वाद इसी प्रकार प्राप्त होता रहे। भगवान की सदैव कृपा हम सब पर बनी रहे। जल्द ही स्वस्थ होकर आपके बीच में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सके, यही कामना है।" जिला अध्यक्ष के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के पत्रकार जगत में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के सभी पदाधिकारियों, जिला विधिक सलाहकार शैलेश द्विवेदी जी डॉक्टर अभिषेक दत्त तिवारी जी के नेतृत्व में इलाज किया गया,।यमुनापार प्रभारी नरेंद्र यादव जी, पवन पटेल जी, सूर्यकांत शुक्ला जी, प्रदीप कुमार जी, डॉ मानसिंह जी, नितिन मिश्रा जी, सहित तमाम पत्रकार साथियों ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। विदित हो कि रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल ने बारा थाना अंतर्गत गौहनी में जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना कर पत्रकारों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उनके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पत्रकार हितों की लड़ाई में पुनः सक्रिय होंगे। *ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना* *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग* *जिला अध्यक्ष प्रयागराज* *रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल* *सम्पर्क - 9454349400*

- प्रयागराज-सस्ते सोने का लालच देकर 18 लाख की लूट तीन शातिर गिरफ्तार प्रयागराज नवाबगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, नकली आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दनियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज कुमार अग्रवाल को जुबैर अहमद नामक आरोपी ने सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर विश्वास में लिया था। 19 अगस्त को उसे पैसे लेकर रामवनगमन पथ स्थित बिहरिया के पास बुलाया गया। वहां उसे बलेनो कार में बैठाया गया। इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे आरोपियों ने असलहे के बल पर उसे धमकाया और सोना खरीदने के लिए लाए गए 18 लाख रुपये छोड़कर भागने को मजबूर कर दिया। मामले में 25 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा खैराजपुर, कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित अंडरपास के पास से फैसल, संदीप यादव और नागर गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पांच सदस्यों का गिरोह है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना जुबैर अहमद है, जो व्यापारियों को सस्ते में सोना-जेवरात देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य असलहे के बल पर व्यापारियों से रकम छीन लेते थे। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम को बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में फैसल (लगभग 30 वर्ष), संदीप यादव (लगभग 29 वर्ष) और नागर गौतम (लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये, नकली आभूषण, एक बलेनो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद जुबैर अहमद और राजन दूबे की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।4
- हर बेटी, बहन और माता रक्षाबंधन के अवसर पर UPSRTC की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक का बयान ईद मिलादुन्नबी देता है आपसी भाईचारे का पैगाम प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh1
- प्रयागराज के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह जी का 86वा जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से केपी कम्युनिटी सेंटर में मनाया गया। प्रयागराज के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह जी का 86वा जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से केपी कम्युनिटी सेंटर में मनाया गया।4
- अमिलहवा बजहा से रामनगर बाजार तक गूंजा जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-भाईचारे का दिया संदेश2
- *थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सस्ता सोना का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर लूट करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 11 लाख रूपये की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक 26.08.2026 को दी गई बाइट -*1
- प्रयागराजबहरिया ब्लाक अंतर्गत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर उमडा जन सैलाब2
- नैनी में ऐतिहासिक जुलूस, ईद मिलादुन्नबी की रही धूम, जुलूस में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh1